Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 12:09 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Modi ki Guarantee मतलब विकसित भारत की संकल्प यात्रा
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Modi ki Guarantee मतलब विकसित भारत की संकल्प यात्रा

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 16, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
pm narendramodi smile d
NarendraModi_PrimeTimeBharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Modi ki Guarantee : विकसित भारत संकल्प यात्रा  के दौरान ली गई शपथ जीवन मंत्र बननी चाहिए। चाहे सरकारी कर्मचारी हों, जन प्रतिनिधि हों या नागरिक हों, सभी को पूरी निष्ठा के साथ एकजुट होना होगा। सबके प्रयास से ही भारत का विकास होगा। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों ने मोदी की गारंटी की वैधता का स्पष्ट संकेत दिया है। मोदी को गारंटी सौंपने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। झूठे दावों और चुनाव सोशल मीडिया के जरिये चुनाव नहीं लड़े जाते नहीं, बल्कि लोगों तक पहुंच कर चुनाव जीता जाता है। लेकिन चुनाव जीतने से पहले लोगों का दिल जीतना जरूरी है। यदि विपक्षी दलों ने राजनीतिक हित के बजाय सेवा की भावना को सर्वोपरि रखा होता तो देश की जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा अब तक निर्धनता में नहीं रहता और मोदी की आज की गारंटी 50 साल पहले ही पूरी हो गई होती।

Modi ki Guarantee

Table of Contents

Toggle
  • Modi ki Guarantee  सरकारी याजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया
  • देश का हर गरीब मेरे लिए वीआईपी
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा में नारीशक्ति भी

Modi ki Guarantee  सरकारी याजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया

‘मोदी की गारंटी’ वाहन को लेकर देखा जा रहा उत्साह अद्भुत है। पक्का मकान, नल जल कनेक्शन, शौचालय, निःशुल्क इलाज, निःशुल्क राशन, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, बैंक खाता खुलवाने, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री स्वामित्व संपत्ति कार्ड के तहत मिलने वाले लाभ उल्लेखनीय हैं। देश भर के गांवों में करोड़ों परिवारों को किसी सरकारी कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाए बिना सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ मिला है। सरकार ने लाभार्थियों की पहचान की और फिर उन तक लाभ पहुंचाने के लिए कदम उठाए। इसलिए लोग कहते हैं, मोदी की गारंटी का मतलब पूरी होने की गारंटी है।

देश का हर गरीब मेरे लिए वीआईपी

विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बन गई है जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) एक महीने से भी कम समय में 40 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों और कई शहरों तक पहुंच चुकी है, जहां 1.25 करोड़ से अधिक लोग ‘मोदी की गारंटी’ वाहन से जुड़ चुके हैं। हमने केंद्र सरकार और देश के लोगों के बीच एक सीधा संबंध, एक भावनात्मक जुड़ाव स्थापित किया है। हमारी सरकार कोई माई-बाप सरकार नहीं है, बल्कि यह माताओं-पिताओं की सेवा करने वाली सरकार है। मोदी के वीआईपी वे लोग हैं जो निर्धन हैं, वंचित हैं और जिनके लिए सरकारी कार्यालयों के द्वार भी बंद थे। देश की प्रत्येक मां, बहन और बेटी मेरे लिए वीआईपी हैं। देश का हर किसान मेरे लिए वीआईपी है। देश का हर युवा मेरे लिए वीआईपी है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में नारीशक्ति भी

बड़ी संख्या में नारीशक्ति भी विकसित भारत की संकल्प यात्रा में भाग ले रही हैं। पीएम आवास योजना के तहत बने 4 करोड़ घरों में से 70 प्रतिशत महिला लाभार्थी हैं। 10 मुद्रा लाभार्थियों में से 7 महिलाएं हैं और लगभग 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों का हिस्सा हैं। कौशल विकास के माध्यम से 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा रहा है और नमो ड्रोन दीदी अभियान के तहत 15 हजार स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन दिए जा रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति महिला शक्ति, युवा शक्ति, किसानों और निर्धनों का समर्थन सराहनीय है। इस यात्रा के दौरान एक लाख से अधिक एथलीटों को पुरस्कृत किया गया है, जिससे युवा खिलाड़ियों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। ‘माई भारत वॉलंटियर’ के रूप में खुद को पंजीकृत करने  को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है, जो विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करता है। ये सभी स्वयंसेवक अब फिट इंडिया के मंत्र को लेकर आगे बढ़ेंगे। पानी, पोषण, व्यायाम या फिटनेस और अंत में पर्याप्त नींद को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर के लिए ये चारों बहुत आवश्यक हैं। अगर हम इन चार पर ध्यान दें, तो हमारे युवा स्वस्थ होंगे और जब हमारे युवा स्वस्थ होंगे, तो देश स्वस्थ होगा।

 

 

 

Modi ki Guarantee
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
7 Mins Read

Rajasthan News: गहलोत की सक्रियता के आईने में कांग्रेसी पायलट की पॉलिटिक्स

By Prime Time BharatMarch 25, 2025

Rajasthan Newsः: कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पूर्वी राजस्थान के दौरे पर…

Natwar Singh: कांग्रेस के राजदार रहे नटवर सिंह ने पहले कांग्रेस को छोड़ा और अब दुनिया से अलविदा

August 11, 2024

सिसकारियों से संवरती सिनेमा की सांसें

October 28, 2023

Cello World: सफलता के रथ पर सवार प्रदीप राठौड़

November 12, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.