Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा है कि भारत बहुत जल्द सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। लोकसभा (Lok Sabha) में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट (Budget) भाषण की शुरुआत में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर वित्त मंत्री (Finance Minister)ने यह बड़ी बात कही। इस बजट के साथ खास बात यह रही कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 2026 का यह पहला बजट (Budget 2026) है, जो रविवार को पेश किया गया और इस दिन शेयर बाजार भी खुले रहे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह लगातार 9वां बजट है।
गरीबों और किसानों की समृद्धि पर फोकस
भारतीय इतिहास में पहली बार रविवार की छुट्टी के दिन, लोकसभा में 1 फरवरी को सुबह ठीक 11 बजे, केंद्रीय बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके साथ ही कहा कि यह बजट गरीबों, किसानों और आम लोगों के लिए है। अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि हमारा फोकस गरीबों और किसानों की समृद्धि पर रहा है और इसके साथ ही रोजगार पैदा करने की दिशा में काम करने के साथ ऐसे फैसले ले रहे हैं, जो देश के विकास की ग्रोथ को लगातार समर्थन दे रहा है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर भी भारत की जीडीपी पर दिख रहा है और ये 7 फीसदी से रही है, क्योंकि हमने घरेलू निर्यात को बढ़ाने का काम किया है और ग्लोबल बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाई है। भारत इसीलिए सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर कदम बढ़ा रहा है।

अनिश्चितता के दौर में भी कई बेहतरीन फैसले
वित्त मंत्री के इस ऐलान कि भारत बहुत जल्द सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है, के साथ ही यह बजट देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। इस बार के बजट को सरकार द्वारा बेहद सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा बताते हुए उन्होंने कहा कि है, सरकार ने पिछले 12 वर्षों में, अनिश्चितता के दौर में भी कई बेहतरीन फैसले लिए हैं, ये उनका नतीजा है कि भारत अब सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से हमने जिम्मेदारी संभाली है, देश की आर्थिक दिशा स्थिरता, राजकोषीय अनुशासन, निरंतर विकास और नियंत्रित महंगाई से जुड़ी रही है।

