Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 12:28 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan Holi: विदेशी पर्यटक भी रंगे होली के रंग में, तो कहीं टमाटर की बौछार
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Rajasthan Holi: विदेशी पर्यटक भी रंगे होली के रंग में, तो कहीं टमाटर की बौछार

Editorial TeamBy Editorial TeamMarch 14, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Gl DyxXYAAqXnR
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan Holi: राजस्थान को रंगों का प्रदेश कहा जाता है, और रंगों का त्योहार में होली राजस्थान में धूम धाम से ना मने, ऐसा हो ही नहीं सकता। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में होली का त्यौहार पूरे, हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, सिरोही, पुष्कर, उदयपुर और लगभग सभी हिस्सों में करोड़ों लोगों ने दिल खोल कर होली मनाई, तो हजारों विदेशी पर्यटकों ने भी होली की रंगीनियों का लुत्फ उठाया। उदयपुर में विदेशी पर्यटकों को देसी लोगों के साथ होली के रंगों में रंगा देखा, तो तीर्थराज पुष्कर में देसी-विदेशी पर्यटकों ने चंग की ताल पर खूब धमाल मचाया।

Table of Contents

Toggle
  • कहां रंग तो कहीं टमाटर की होली, कहीं गैर नृत्य की धूम
  • राजनेताओं ने दिए जनता को शुभकामना के संदेश
  • मुख्यमंत्री ने जयपुर, और बिड़ला ने कोटा में मनाई होली
          • -आकांक्षा कुमारी (संवाददाता)

कहां रंग तो कहीं टमाटर की होली, कहीं गैर नृत्य की धूम

झीलों की नजरी उदयपुर में वैसे तो गर गली मोहल्ले में होली के रंगों में रंगे लोग नजर आ, लेकिन जगदीश मंदिर चौक पर आयोजित होली के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी सैलानियों ने भी रंगों के त्याहौर होली का आनंद उठाया। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग जगहों पर रंगों के त्यौहार होली पर रंगों से खेलने के साथ ही संगीत की स्वर लहरियां सजीं, तो कहीं डीजे साउंड पर लोगों ने ठुमके लगाए। जयपुर में राजस्थानी गीतों की धुनों पर होली खेलते हुए लोग बॉलीवुड के होली गीतों पर भी खूब झूमे। बाड़मेर में सुबह रंगों से होली खेली गई, तो शाम को जगह जगह गैर नृत्य की धूम देखी गई। जैसलमेर में भारत – पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर भी आमजन के साथ साथ सैन्य बलों में भी होली की धूम रही। बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स के उत्तर क्षेत्र के उपमहानिरीक्षक योगेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी सीमा पर जाकर जवानों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पुष्कर में होली की डीजे पार्टी के दौरान विदेशी पर्यटक भी जमकर झूमे। वहां पर होली के रसिकों पर पानी की बौछार की गई, तो लोग और भी रंगी से सराबोर हो गए। अजमेर के वैशाली नगर में लोगों ने  ने एक-दूसरे पर टमाटर फेंककर होली खेली। इस टमाटर होली के लिए करीब 4 हजार किलो टमाटर विशेष रूप से मंगवाए गए थे। बाड़मेर, सिरोही, जालोर, आहोर, व जोधपुर में गैक नृत्य के साथ होली मनाई गई। टोंक में कोड़ा मार होली खेली गई, जहां महिलाओं ने कड़ाह में रंगीन पानी भर कर रखा था, जिसे लेने आए लोगों पर महिलाओं ने जमकर कोड़े बरसाए।

राजनेताओं ने दिए जनता को शुभकामना के संदेश

राजस्थान के दिग्गज नेताओं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सत्ताधारी दल की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन राठोड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत सहित कई मंत्रियों और बड़े नेताओं ने प्रदेश की जनता को होली की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, विपक्ष के नेता टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भी होली की शुभकामनाओं के साथ राजस्थान की जनता के सुखद भविष्य और खुशियों की मंगल कामना के संदेश जारी किए। मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि राजस्थान में खुशियों के रंग अब और गहरे हो गए हैं। खेती में नए प्रयोगों की बहार, सूरज की ताकत से रोशन भविष्य, युवाओं के हौसलों की उड़ान और नारी शक्ति का आत्मविश्वास—ये सब मिलकर लिख रहे हैं राजस्थान की नई कहानी। इस होली, रंगों के साथ उम्मीदों का उत्सव मनाएं और राजस्थान की प्रगति में अपना रंग भरें। होली की रंग – बिरंगी शुभकामनाएं। प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश में पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने लिखा कि आप सभी को रंगों के त्यौहार होली की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में उल्लास का संचार करे।

मुख्यमंत्री ने जयपुर, और बिड़ला ने कोटा में मनाई होली

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सामान्य लोगों के साथ होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री शर्मा ने फूलों और प्राकृतिक रंगों से होली खेली। इस आयोजन में एक तरफ रंगों की फुहार उड़ रही थी, तो दूसरी ओर लोक कलाकार ब्रज की राग गारिनियों पर विभिन्न संस्कृतियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने होली के पर्व कहा कि रंगों का पर्व बेहद निराला है, यह पर्व हमें आपसी कटुता को भुलाते हुए एक-दूसरे को गले लगाने की सीख देता है। मुख्यमंत्री के होली मिलन समारोह में भजनलाल शर्मा की पत्नी गीता शर्मा भी मौजूद रहीं। कोटा में, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने चुनाव क्षेत्र को लोगों के बीच कैथूनीपोल इलाके में अपने पुश्तैनी घर पर रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। अजमेर में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बजरंगगढ़ स्थित सुभाष उद्यान में होली कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ गुलाल लगाकर होली खेली और रंगों के त्यौहार पर उमंगों की शुभकामनाएं दीं।

-आकांक्षा कुमारी (संवाददाता)

 

ये भी पढें- Royal calendars: वक्त की विरासत में राजघरानों की कैलेंडर परंपरा

Holi Rajasthan Rajasthan Holi
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Editorial Team
  • Website

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Modi ki Guarantee मतलब विकसित भारत की संकल्प यात्रा

By Prime Time BharatDecember 16, 2023

Modi ki Guarantee : विकसित भारत संकल्प यात्रा  के दौरान ली गई शपथ जीवन मंत्र…

Rajasthan: सियासत के दोगले चरित्र और नैतिकता की कसौटी में बीजेपी – कांग्रेस दोनों

January 12, 2026

Rajasthan News: राजस्थान में अंता उपचुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

November 14, 2025

राजस्थान की राजनीति में जाने क्या दिख जाए

October 18, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.