Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
29th May, Friday, 2:10 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»कारोबार»IIJS Signature: सबसे बड़ा ज्वेलरी शो 4 से 8 जनवरी तक मुंबई में, देश भर के ज्वेलर्स आ रहे हैं
कारोबार 4 Mins Read

IIJS Signature: सबसे बड़ा ज्वेलरी शो 4 से 8 जनवरी तक मुंबई में, देश भर के ज्वेलर्स आ रहे हैं

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 31, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
01banner 15
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

IIJS: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में 4 से 8 जनवरी तक दो स्थानों पर होने जा रहा भारतीय ज्वेलरी इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली IIJS सिग्नेचर शो का यह 16वां विराट आयोजन होगा, जहां कुल 65 हजार स्क्वायर मीटर बड़े आयोजन स्थलों पर 1300 से ज्यादा एग्जिबिटर्स, 2500 से ज्यादा बिजनेस स्टॉल्स तथा 32 हजार विजिटर्स होंगे। इस शो में भारत के 800 शहरों से हजारों विजिटर्स आ रहे हैं तथा दुनिया के लगभग 60 से ज्यादा देशों के व्यापारिक प्रतिनिधि भी इसमें हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। देश में बहुत ही तेजी के साथ ट्रेड शो के आयोजनों के लिए सबसे अहम बन चुके जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में IIJS सिग्नेचर की शुरूआत 4 जनवरी से होगी और 7 जनवरी तक यह शो चलेगा। इसी के साथ मुंबई के गोरेगांव उपनगर स्थित बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में 5 जनवरी से होगी और 8 जनवरी को इस शो का समापन होगा।

Table of Contents

Toggle
  • IIJS सिग्नेचर ज्वेलरी  का टॉप ट्रेड एग्जिबिशन
  •  IIJS सिग्नेचर को लेकर ज्वेलर्स उत्साहित
  • प्रत्येक विजिटर्स के लिए बेहद खास होगा ये शो
        • -साक्षी त्रिपाठी

IIJS सिग्नेचर ज्वेलरी  का टॉप ट्रेड एग्जिबिशन

भारत के सबसे प्रमुख ज्वेलरी शो के रूप में अपनी बेहतरीन पहचान कायम करनेवाला IIJS सिग्नेचर, अपने फ्लैगशिप शो IIJS प्रीमियर की तरह ही बेहद भव्य, अत्यंत शानदार  और बहुत ही महत्वपूर्ण होने जा रहा है।  जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) ने इस शो में ज्वेलरी इंडस्ट्री के उच्च स्तर और असाधारण हाई लेवल को बनाए रखने का वादा किया है। जीजेईपीसी का कहना है कि हमारा IIJS ब्रांड जिसके लिए जाना जाता है, उन सभी गुणवत्ताओं की हम कद्र करना जानते हैं, इसी कारण इस बार का जीजेईपीसी का यह IIJS सिग्नेचर शो अपनी भव्यता व बिजनेस में अभिवृद्धि करानावाले शो के रूप में ही जाना कायम रखेगा। देश भर के ज्वेलर्स मुंबई में ज्वेलरी शो की आस करते हैं।  सन 2024 तो मानो आ ही गया है अतः आने वाले 2024 के स्वागत के साथ ही मुंबई में डिज़ाइन-केंद्रित ज्वेलरी शो के रूप में विख्यात IIJS सिग्नेचर देश के ज्वेलरी (Jewellery) उद्योग की टॉप लेवल ज्वेलरी ट्रेड एग्जिबिशन के रूप में आयोजित होने जा रहा है।

PrimeTime IIJS सिग्नेचर को लेकर ज्वेलर्स उत्साहित

देश के इस महत्वपूर्ण कहे जाने वाले IIJS सिग्नेचर शो – 2024 के आयोजन की तैयारियों को देखकर कहा जा सकता है कि जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा आयोजित किए जानेवाले IIJS प्रीमियर शो की तरह ही बेहद सफलतम आयोजन बनाने की कोशिश हो रही है। जीजेईपीसी के IIJS सिग्नेचर शो – 2024 को लेकर ज्वेलर्स बेहद उत्साहित हैं क्योंकि देश के प्रत्येक व प्रत्येक शहर की  ज्वेलरी क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से इस शो को डिय़ाइन किया गया है ताकि भारत के हर शहर के हर लेवल के ज्वेलर के व्यापार के विकास को नई उंचाई दी जा सके। दुनिया के बेहतरीन ज्वनेलरी शो में टॉप लेवल पर गिने जाने वाले IIJS प्रीमियर शो जैसा ही रुतबा IIJS सिग्नेचर का भी बनता जा रहा है।  इस वजह से देश भर से इस शो में बाग लेने के लिए आने वाले ज्वेलर्स के लिए जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर तो एक खास तरह का व्यापारिक अनुभव होगा ही,  गोरेगांव स्थित बॉम्बे एक्जीबिशन सेंटर भी ज्वेलर्स के लिए बेहद संभावनाओं वाला स्थान साबित होगा।

प्रत्येक विजिटर्स के लिए बेहद खास होगा ये शो

जीजेईपीसी के IIJS सिग्नेचर शो – 2024 की व्यापारिक संभावनाओं का गहनता के साथ अध्ययन किया जाए, तो जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल अपने आइआइजेएस प्रीमियर शो के बाद इस दूसरे सबसे महत्वपूर्ण को लेकर बेहद गंभीर है। दोनों ही आयोजन स्थलों पर जीजेईपीसी ने हेल्प डेस्क और कस्टमर केयर हेल्पलाइन की भी व्यवस्था की है, जिससे किसी को भी किसी भी चीज की जरूरत पड़े या सहायता की जरूरत हो, तो उसे मार्गदर्शन मिल सके। आइआइजेएस ने अपने संभावित 32 हजार विजिटर्स के लिए फाइव स्टार होटल्स और सेवन स्टार होटल्स में बेहद आकर्षक दरों पर बुकिंग की सुविधा भी की है, जिससे उनके ठहरने के लिए सर्वोत्तम स्थान सुरक्षित हो सके। कुल मिलाकर जीजेईपीसी का इस बार का IIJS सिग्नेचर अपने प्रत्येक विजिटर्स के लिए बेहद खास होगा। देश के सभी ज्वेलर्स के विकास की कोशिश में जीजेईपीसी की कोशिश है कि वह अपने फ्लैगशिप शो IIJS प्रीमियर की तरह ही IIJS सिग्नेचर को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने में कामयाब हो, ताकि भारतीय ज्वेलरी इंडस्ट्री का नाम दुनिया भर में लगातार रोशन होता रहे।

-साक्षी त्रिपाठी
GJEPC IIJS IIJS Signature Jewellery Mumbai
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा

May 13, 2026

Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी

April 22, 2026

Cello World: युवा पीढ़ी के हीरो प्रदीप राठोड़ का नया आसमान और नई उड़ान

February 11, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
Blog
8 Mins Read

Somnath: केवल एक मंदिर नहीं, हमारी सभ्यता का संकल्प है सोमनाथ

By Prime Time BharatMay 8, 2026

Somnath: सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, हमारी सभ्यता का अटूट संकल्प है। इसके सामने लहराता…

Republic Day: राष्ट्रपति के संबोधन में साफ दिखा विपक्ष के लिए तीखा राजनीतिक संदेश

January 25, 2026

Congress: गांधी परिवार के त्याग पर पल रहे कांग्रेसियों, पार्टी की भी सोचोगे या जेब ही भरते रहोगे?

May 25, 2024

दिलीप कुमार जैसा दूसरा अब कोई और नहीं होगा!

October 20, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.