Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 7:48 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan: गहलोत का सियासी कद बढ़ा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Rajasthan: गहलोत का सियासी कद बढ़ा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से

Prime Time BharatBy Prime Time BharatNovember 19, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Pramod Jain Bhaya Ashok Gehkot Prime Time Bharat
Pramod-Jain-Bhaya-Ashok-Gehkot-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan: विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस (Congress) नेता प्रमोद भाया जैन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मिल लिए हैं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से भी मिल लिए हैं। इसके साथ ही अपने नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से भी मिल कर उन्होंने आशीर्वाद ले लिया है। प्रमोद जैन भाया (Pramod Jain Bhaya)  की अपने नेताओं से इन मुलाकातों के निहितार्थ जिन लोगों को समझ में आ रहे हैं, वे जानते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की इस जीत का असर आगामी राजनीति पर स्पष्ट रूप से दिखेगा। अंता में कांग्रेस का जीतना आसान नहीं था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में बीजेपी (BJP) की सरकार पूरी ताकत से भाया के सामने खड़ी थी। चुनाव क्षेत्र बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) का इलाका हैं, उनके बेटे दुष्यंत सिंह 5 बार से सांसद हैं। इस उपचुनाव में कांग्रेस के बागी उम्मीदवार नरेश मीणा निर्दलीय थे। इसके बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के नजदीकी प्रमोद जैन भाया की इस जीत ने प्रदेश की राजनीति को कई स्तरों पर प्रभावित किया है। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार कहते हैं कि अंता में भाया की इस जीत ने जहां कांग्रेस में नया आत्मविश्वास भरा है, वहीं गहलोत की संगठनात्मक पकड़ और नेतृत्व क्षमता को भी सार्वजनिक तौर पर साबित किया है।

Pramod Jain Bhaya Rahul Gandhi Prime Time Bharat
Pramod-Jain-Bhaya-Rahul-Gandhi-Prime-Time-Bharat

Table of Contents

Toggle
  • गहलोत की रणनीति से कांग्रेस में चुनावी उत्साह
  • कांग्रेस को भाया की जीत से मिला रणनीतिक लाभ
  • गहलोत गुट को नई दिशा और आत्मविश्वास
  • प्रदेश की राजनीति पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा
          • राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

गहलोत की रणनीति से कांग्रेस में चुनावी उत्साह

कांग्रेस की इस जीत के संकेत साफ है कि अशोक गहलोत की कांग्रेस के भीतर और बाहर पकड़ बरकरार है, उसी का सबसे बड़ा प्रमाण रूप में प्रमोद जैन भाया की जीत के रूप में सामने आया है। भाया लंबे समय से गहलोत के विश्वस्त माने जाते हैं और उनकी मजबूत पकड़ का फायदा कांग्रेस को अंता जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में भी मिला। गहलोत की राजनीति को गहराई से समझने वाले राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार के अनुसार अंता की बेहद मुश्किल राजनीतिक परिस्थितियों में भी कांग्रेस की 15 हजार वोट से हुई भारी जीत का असर राज्य की आगामी राजनीति पर स्पष्ट रूप से दिखेगा। गहलोत की रणनीति और जमीनी संगठन की समझ ने कांग्रेस को फिर से चुनावी उत्साह दिया है। परिहार कहते हैं कि प्रमोद जैन भाया की भूमिका चुनाव अभियान के दौरान एक अनुभवी स्थानीय नेता के रूप में रही, जिससे भाजपा के अपेक्षाकृत नए लेकिन चर्चित उम्मीदवार मोरपाल सुमन पिछड़ गए।​

कांग्रेस को भाया की जीत से मिला रणनीतिक लाभ

अंता के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेतृत्व में फिर से ऊर्जा का संचार किया है। हाल के विधानसभा चुनावों की पराजय के बाद मिली यह जीत पार्टी के लिए मनोवैज्ञानिक बढ़त है, जिससे गहलोत खेमा मजबूत होकर उभरा है। राजनीति की जानकार अनीता चौधरी अपने एक लेख में लिखती हैं कि यह परिणाम न सिर्फ गहलोत के लिए प्रतिष्ठा की वापसी है, बल्कि कांग्रेस को राज्य में बिखरी चुनौती के बावजूद समेटने का भरोसा भी मिला है। कांग्रेस ने भाया जैसे अनुभवी व लोकप्रिय नेता को टिकट दिया, यह निर्णय पार्टी रणनीति के लिहाज से सही साबित हुआ। इस उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया 69,571 वोट लेकर जितने में सफल रहे, तो बीजेपी के मोरपाल सुमन को 53,959 वोट हासिल हुए।  बहुत बड़बोले और विवादास्पद पूर्व कांग्रेसी निर्दलीय नरेश मीणा को केवल 53,800 वोट ही मिले। हालांकि, इस चुनाव में गहलोत ने प्रचार के दौरान नरेश मीणा की बहुत बचते हुए रणनीतिक तारीफ की, लेकिन उन्हें उत्साही और भटका हुआ नौजवान भी बताया।

Pramod Jain Bhaya Ashok Gehkot Prime Time Bharat 1
Pramod-Jain-Bhaya-Ashok-Gehkot-Prime-Time-Bharat-1

गहलोत गुट को नई दिशा और आत्मविश्वास

राजस्थान की राजनीति के जानकारों की राय में कांग्रेस के प्रमोद भाया की उपचुनाव में जीत आगामी चुनावों में कांग्रेस और खासकर गहलोत गुट को नई दिशा और आत्मविश्वास दे सकती है, जबकि भाजपा को आत्ममंथन के लिए मजबूर करती है। राजनीतिक विश्लेक निरंजन परिहार कहते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का सांगठनिक नियंत्रण और जमीनी पकड़ कांग्रेस को फिर से सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राजनीतिक पत्रकार अनीता चौधरी कहती है कि इस जीत ने कांग्रेस में आत्मविश्वास और गहलोत खेमे को मजबूत किया है। राजकुमार सिंह का मानना है कि गहलोत की सक्रियता पार्टी के भविष्य और उसकी भूमिका को लेकर स्पष्ट संदेश देती है। राजस्थान की राजनीति की गहरी समझ रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हरिसिंह राजपुरोहित कहते हैं कि अंता उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया की जीत ने राजस्थान की राजनीति को न केवल नया मोड़ दिया है, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मजबूती और नेतृत्व क्षमता का भी सार्वजनिक प्रदर्शन किया है।

प्रदेश की राजनीति पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा

यह उपचुनाव बीजेपी के लिए एक मजबूत सीट गंवाने जैसा रहा। इसका संदेश है कि भाजपा को अब अपनी आंतरिक रणनीति और संगठनात्मक कमजोरी पर गंभीरता से काम करना होगा। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के प्रभाव को बीजेपी ने कमतर आंका, जिससे उसके परंपरागत जातिगत वोटों में भी सेंध लगी। उधर, यह अशोक गहलोत का ही ये प्रभाव था कि बीजेपी उम्मीदवाल मोरपाल सुमन की जाति के ज्यादातर माली वोट भी कांग्रेस के प्रमोद भाया को मिले। इस जीत के बाद से प्रदेश में आगले विधानसभा चुनाव में गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की मजबूत वापसी के मजबूत संकेत का नरेटिव सेट हो रहा है। यही नरेटिलव अगले कुछ वर्षों की राजनीति पर असर डाल सकता है। वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकार राजकुमार सिंह का मानना है कि गहलोत न केवल प्रदेश राजनीति में, बल्कि केंद्रीय स्तर पर भी अपनी अब तक की भूमिका की वजह से मज़बूत नेता माने जाते हैं, क्योंकि लगातार विपरीत हालात में भी वे पार्टी के भीतर ठोस आधार बना रहे हैं।​

  • राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

संबंधित समाचारः Rajasthan News: राजस्थान में अंता उपचुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

ये भी पढ़ें: Rajasthan: माथुर और गहलोत, दो नेता, दोनों ही बड़े दिल वाले

Ashok Gehlot BJP Congress Mallikarjun Kharge Pramod Jain Bhaya Rahul Gandhi Rajasthan Vasundhara Raje
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

UAE Hindu Temple: विदेश में हिंदू मंदिर के जरिए पीएम मोदी की कूटनीतिक सफलता के मजबूत कदम

By Prime Time BharatFebruary 15, 2024

UAE Hindu Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत (India) की कूटनीति…

Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार

May 18, 2026

Rajasthan: सियासत में सन्नाटा टूटने वाला है, राजस्थान में कईयों का कद बढ़ने वाला है

May 11, 2026

Stock Market: मुकेश अंबानी के नए निवेश से आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर चमके, साल भर में ढाई गुना बढ़त

January 3, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.