Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:35 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Jawai Leopard Safari: साहसिक जिंदगी के जानदार अनुभव का खजाना है जवाई सफारी
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Jawai Leopard Safari: साहसिक जिंदगी के जानदार अनुभव का खजाना है जवाई सफारी

Prime Time BharatBy Prime Time BharatMay 22, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Jawai Safari Prime Time Bharat 2
Jawai-Safari-Prime-Time-Bharat-2
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Jawai Leopard Safari: राजस्थान का जवाई बांध (Jawai Bandh) इलाका लेपर्ड (Leopard) की लगातार बढ़ती संख्या के कारण दुनिया भर के पर्यटकों को लुभाने लगा है। इंटरनेशनल टूरिस्ट मैप (Tourist Map) पर तेजी से जवाई लेपर्ड सफारी (Jawai Leopard Safari) को जगह मिल रही है, क्योंकि जवाई में लेपर्ड  हैं। लेपर्ड यानी तेंदुए। तेंदुओं के रहने के लिए पहाड़ियां है। पहाड़ियों के नजारे खूबसूरत है। खूबसूरती से ओतप्रोत बेहद खूबसूरत खेत भी हैं। खेतों में हरियाली है और हरियाली उगाने वाले भोले भाले ग्रामीण लोग हैं, जो जवाई की जवानी को निखारते हुए इसके सौंदर्य और पर्यटन क्षमता को समृद्ध बनाते हैं। जवाई में कभी भी, कहीं भी और अचानक से तेंदुए दिख जाने का रोमांच और उसे फिर से देखने की जिज्ञासा का अनुभव हर किसी को एक अलग दुनिया में ले जाता है। भारत में पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan) के पाली, सिरोही व उदयपुर जिले की सीमाओं तक फैली जवाई रैंज में तेंदुए अपना दम दिखे रहे हैं। वे सितारों को लुभा रहे हैं, पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं और कमानेवाली नई पीढी की जीवनरेखा का आधार बन रहे हैं। यह भारत में पश्चिमी राजस्थान में अरावली पर्वतमाला का नया एडवेंचर जोन है।

Jawai Leopard Safari Prime Time Bharat 1
Jawai_Leopard_Safari_Prime_Time_Bharat_1

Table of Contents

Toggle
  • अरावली का पहाड़ियों का वंडरलैंड
  • सितारों की पसंद, विकास भी जरूरी
  • जिप्सी, सफारी, मगरमच्छ और पंछी
        • -जितेंद्र मारू

अरावली का पहाड़ियों का वंडरलैंड

आश्चर्यजनक यह है कि तेंदुए को कहीं भी और कभी भी देखा जा सकता है। इसी कारण न केवल प्रकृति प्रेमी या वन्यजीव प्रेमी तेंदुए की सफारी का आनंद लेने के लिए जवाई रैंज की यात्रा की योजना बनाते हैं, बल्कि बड़े बड़े राजनेता, फिल्मी सितारे और नामी लोग भी इस इलाके में घूमने आने लगे हैं। राजस्थान का एक छिपा हुआ गहना होने के नाते, जवाई समकालिक वन्य जीवन के पनपने के लिए एक आदर्श वातावरण प्रदान करता है। इस वंडरलैंड में मनुष्यों और जानवरों के लिए समान रूप से सद्भाव कायम है। जवाई सफारी में तेंदुए प्राकृतिक रूप से बहुत अच्छे आकार की प्राकृतिक गुफाओं में रहते हैं। यह वास्तव में एक आश्चर्यजनक तथ्य है कि तेंदुए को जवाई अभयारण्य के ऊबड़-खाबड़ इलाकों में भी आसानी से देखा जा सकता है। जवाई में तेंदुए की सफारी के रोमांचक अनुभव के साथ साथ विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों को देखने, मगरमच्छों को अठखेलियां करते निहारने और पक्षियों की शानदार दृश्यावली का आनंद लेने का अपना खास अनुभव है।देश के किसी भी अन्य इलाके के मुकाबले जवाई रैंज में ऐसे कई कारण हैं जो लेपर्ड को जवाई रैंज में बसने लायक बनाते हैं, वे हैं छोटी छोटी पहाड़ियां, पहाड़ियों में गुफाएं, गुफाओं में शांति और यहां के लोग, जो इनको संरक्षित रखने की कोशिश में  हैं। यहां के लोगों का कहना है कि जवाई  में लेपर्ड देश की किसी भी और जगह से ज्यादा अच्छी तरह से संरक्षित भी हैं और सुरक्षित भी।

Jawai Katrina Vicky Prime Time Bharat
Jawai_Katrina_Vicky_Prime_Time_Bharat

सितारों की पसंद, विकास भी जरूरी

जवाई देश – दुनिया के कई प्रसिद्ध लोगों को लुभा रहा है। भारतीय राजनीति के नामी लोगों में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों के अलावा फिल्मी सितारों में रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, विकी कौशल, काजोल, अल्लू अरविंद और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी जवाई लैपर्ड रेंज में छुट्टियां बिताने आ चुके हैं।  जवाई रैंज के रहनेवाले देश के दिग्गज राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार कहते हैं कि जवाई इलाके के प्रमोशन के लिए एक व्यापक योजना तैयार की जानी चाहिए, जिससे यहां के लोगों के लिए रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी हो सके।  हालांकि जवाई इलाके के विधायक जोराराम कुमावत राजस्थान सरकार में मंत्री हैं, और वे इस इलाके के विकास के लिए नए सिरे से कोशिशों में लगे हैं। लेकिन राज्यसभा सांसद नीरज डांगी का कहना है कि पर्यटन विकास के लिहाज से जवाई को सरकारी स्तर पर प्रमोट करने के लिए राजस्थान सरकार को एक व्यापाक योजना बनाने की जरूरत है। जवाई इलाके में होटल विकसित करनेवाले पर्यटन सेक्टर के ठाकुर अभिमन्यु सिंह फालना कहते हैं कि आने वाले दिनों में जवाई जिस तेजी से विकसित हो रहा है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि यह इलाका आने वाले दिनों में दुनिया की प्रमुख ट्रेवल डेस्टिनेशन साबित होगा। जवाई से लगते हुए बाली के विधायक पुष्पेंद्र सिंह भी राजस्थान सरकार में मंत्री रहे हैं, लेकिन जवाई के विकास के लिए उन्होंने कोई उल्लेखनीय काम किया हो, किसी को याद नहीं। 

Jawai Safari Prime Time Bharat
Jawai_Safari_Prime_Time_Bharat

जिप्सी, सफारी, मगरमच्छ और पंछी

जवाई बांध यहां का बेहतरीन आकर्षण है तो उसके पानी में तैरते मगरमच्छ और उसके आकाश में उड़ते लगभग 13 तरह के पक्षी हर किसी के लिए अजूबा है। यहां की पहाड़ियों पर बैठकर ढलते सूरज को निहारने के साथ शाम के भोजन का आनंद अपने आप में एक खास अनुभव है। जवाई की पहाड़ियों के बीच खुले आंगन में टैंट में लगाकर उनमें रहना और खुली जिप्सी में घूमना जीवन भर के लिए याद रहता है, ये सितारे इसीलिए रह रह कर यहां पहुंचते रहते हैं। कोई हनीमून मनाने, तो कोई छुट्टी बिताने यहां आते ही रहता है।जवाई की पहाड़ियों की चोटियां पर पहुंचने और यहां की छोटी छोटी घाटियों में घूमने का भी अपना एक अलग अनुभव है। जीप सफारी यहां कते शीर्ष अनुभवों में से एक है, जो साहसिक ऊंचाइयों से परे ले जाता है, यह सफर पहाड़ियों की ऊंचाइयों के उबड़-खाबड़ इलाकों से होकर गुजरता है जो कभी-कभी आपकी सवारी को पावर पैक जिप्सी में 45 से 50 डिग्री के कोण तक ले जाता है। ये जिप्सी ड्राइवर अनुभवी और पेशेवर ड्राइवर हैं जो मनोरंजक रोमांच के साथ साथ आपकी सुरक्षा तो सुनिश्चित करते ही हैं, आपकी सफारी को भी रोमांचक यादों के साथ सहेजने का खयाल भी रखते हैं। जिप्सी में सफारी का रोमांचक सफर अपने आप में जवाई की यादों का अपना अनुभव है। जवाई की लैपर्ड सफारी पश्चिमी राजस्थान में पर्यटन के आनंद के साथ साथ सबसे साहसिक वन्यजीव अनुभव है।

-जितेंद्र मारू
Jawai Bandh Jawai Leopard Safari Leopard Rajasthan Tourist Map
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
6 Mins Read

Ram Mandir: रामलला की प्रतिष्ठा से दूरी, कांग्रेस की क्या मजबूरी? हिंदी पट्टी में नुकसान तय है!

By Prime Time BharatJanuary 20, 2024

Ram Mandir: Report / Niranjan Parihar अगली 22 जनवरी को अयोध्या में (Ayodhya) रामलला के…

Ram Mandir प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को करेंगे प्राण-प्रतिष्ठा, तैयारिया ज़ोर-शोर से

December 19, 2023

Mahakumbh: हादसे के बावजूद महाकुंभ में जाने का जोश कम नहीं, करोड़ों लोग तैयार, प्रशासन भी अलर्ट

January 30, 2025

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.