Rajasthan Holi: राजस्थान को रंगों का प्रदेश कहा जाता है, और रंगों का त्योहार में होली राजस्थान में धूम धाम से ना मने, ऐसा हो ही नहीं सकता। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में होली का त्यौहार पूरे, हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, सिरोही, पुष्कर, उदयपुर और लगभग सभी हिस्सों में करोड़ों लोगों ने दिल खोल कर होली मनाई, तो हजारों विदेशी पर्यटकों ने भी होली की रंगीनियों का लुत्फ उठाया। उदयपुर में विदेशी पर्यटकों को देसी लोगों के साथ होली के रंगों में रंगा देखा, तो तीर्थराज पुष्कर में देसी-विदेशी पर्यटकों ने चंग की ताल पर खूब धमाल मचाया।
कहां रंग तो कहीं टमाटर की होली, कहीं गैर नृत्य की धूम
झीलों की नजरी उदयपुर में वैसे तो गर गली मोहल्ले में होली के रंगों में रंगे लोग नजर आ, लेकिन जगदीश मंदिर चौक पर आयोजित होली के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी सैलानियों ने भी रंगों के त्याहौर होली का आनंद उठाया। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग जगहों पर रंगों के त्यौहार होली पर रंगों से खेलने के साथ ही संगीत की स्वर लहरियां सजीं, तो कहीं डीजे साउंड पर लोगों ने ठुमके लगाए। जयपुर में राजस्थानी गीतों की धुनों पर होली खेलते हुए लोग बॉलीवुड के होली गीतों पर भी खूब झूमे। बाड़मेर में सुबह रंगों से होली खेली गई, तो शाम को जगह जगह गैर नृत्य की धूम देखी गई। जैसलमेर में भारत – पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर भी आमजन के साथ साथ सैन्य बलों में भी होली की धूम रही। बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स के उत्तर क्षेत्र के उपमहानिरीक्षक योगेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी सीमा पर जाकर जवानों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पुष्कर में होली की डीजे पार्टी के दौरान विदेशी पर्यटक भी जमकर झूमे। वहां पर होली के रसिकों पर पानी की बौछार की गई, तो लोग और भी रंगी से सराबोर हो गए। अजमेर के वैशाली नगर में लोगों ने ने एक-दूसरे पर टमाटर फेंककर होली खेली। इस टमाटर होली के लिए करीब 4 हजार किलो टमाटर विशेष रूप से मंगवाए गए थे। बाड़मेर, सिरोही, जालोर, आहोर, व जोधपुर में गैक नृत्य के साथ होली मनाई गई। टोंक में कोड़ा मार होली खेली गई, जहां महिलाओं ने कड़ाह में रंगीन पानी भर कर रखा था, जिसे लेने आए लोगों पर महिलाओं ने जमकर कोड़े बरसाए।
राजनेताओं ने दिए जनता को शुभकामना के संदेश
राजस्थान के दिग्गज नेताओं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सत्ताधारी दल की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन राठोड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत सहित कई मंत्रियों और बड़े नेताओं ने प्रदेश की जनता को होली की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, विपक्ष के नेता टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भी होली की शुभकामनाओं के साथ राजस्थान की जनता के सुखद भविष्य और खुशियों की मंगल कामना के संदेश जारी किए। मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि राजस्थान में खुशियों के रंग अब और गहरे हो गए हैं। खेती में नए प्रयोगों की बहार, सूरज की ताकत से रोशन भविष्य, युवाओं के हौसलों की उड़ान और नारी शक्ति का आत्मविश्वास—ये सब मिलकर लिख रहे हैं राजस्थान की नई कहानी। इस होली, रंगों के साथ उम्मीदों का उत्सव मनाएं और राजस्थान की प्रगति में अपना रंग भरें। होली की रंग – बिरंगी शुभकामनाएं। प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश में पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने लिखा कि आप सभी को रंगों के त्यौहार होली की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में उल्लास का संचार करे।
मुख्यमंत्री ने जयपुर, और बिड़ला ने कोटा में मनाई होली
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सामान्य लोगों के साथ होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री शर्मा ने फूलों और प्राकृतिक रंगों से होली खेली। इस आयोजन में एक तरफ रंगों की फुहार उड़ रही थी, तो दूसरी ओर लोक कलाकार ब्रज की राग गारिनियों पर विभिन्न संस्कृतियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने होली के पर्व कहा कि रंगों का पर्व बेहद निराला है, यह पर्व हमें आपसी कटुता को भुलाते हुए एक-दूसरे को गले लगाने की सीख देता है। मुख्यमंत्री के होली मिलन समारोह में भजनलाल शर्मा की पत्नी गीता शर्मा भी मौजूद रहीं। कोटा में, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने चुनाव क्षेत्र को लोगों के बीच कैथूनीपोल इलाके में अपने पुश्तैनी घर पर रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। अजमेर में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बजरंगगढ़ स्थित सुभाष उद्यान में होली कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ गुलाल लगाकर होली खेली और रंगों के त्यौहार पर उमंगों की शुभकामनाएं दीं।
-आकांक्षा कुमारी (संवाददाता)
ये भी पढें- Royal calendars: वक्त की विरासत में राजघरानों की कैलेंडर परंपरा