Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
4th June, Thursday, 2:48 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan News: मुख्यमंत्री की कलाई पर विरांगनाओं ने बांधी राखी, प्रदेश भर में शहीद परिवारों की महिलाओं का सम्मान
देश-प्रदेश 3 Mins Read

Rajasthan News: मुख्यमंत्री की कलाई पर विरांगनाओं ने बांधी राखी, प्रदेश भर में शहीद परिवारों की महिलाओं का सम्मान

Prime Time BharatBy Prime Time BharatAugust 19, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
BhajanlalSharma Shaheed RakshaBandhan 2024
BhajanlalSharma_Shaheed_RakshaBandhan_2024
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan News: रक्षाबंधन के दिन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने शहीद परिवारों की वीरांगनाओं से राखी बंधवाई और उनकी रक्षा के वचन के साथ ही उनका सम्मान भी किया। राखी बंधवाते समय मुख्यमंत्री के चेहरे की भावुकता उनके मन के भाव व्यक्त कर रही थी। रिश्ते निभाने की परंपरा को लेकर बेहद भावुक मुख्यमंत्री शर्मा ने रक्षाबंधन के दिन प्रदेश में सभी महिलाओं के लिए सरकारी बसों में फ्री सफर का प्रावधान भी जारी रखा है।

BhajanlalSharma_Shaheed_RakshaBandhan_2024

Table of Contents

Toggle
  • वीरांगनाओं से राखी बंधवाई मुख्यमंत्री ने
  • प्रदेश भर में शहीद परिवार के महिलाओं का सम्मान
  • राखी के दिन महिलाओं के लिए मुफ्त सफर
          • -आकांक्षा कुमारी

वीरांगनाओं से राखी बंधवाई मुख्यमंत्री ने

रक्षाबंधन के दिन वीरांगनाओं के सम्मान को एक तरह से राजस्थान सरकार ने विशाल कार्यक्रम बना दिया है, तथा इसी के तहत प्रदेश भर में सभी वीरांगनाओं को सम्मानित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  ने जयपुर स्थित अपने निवास पर विरांगनाओं से राखी बंधवाई, सम्मानित किया और 2100 रूपए की सम्मान राशि के साथ उनको शॉल ओढ़ाई, श्रीफल प्रदान किया और मिठाई के साथ  सम्मानित किया। प्रदेश भर में रक्षाबंधन पर विरांगनाओं के सम्मान का ये अभियान है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले 18 अगस्त को शहीद परिवारों की महिलाओं ने जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कलाई पर राखी बांधी और इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीरांगनाओं को सम्मानित किया।

BhajanlalSharma RakshaBandhan 2024
BhajanlalSharma_RakshaBandhan_2024

प्रदेश भर में शहीद परिवार के महिलाओं का सम्मान

रक्षा बंधन के संदेश में मुख्यमंत्री शर्मा के कार्यालय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा  गया – ‘रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश की वीरांगनाओं ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को रक्षासूत्र बांधा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी वीरांगनाओं को शॉल, श्रीफल, मिठाई एवं सम्मानस्वरूप राशि भेंट कर शुभकामनाएं दी।’ इससे एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने लिखा था – ‘रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मैं राजस्थान की सभी वीरांगनाओं को प्रणाम करता हूं। रक्षाबंधन के अवसर पर मैं सभी वीरांगना माताओं-बहनों को सम्मान स्वरूप 2100 रुपये, शॉल, श्रीफ़ल और राखी की मिठाई भेजकर सभी प्रदेशवासियों की ओर से नमन करता हूं।’ मुख्य़मंत्री के इस ऐलान के बाद प्रदेश भर में जनप्रतिनिधि ने वीरांगनाओं के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया।

राखी के दिन महिलाओं के लिए मुफ्त सफर

राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन पर इस बार भी महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का संकल्प पूरा किया। राजस्थान रोड़वेज की बसों में महिलाओं के लिए यह मुफ्त यात्रा सुविधा रविवार 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त को रक्षाबंधन की रात 12 बजे तक दी गई।  राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने इस संबंध में भी आदेश जारी किया कि महिलाएं और लड़कियां फ्री में सफर कर सकेंगी। 19 अगस्त 2014 को प्रदेश की सभी महिलाओं और बालिकाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगग की राज्य की सीमा में संचालित सभी श्रेणी की बसों (वातानुकूलित, वोल्वों और भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों के अतिरिक्त) में फ्री यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई थी, तभी से यह व्यवस्था जारी है।

-आकांक्षा कुमारी
Bhajanlal Sharma Rajasthan News
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
7 Mins Read

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र की सियासत का डीएनए बदलने को बेताब बीजेपी

By Prime Time BharatDecember 7, 2024

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र ने सत्ता सम्हाल ली हैं और इसी के साथ…

Yuva Mitra: …तो राजीव गांधी युवा मित्रों को अटल प्रेरक बना दीजिए सरकार!

January 20, 2025

Royal calendars: वक्त की विरासत में राजघरानों की कैलेंडर परंपरा

October 15, 2024

Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर सवाल ही सवाल, बीजेपी मौन, असली कारण क्या?

July 22, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.