Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम
  • Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़
  • Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी
  • Women Reservation Bill: महिला आरक्षण मुद्दे पर नीयत की परीक्षा और सियासत का पर्दाफाश
  • Health:महानगरों में जिंदगी गुलजार लेकिन इलाज बेहद महंगा, स्वास्थ्य सम्हालिए हुजूर…!
  • Asha Bhosle: दिल अभी भरा नहीं… मगर अलविदा कह गईं आशा भोसले
  • Ashok Gehlot: एनएसयूआई से लेकर अब तक हर दौर में प्रासंगिक रहे हैं गहलोत
  • Rajasthan: गहलोत के बयान पर बीजेपी के बवाल ने सेट कर दिया नैतिकता का नैरेटिव
23rd April, Thursday, 2:38 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Jodhpur Rape: जोधपुर में मासूम से बलात्कार पर भड़के गहलोत, बोले – ‘सरकार नाकाम, अपराधी बेखौफ’
देश-प्रदेश 3 Mins Read

Jodhpur Rape: जोधपुर में मासूम से बलात्कार पर भड़के गहलोत, बोले – ‘सरकार नाकाम, अपराधी बेखौफ’

Prime Time BharatBy Prime Time BharatAugust 19, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Ashok Gehlot
Ashok-Gehlot-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Jodhpur Rape: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को जोधपुर में 3 वर्षीय बच्ची से बलात्कार (Rape) की घटना ने झकझोर दिया है। गहलोत ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की घटनाओं से जनता में भय पैदा हो रहा है। गहलोत ने इसके लिए राजस्थान की बीजेपी (BJP) सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि यह सरकार और पुलिस की नाकामी है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ है। उल्लेखनीय है कि जोधपुर में 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी ने लाखों लोगों को विचलित कर दिया है। जोधपुर पुलिस ने तत्परता से आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार भी कर लिया हैल, लेकिन लोगों में काफी रोष है।

Table of Contents

Toggle
  • गहलोत का सरकार पर तीखा हमला
  • दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिले
          • -आकांक्षा कुमारी

गहलोत का सरकार पर तीखा हमला

जोधपुर में एक आरोपी बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने से बहला-फुसलाकर ले गया और अपनी हवस का शिकार बनाया। यह बच्ची मंदिर के बाहर अपनी मां के साथ सो रही थी, तभी आरोपी मासूम को उठाकर ले गया। सुबह साढ़े 6 बजे के करीब एक चारा बेचने वाली महिला वहां पहुंची तो उसने परिजनों को सूचना दी। बच्ची अचेत हालत में थी, शरीर से खून बह रहा और होंठ पर काटने के निशान थे। पुलिस ने उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज तलाशे तो आरोपी बच्ची को गोद में ले जाता हुआ दिखाई दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस पर काफी तीखी प्रतिक्रिया आई है। गहलोत ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर सरकार को लगभग ललकारने की मुद्रा में लिखा कि जोधपुर में 3 वर्ष की मासूम बालिका के साथ बलात्कार की घटना झकझोर देने वाली है। इस घटना से जनता में गहरा रोष है। राजस्थान की जनता में इस तरह की घटनाओं से भय का माहौल पैदा हो रहा है। यह सरकार और पुलिस का इकबाल कम होने से अपराधियों के बेखौफ होने का उदाहरण है। जोधपुर में कभी दिनदहाड़े फायरिंग, लूटपाट, हत्या एवं बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं एवं कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कई बार आग्रह कर चुका हूं कि राज्य में अपराध की रोकथाम के लिए अविलंब आवश्यक कदम उठाएं। 

दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिले

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी जोधपुर सी शर्मनाक घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि जोधपुर में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत समाज और सिस्टम पर कलंक है। हैवानियत करने वाले दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है, महिला सुरक्षा का नामोनिशान नहीं है। जोधपुर, बाड़मेर, पाली, नागौर, झुंझुनूं और अलवर में रेप की घटनाओं ने आम आदमी को झकझोर दिया है।

-आकांक्षा कुमारी

 

 

Ashok Gehlot BJP Jodhpur Jodhpur Rape
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026

Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी

April 22, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
सत्ता- सियासत
4 Mins Read

Congress: ‘पायलट ने राजस्थान में नैया डूबो दी, अब छत्तीसगढ़ की बारी है।’ वरिष्ठ मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?  

By Prime Time BharatDecember 24, 2023

Congress: सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किये जाने पर बीजेपी (BJP)…

School Hizab: हिज़ाब नहीं, स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कियां, आचार्य बालमुकुंद ने जयपुर में गर्माया मामला

February 1, 2024

Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति धनखड़ का अचानक इस्तीफा… म्हें तो चल्या म्हारे गांव, थां सगळां ने राम-राम

July 21, 2025

Prem Chand Bairwa: राजस्थान की भाजपाई राजनीति में बैरवा का बैरी कौन?

October 2, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026

Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी

April 22, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.