Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
3rd June, Wednesday, 9:01 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan: बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बन गए सुरेंद्रपाल, भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल में 22 नए मंत्री
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Rajasthan: बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बन गए सुरेंद्रपाल, भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल में 22 नए मंत्री

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 30, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
rajasthan ministry 30122023
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल के विस्तार और बीजेपी (BJP) की सरकार में बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बन गए सुरेंद्रपाल सिंह टीटी की हर तरफ चर्चा है। सुरेंद्रपाल सहित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) के मंत्रिमंडल में 22 नए मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें 12 मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 5 राज्य मंत्री हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल के इस विस्तार की खास बात यह है कि श्रीकरणपुर में 5 जनवरी को चुनाव होगा, उस सीट से बीजेपी ने जिन सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को उम्मीदवार बनाया है, उनको भी चुनाव जीतने से पहले ही मंत्री बनाकर बीजेपी ने अपनी जीत पक्की कर ली है। नए बने 22 नए मंत्रियों और मुख्यमंत्री व दो उप मुख्यमंत्रियों के साथ ही भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल की कुल संख्या 27 हो गई है। आने वाले समय में 3 मंत्री और बनाए जा सकते हैं। विधायकों की कुल संख्या 200 के 15 फीसदी अनुपात में राजस्थान में कुल 30 मंत्री बन सकते हैं।

Table of Contents

Toggle
  • Rajasthan कुल 22 नए मंत्री बने बीजेपी सरकार में
  • बिना चुनाव जीते ही मंत्री बनाया सुरेंद्रपाल को
  • कांग्रेस ने लगाया आचार संहिता उल्लघंन का आरोप
        • -राकेश दुबे

Rajasthan कुल 22 नए मंत्री बने बीजेपी सरकार में

राजभवन में 30 दिसंबर की दोपहर बाद सवा तीन बजे राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) के मंत्रिमंडल में कुल 22 नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेशसिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी, सुमित गोदारा, संजय शर्मा, गौतम कुमार, झाबरसिंह खर्रा, सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, हीरालाल नागर, ओटाराम देवासी, डॉ मंजू बाघमार, विजयसिंह चौधरी, कृष्ण कुमार बिश्नोई और जवाहरसिंह बेडम शामिल है। सिरोही से ओटाराम देवासी, पाली जिले के सुमेरपुर से जोराराम कुमावत व ब्यावर जिले के जैतारण से युवा विधायक अविनाश गहलोत को मंत्री बनाकर देवासी, कुमावत और माली समाज को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जो मारवाड़ में ओबीसी को बीजेपी से जोड़े रखने की नई कोशिश है।

PrimeTime बिना चुनाव जीते ही मंत्री बनाया सुरेंद्रपाल को

मुख्यमंत्री व दो उप मुख्यमंत्रियों की शपथ के पूरे 15 दिन बाद 30 दिसंबर को 22 नए मंत्री बनाए गए हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में उन सुरेंद्र पाल सिंह टीटी (surendra pal singh TT) को भी मंत्री बनाकर सबको चौंका दिया है, जो अभी श्रीकरणपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। वहां 5 दिसंबर को मतदान है। हाल ही में प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में 199 सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की थी इस शानदार जीत के बाद बीजेपी ने सबको चौंकाते हुए भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया और अब सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को मंत्री बनाकर फिर चौंकाया है। राजनीतिक विश्लेषकों की राय में बीजेपी ने यह बड़ा दांव खेला है, चुनाव होने से पहले ही उन्हें मंत्री बना देने का सीधा संदेश यही है कि बीजेपी ने अपनी सीट पक्की कर ली है। राजनीति में आम तौर पर चुनाव जीतने के बाद मंत्री बनाया जाता है। कुछ मामले ऐसे भी हैं, जो मंत्री बनने के बाद सदन के सदस्य बनते हैं। लेकिन चलते चुनाव से उठाकर सीधे मंत्री बना देने की यह राजस्थान के ज्ञात इतिहास में पहली घटना है। सुरेंद्रपाल सिंह टीटी पहले भी मंत्री रहे हैं।

PrimeTimeकांग्रेस ने लगाया आचार संहिता उल्लघंन का आरोप

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को बिना विधायक बने ही मंत्री बनाए जाने को बीजेपी का अहंकार बताया है। डोटासरा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीजेपी का अहंकार सातवें आसमान पर है। बीजेपी ने चुनाव आयोग को ठेंगा दिखाकर आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करते हुए श्रीकरणपुर से भाजपा प्रत्याशी श्री सुरेंद्रपाल टीटी को मंत्री पद की शपथ दिलाई है। संभवतः देश में यह पहला मामला है जब चुनाव से पूर्व बीजेपी ने अपने प्रत्याशी को मंत्री बना दिया है। कांग्रेस इस मामले को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाकर कार्रवाई की मांग करेगी। डोटासरा ने यह भी लिखा कि बीजेपी भले ही मतदाताओं को प्रलोभन दे, लेकिन श्रीकरणपुर की सीट कांग्रेस (Congress) पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी। वैसे, डोटासरा यह भूल जाते हैं कि उनके नेता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी बिना विधायक बने ही सांसद रहते हुए राजस्थान सरकार में मंत्री बने थे।

-राकेश दुबे
Ashok Gehlot Bhajanlal Sharma BJP Congress Govind Singh Dotasara Kalraj Mishra Rajasthan Surendra Pal Singh TT
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

By Prime Time BharatDecember 9, 2025

Rajasthan: हमारा राजस्थान इस समय एक ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। मरुभूमि…

Ram Mandir: सिर्फ 84 सैकेंड में ही समाप्त हो गया 500 वर्षों का संघर्ष, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गूंज दुनिया भर में

January 22, 2024

Ayodhya Ram Mandir एयरपोर्ट पर उतरा पहला विमान, रनवे तैयार, जनवरी में यात्री उड़ान संभव

December 23, 2023

दिलीप कुमार जैसा दूसरा अब कोई और नहीं होगा!

October 20, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.