Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Rajya Sabha Election: डांगी, अलका और पूनिया तीनों नेता अपने – अपने आलाकमान के करीबी
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
8th June, Monday, 6:50 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Maharashtra CM: कल शपथ लेंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में नाम तय
देश-प्रदेश 3 Mins Read

Maharashtra CM: कल शपथ लेंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में नाम तय

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 4, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Amit Shah Maharashtra Leaders Prime Time Bharat
Amit-Shah-Maharashtra-Leaders-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Maharashtra CM: अपने फैसलों से हर बार देश को चोंकानेवाली बीजेपी ने इस बार भी सबको चोंका दिया। बीजेपी विधायक दल की बैठक में महाराष्ट्र में मुख्य़मंत्री के नाम की घोषणा होते ही महाराष्ट्र की राजनीति का असमंजस खत्म हो गया है। असमंजस के केंद्र में थे देवेंद्र फडणवीस, जिनके बारे में फैसला ,सामने आ ही गया है।  सबकी नजर है। एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने सरकार बनाने के बारे में अपना स्टैंड पहले से ही सार्वजनिक कर दिया था, उसके  बाद अब सारी चर्चा नए मुख्यमंत्री पर हैं कि वह कैसे सत्ता चलाएंगे। वैसे, बीजेपी में जब – जब मुख्यमंत्री बनाने का मामला खिंचता देखा गया है, तो निर्णय भी अप्रत्याशित ही हुए गए हैं। इसलिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर असमंजस कई दिनों तक चलता रहा। राजनीति के सारे समीकरण इस असमंजस के आसपास बुने भी जा रहे और इससे जुड़े सवालों के जवाब भी इसी में तलाशे जा रहे। मगर आब तस्वीर साफ है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों गुजरात से पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन की उपस्थिति में मुखयमंत्री का फैसला अब तय है।

महाराष्ट्र की राजनीति असमंजस में इतने दिन केवल इसलिए रही कि तारीख तो तय हो गई थी कि 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री की शपथ होगी, लेकिन फिर भी दूल्हा कौन होगा, यह कोई नहीं जानता था। बारद दिनों तक यही सबसे बड़ा सवाल रहा। इसी सवाल के जवाब में राजनीति के जानकार कहते हैं कि बीजेपी में दो धाराएं एक साथ बह रही थी। एक धारा तो वह, जो चाहती खी कि फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनें और दूसरी बीजेपी की दूरगामी राजनीति के तहत पार्टी को महाराष्ट्र में विकासित करने और नए नेतृत्व को उभारने के बारे में चिंतित थी। इस दूसरी धारा का मानना था कि आखिर किसी एक नेता को ही ताकतवर करते रहकर पार्टी को कमजोर क्यों किया जाए, और दूसरी धारा चाहती रही कि जिसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया, उसी को कमान मिलनी चाहिए।

हालांकि संघ परिवार सदा व्यक्ति के साथ नहीं, विचार के साथ रहा है।  संघ परिवार के किसी भी नेता ने कभी घोषित रूप से नहीं कहा, फिर भी संघ फडणवीस के समर्थन में है, ऐसा आम तौर पर कहा जा रहा। मगर, बीजेपी की अंदरूनी राजनीति की समझ रखने वालों और बीजेपी आलाकमान में प्रादेशिक स्तर पर वैकल्पिक नेतृत्व विकसित होने के पक्षधर लोगों का कहना था कि पार्टी किसी दूसरे नेता को मुख्यमंत्री बनाए, तो गलत नहीं होगा, क्योंकि फडणवीस की क्षमताओं का उपयोग कहीं और भी बेहतर किया जा सकता है। साथ ही प्रदेश में नया नेतृत्व भी विकसित होगा।

प्रदेश में अब तस्वीर साफ है कि मुख्यमंत्री कौन होगा।  देवेंद्र फडणवीस पांच साल तक मुख्यमंत्री और लगभग ढाई साल तक उप मुख्यमंत्री के रूप में सरकार में बीजेपी नेता के रूप में नेतृत्व कर चुके हैं। खास बात यह भी है कि बीजेपी ने जहां पर स्पष्ट बहुमत निलने के बाद अपने मुख्यमंत्री बनाए हैं, वहां मुख्यमंत्री बनाने में वक्त बहुत ज्यादा लिया है। और जब जब वक्त लंबा खिंचा है, तो नाम कोई अप्रत्याशित ही सामने आया। वैसे बीजेपी के नए मुख्यमंत्री की सफलता में कोई कमी नहीं रहेगी, यह तय है। कारण ही है कि बनाती है, तो महाराष्ट्र में पार्टी को मिलेा भारी बहुमत और सरकार को केंद्र केा संपूर्ण समर्थन। किसी भी मुख्यमंत्री को औकर क्या चाहिए।

-हरि सिंह

यह भी पढ़ियेः Maharashtra: मुख्यमंत्री की घोषणा का सबको इंतजार, लेकिन बीजेपी को कोई जल्दी नहीं

 

 

 

Maharashtra CM
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Rajya Sabha Election: डांगी, अलका और पूनिया तीनों नेता अपने – अपने आलाकमान के करीबी

June 5, 2026

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Rajya Sabha Election: डांगी, अलका और पूनिया तीनों नेता अपने – अपने आलाकमान के करीबी

June 5, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
13 Mins Read

Rajasthan: जसवंतसिंह से मानवेंद्रसिंह तक, निजता, लोकधर्म और राजनीति का क्रूर तमाशा

By Prime Time BharatMarch 12, 2026

Rajasthan: राजनीति में कुछ व्यक्तित्व केवल पदों से नहीं, अपने बौद्धिक ताप, सांस्कृतिक गहराई और…

Gift City गुजरात के पहले स्मार्ट सिटी में शराब पीने की छूट, लेकिन पूरे प्रदेश में शराबबंदी

December 23, 2023

Amitabh Bachchan: राजनीति को नहीं समझे अमिताभ बच्चन, लेकिन अमिताभ को राजनीति ने समझ लिया था

February 4, 2026

Rajasthan Election: रामेश्वर दाधिच का बीजेपी में जाना

December 26, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Rajya Sabha Election: डांगी, अलका और पूनिया तीनों नेता अपने – अपने आलाकमान के करीबी

June 5, 2026

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.