Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !
  • Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान
  • Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ
  • IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?
  • Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल
  • Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!
  • Rajasthan: दो नेताओं की सजह मुलाकात या अगले प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी ?
  • Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने
16th December, Tuesday, 8:49 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»सत्ता- सियासत»Rajasthan अपने प्रमुख विरोधी गहलोत से अब जादू सीखना चाहते हैं गजेंद्र सिंह शेखावत
सत्ता- सियासत 4 Mins Read

Rajasthan अपने प्रमुख विरोधी गहलोत से अब जादू सीखना चाहते हैं गजेंद्र सिंह शेखावत

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 17, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
GajendraShekhawat AshokGehlot
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan कहते हैं कि राजनीति में न कोई स्थाई दुश्मन होता है और ना ही स्थाई दोस्त। वक्त, फायदे और भविष्य की संभावनाओं के हिसाब से रिश्ते कब बदल जाते हैं कोई नहीं कह सकता। कारण यही है कि राजनीति में तो लड़ा ही सत्ता की है। मगर जब सत्ता ही नहीं रहे, तो दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। बीजेपी (BJP) के नेता गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) दोनों विपरीत ध्रुव रहे हैं, फिर भी नजदीक आने लगे हैं और शायद इसी वजह से शेखावत ने सार्वजनिक तौर से गहलोत से जादू सीखने की इच्छा जाहिर की है। गहलोत पता नहीं शेखावत को जादू के गुर सिखाएंगे या नहीं, लेकिन अब अशोक गहलोत समय ही समय है, इस फ्री समय में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उनसे जादूगरी सीखना चाहते हैं।

Rajasthan Politicsहंसते – मुस्कुराते साथ बैठे गहलोत व शेखावत

केंंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को राजनीति में जादूगर कहा जाता है, और अब उनके पास वक्त ही वक्त है, इस कारण केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत की दिली तमन्ना है कि वे उनसे जादूगरी सीखें। गहलोत को राजनीति का जादूगर कहा जाता है और इसीलिए, राजस्थान दौरे पर आए शेखावत ने उस जोधपुर शहर में यह चाहत जाहिर की, जहां गहलोत व उनका छत्तीस का आंकड़ा है। जोधपुर शेखावत और गहलोत का चुनाव क्षेत्र तो है ही, दोनों की राजनीतिक अदावत भी यहीं से है और दोनों के बीच कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। यह संयोग ही था कि गजेंद्र सिंह शेखावत जब गहलोत से हाथ मिलाते और हंस हंस कर बात करते देखे गए, ठीक उसी समय गहलोत के मुख्यमंत्री पद पर रहने का वक्त भी समाप्त होता जा रहा था।

दोनों एक ही प्रदेश के नेता, साथ बैठ सकते हैं

जयपुर में 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शेखावत और वसुंधरा राजे सहित गहलोत पास पास बैठे थे और चर्चा करते, हंसते व मुस्कुराते देखे गए थे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता गहलोत और केंद्रीय मंत्री शेखावत के बीच मंच पर लंबे समय बातचीत देखने को मिली। दोनों ‘प्रतिद्वंद्वियों’ के चेहरों की मुस्कुराहट और बातचीत कुछ ऐसा बता रही थी जैसे दोनों के बीच सियासी रिश्ते सामान्य हैं। उसी पर जब उनसे पूछा तो शेखावत ने कहा कि वह एक अनौपचारिक मुलाकात थी। फिर एक ही प्रदेश के तीन नेता जब साथ बैठते हैं तो चर्चा तो होती ही है।  शेखावत बोले कि गहलोत और उनकी विचारधारा अलग-अलग है। लेकिन दोनों एक ही प्रदेश के नेता हैं, साथ बैठ सकते हैं, इसमें कुछ नया नहीं है।

गहलोत अब फ्री, साथ चाय पिएंगे, जादू भी सिखाएंगे

शेखावत और गहलोत के साथ चाय पीने को लेकर भी राजस्थान में कई तरह की चर्चा चलती रही है। उसी पर जब उनसे सवाल किया गया कि गहलोत जी के साथ चाय कब पीनेवाले हैं, तो शेखावत ने लगभग तंज की भाषा में कहा कि मुझे गहलोत जी ने कहा है अब मैं फ्री हो गया हूं, कभी चाय पर आओ। लेकिन मुझे उनसे बहुत सी जादूगरी सीखनी है, क्योंकि वो वरिष्ठ नेता और काफी अनुभवी भी हैं।  राजस्थान में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भी शेखावत ने कहा था कि मेरी मुख्यमंत्री गहलोत से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, हम दोनों जोधपुर से हैं, जोधपुर हमारा शहर एक अपणायत का शहर है, प्रेम और प्रीती का शहर है। कुछ दिन बार गहलोत साहब की जाने वाली। फिर कांग्रेस का आज जैसा हाल हैं, गहलोत साहब को दिल्ली में भी जगह नहीं मिलेगी। तब उनके पास बहुत फ्री टाइम रहेगा, तो वो एक दिन मुझे चाय पीने के लिये जरूर बुलाएंगे। मैं उनके बुलावे का इंतज़ार कर रहा हूं। शेखावत ने यह भी कहा था कि गहलोत को जादूगर के नाम से जाना जाता है, लोकिन राजनीति में जादूगरी नहीं चलती, फिर भी वे 3 – 3 बार मुख्यमंत्री बन गए। मैं उनसे जादूगरी के कुछ गुर सीखना चाहूंगा।

-निरंजन परिहार

AshokGehlot BJP Congress Gajendra Singh Shekhawat Vasundhara Raje
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?

December 6, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
3 Mins Read

MahaKumbh: संसार के सबसे बड़े मेले महाकुंभ में 45 करोड़ लोगों की संगम में डुबकी

By Prime Time BharatJanuary 22, 2025

ेMahaKumbh: संसार के सबसे बड़े मेले कहे जाने वाले महाकुंभ (MahaKumbh) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,…

LokSabha Election 2024: अमेठी की तरह रायबरेली से भी राहुल गांधी हार गए, तो क्या?  

May 4, 2024

Rajasthan CM: भारी पड़ते भजनलाल और रफ्तार पकड़ता राजस्थान

March 16, 2025

Maharashtra Election: कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से शरद पवार और ठाकरे की दूरी पर सवाल

November 12, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025
© 2025 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.