Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:00 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»Blog»Edinburgh: एक शहर जो दबे पांव चुपचाप यादों में उतरता है… एडिनबर्ग !
Blog 5 Mins Read

Edinburgh: एक शहर जो दबे पांव चुपचाप यादों में उतरता है… एडिनबर्ग !

Prime Time BharatBy Prime Time BharatMarch 3, 2026No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Niranjan Parihar Edinburgh
Edinburgh-Scott-Monument-Niranjan-Parihar-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Edinburgh: एडिनबर्ग… लिखने में, लेकिन बोलचाल में एडिनबरा। नाम दो, आत्मा एक। यह युनाइटेड किंगडम के स्कॉटलैंड की राजधानी है। शहर छोटा, मगर महत्व बड़ा। इतना बड़ा कि उसे देखने से पहले महसूस करना होता है। यह शहर निगाहों से नहीं, अहसास के रास्ते मन में उतरता है। धीरे-धीरे, बिना किसी शोर के। फिर हौले से आत्मा पर असर करने लगता है। पत्थरों में स्मृतियां सजी हैं। समय सड़कों पर सरकता सा लगता है, और जीवन यहां संवरता सा महसूस होता है। एडिनबरा (Edinburgh) की अंधियारी गलियों की हवाओं में इतिहास पसरा है, तो इतिहास के भूतों का साया डराता भी है।

Table of Contents

Toggle
  • संसार का दूसरा सबसे डरावना शहर, मगर अद्भुत भी
  • अंधेरी गलियों और उजले इलाके में बंटा खूबसूरत एडिनबरा
  • परायों से भी अपनत्व का नाता रखता है एडिनबरा
  • एक शहर नहीं, अनुभूतियों सा अद्भुत है एडिनबरा
          • -निरंजन परिहार (राजनीतिक विश्लेषक)

संसार का दूसरा सबसे डरावना शहर, मगर अद्भुत भी

एडिनबरा में पेड़ हैं, पहाड़ हैं हरियाली है और समंदर की ठंडी सांसें भी। कुदरत जैसे यहां पर खुलकर मुस्कुराई हो। भूत भी इस शहर की सांसों में बसते हैं। इन्हीं भूतों की वजह से एडिनबरा दुनिया के डरावने शहरों में गिना जाता है। इतिहास यहां का खून से सना है। कई भीषण लड़ाइयां इसकी जमीन पर लड़ी गईं। हजारों लोग उन लड़ाइयों में मारे गए। प्लेग फैला, तो अंधविश्वास में लोगों को जिंदा जला दिया गया और हजारों लोग रहस्यमयी मौतों के शिकार भी हुए। एक विलुप्त ज्वालामुखी से बनी विशाल चट्टान पर ग्यारहवीं शताब्दी से खड़ा विराट एडिनबरा कैसल सदियों से यहां का प्रहरी है। राजसी वैभवशाली, मगर गंभीर और मौन। एडिनबरा कैसल सिर्फ इमारत नहीं, आत्मसम्मान के अनंत संघर्ष का इतिहास है और इतिहास में इसका ऊंचा माथा है। रॉयल माइल पर चलते हुए लगता है, जैसे अतीत कंधे से कंधा मिलाकर वर्तमान के साथ चल रहा हो।

Edinburgh 9
Edinburgh-Royal-Castle-Princess-Street-Garden-Prime-Time-

अंधेरी गलियों और उजले इलाके में बंटा खूबसूरत एडिनबरा

दो हिस्सो में बंटा है यह शहर, पुराना और नया। दोनों के बीच संवाद चलता है। ओल्ड टाउन की अंधेरी, और तंग खड़ी सीढ़ियों वाली संकरी गलियों का चप्पा – चप्पा भूतों के किस्सों से भरा हैं। स्कॉटिश लोग उस हिस्से को ओल्ड रिकी या ओल्ड स्मोकी कहते हैं। अंधेरी, संकरी गलियां और तंग खड़ी सीढ़ियों को लोग डरावनी कहानियों का हिस्सा बनाते आए हैं। यहां की हवा और माहौल में भूतों के डर जैसा कुछ हैं। एक बहुत ही गहन अदृश्य ऊर्जा है। जो इस ऊर्जा को महसूस करते हैं। वे इसकी गहराई में गोते लगाकर इसके कल्पनालोक को चिंगारी देते हैं। न्यू टाउन में खुले विचार हैं। एडिनबरा सिर्फ खूबसूरत नहीं, समझदार भी है। यही कारण है कि यह एजुकेशन सिटी है। सन 1582 में स्कॉटलैंड के किंग जेम्स फोर्थ द्वारा स्थापित एडिनबरा यूनिवर्सिटी संसार के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में है। यहां के विश्वविद्यालय डिग्रियां नहीं, दृष्टि देते हैं। भारतीय छात्र इसीलिए यहां अपने सपने पढ़ते हैं, और सपनों को अनुशासन से जोड़ते हैं। यहां पढ़ाई रोज़गार की सीढ़ी नहीं, जीवन को समझने का सार है।

Niranjan Parihar University of Edinburghs historic backdrop
Edinburgh-University-Niranjan-Parihar-Prime-Time-Bharat

परायों से भी अपनत्व का नाता रखता है एडिनबरा

यह शहर विचारों की आज़ादी देने का विश्वास देता है। प्रश्न पूछने की छूट देता है और असहमति को सम्मान। शायद इसी वजह से एडिनबरा का समाज बहुत सभ्य है। संवेदनशील है और समावेशी भी। ऐसा समावेशी कि यह शहर किसी को भी पराया नहीं बनाता। यहीं से भारत और भारतीयों का एडिनबरा से रिश्ता और गहरा हो जाता है। भारत और एडिनबरा दोनों की आत्मा में बसी आत्मीयता की लंबी यात्रा है। यहां भारतीय प्रवासी नहीं। संस्कृति के दूत हैं। भारत मूल के डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और व्यापारी, सब इस शहर के ताने-बाने में घुल-मिल गए हैं। अपने बचपन से साथी अश्विन नागर जी एक मल्टी नेशनल कंपनी में बड़े अधिकारी के तौर पर एडिनबरा पहले ही पहुंच गए। एडिनबरा पहुंचने के मामले में अपने को पीछे छोड़ने वाले अश्विन भाई कहते हैं कि एडिनबरा ने उनके भीतर की भारतीयता को कभी संकोच नहीं कराया। यहां पर योग और घ्यान स्कॉटिश प्रजा को शरीर से ज्यादा मन को साधते हैं।

Niranjan Parihar Edinburghs historic street
Edinburgh-Historic-Royal_Mile-Street-Niranjan-Parihar-Prime-Time-Bharat

एक शहर नहीं, अनुभूतियों सा अद्भुत है एडिनबरा

एडिनबरा का सौंदर्य सिर्फ दृश्य नहीं। इस शहर का अपने अस्तित्व के सत्व को संजोकर रखने वाला रहा है। यहां बारिश उदासी नहीं लाती, मन को ठहराव देती है। यहां शाम धीमें – धीमे से उतरती है और रात खामोशी से उभरती है। यहां कला है, संगीत है और थिएटर भी है। इडिनबरा फेस्टिवल सिटी है, और उत्सवों की आत्मा का शहर है। यह शहर कल्पनाओं को संवरने का आकाश देता है। कला को स्थान और कलाकार को सम्मान। एडिनबरा हमारी मुंबई की तरह भागता नहीं है। दिल्ली की तरह डराता नहीं है। यह चमकता है, दमकता है और दिलों में खनकता है। चार्टर्ड अकाउंटेंट होने के नाते हमारे अश्विन नागर जी गणितीय अंकों के गठजोड़ को डीकोड करने की तकनीक जानते हैं, लेकिन एडिनबरा की आत्मा को भी उन्होंने डीकोड़ बेहतर किया है। इसीलिए उनका कहा सही है कि एडिनबरा एक शहर नहीं, एक अनुभूति है, इस शहर को जो समझ ले, वह इसे भूल नहीं सकता। एडिनबरा एक संवाद है मन और अमूर्त अहसास के बीच का, इसीलिए अचानक हम उसे चुपचाप अपनी यादों में बसा पाते है, यही एडिनबरा की असली तासीर है।

-निरंजन परिहार (राजनीतिक विश्लेषक)

 

इसे भी पढ़िएः Glasgow: गहरे अहसास का शहर ग्लासगो, जहां के पत्थरों में भी धड़कन सुनाई देती है

ये भी देखेंः Millionaires: भारत छोड़कर हजारों अमीरों के विदेश जाकर बसने का चिंता किसी को है कि नहीं?

Edinburgh
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
6 Mins Read

Rajasthan: लोकसभा चुनाव में दलों के दलदल की सियासी तस्वीर के ताकतवर तेवर

By Prime Time BharatApril 15, 2024

Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को तीसरी बार देश की सत्ता सौंपने की कोशिश…

Rajasthan Election : एग्जिट पोल भरोसा करें कि नहीं?

December 2, 2023

Budget 2026: मुख्यमंत्री ने बताया -विकसित भारत का विजन, गहलोत बोले- बजट में कुछ नहीं

February 1, 2026

Rahul Gandhi: पूरे 10 साल से खाली पड़े लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर बैठेंगे राहुल गांधी

June 26, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.