Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 12:24 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Tamilnadu: प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में 20 हजार करोड़ की परियाजनाएं राष्ट्र को अर्पित कीं
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Tamilnadu: प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में 20 हजार करोड़ की परियाजनाएं राष्ट्र को अर्पित कीं

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 2, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
chennaiAirport1
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Tamilnadu: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli) में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित और शिलान्यास भी किया। विकास परियोजनाओं में तमिलनाडु (Tamilnadu) में रेल, सड़क, तेल और गैस तथा पोत परिवहन जैसे क्षेत्र शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने वहां अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Airport) पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया एवं भारतीदासन विश्वविद्यालय (Bharathidasan University) के 38वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित किया। इस अवसर पर तमिलनाड़ु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी उपस्थित थे।

Table of Contents

Toggle
  • Tamilnadu में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे
  • भारत विश्व की शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल
  • हमारा देश और इसकी सभ्यता हमेशा ज्ञान पर केन्द्रित
  • दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले पहले प्रधानमंत्री
  • भारतीदासन विश्वविद्यालय का एक खास महत्व

Tamilnadu में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे

तिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli) में  एक विशाल संभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सभी के लिए एक सार्थक और समृद्ध नए वर्ष की शुभकामनाएं व्यक्त की और इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि 2024 में उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम तमिलनाडु में हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज की 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं तमिलनाडु की प्रगति को सुदृढ़ बनाएंगी। उन्होंने सड़क, रेल, बंदरगाहों, हवाई अड्डों, ऊर्जा और पेट्रोलियम पाइपलाइनों के क्षेत्रों में फैली परियोजनाओं के लिए राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इनमें से अनेक परियोजनाएं आवाजाही को प्रोत्साहित करेंगी और राज्य में रोजगार के हजारों अवसर भी पैदा करेंगी।

Airport_PrimeTimeBharat भारत विश्व की शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल

तमिलनाडु में रेल, सड़क, तेल और गैस तथा पोत-परिवहन क्षेत्र से जुड़ी अनेक परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में सड़क मार्ग, रेल, बंदरगाहों, हवाई अड्डों, गरीबों के लिए घर और अस्पताल जैसे क्षेत्रों में भारत द्वारा किए गए भारी निवेश की जानकारी दी और भौतिक अवसंरचना पर सरकार के बल को रेखांकित किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत विश्व की शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है, जहां यह विश्व के लिए आशा की किरण बन गया है। भारत में विश्व भर से आने वाले भारी निवेश की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसका सीधा लाभ तमिलनाडु और उसके लोगों द्वारा उठाया जा रहा है क्योंकि राज्य मेक इन इंडिया के लिए एक प्रमुख ब्रांड एंबेसडर बन गया है।

हमारा देश और इसकी सभ्यता हमेशा ज्ञान पर केन्द्रित

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन विश्वविद्यालय में नालंदा और तक्षशिला के प्राचीन विश्वविद्यालयों का जिक्र करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा देश और इसकी सभ्यता हमेशा ज्ञान पर केन्द्रित रही है। उन्होंने कांचीपुरम, गंगईकोंडा चोलपुरम और मदुरै के महान विश्वविद्यालयों का भी उल्लेख किया, जहां दुनिया भर से विद्यार्थी आते थे। दीक्षांत समारोह की अवधारणा की प्राचीनता के बारे में बोलते हुए, प्रधानमंत्री ने तमिल संगमम का उदाहरण दिया जहां कवियों और बुद्धिजीवियों ने विश्लेषण के लिए कविता और साहित्य प्रस्तुत किया जिससे वृहद समाज द्वारा इन कृतियों को मान्यता मिली। प्रधानमंत्री ने कहा, यह तर्क आज भी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपयोग किया जाता है।

दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले पहले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि भारतीदासन विश्वविद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह बेहद खास है क्योंकि यह नए साल 2024 में उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीदासन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले पहले प्रधानमंत्री बनने पर संतोष व्यक्त किया और तमिलनाडु के खूबसूरत राज्य और युवाओं के बीच उपस्थित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने यह भी बताया कि जब देश पर हमला हुआ तो देश की ज्ञान प्रणाली को निशाना बनाया गया। महात्मा गांधी, पंडित मदन मोहन मालवीय और सर अन्नामलाई चेट्टियार का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि इन विभूतियों ने 20वीं शताब्दी की शुरुआत में विश्वविद्यालय शुरू किए जो स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ज्ञान और राष्ट्रवाद के केन्द्र बन गए।

भारतीदासन विश्वविद्यालय का एक खास महत्व

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय का निर्माण आम तौर पर एक विधायी प्रक्रिया है और धीरे-धीरे नए कॉलेज संबद्ध होते जाते हैं तथा विश्वविद्यालय आगे बढ़ता जाता है। हालांकि, भारतीदासन विश्वविद्यालय को अलग तरीके से बनाया गया था। इस प्रक्रिया में विश्वविद्यालय बनाने और एक मजबूत एवं परिपक्व नींव प्रदान करने हेतु कई मौजूदा प्रतिष्ठित कॉलेजों को एक साथ लाया गया था। यही विशेषता इस विश्वविद्यालय को कई क्षेत्रों में प्रभावशाली बनाती है। इसी तरह, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के उत्थान का एक कारक इसके विश्वविद्यालयों का उदय है। राष्ट्र को दिशा देने में विश्वविद्यालयों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात की याद दिलायी कि कैसे जीवंत विश्वविद्यालयों की उपस्थिति के कारण राष्ट्र और सभ्यता जीवंत हुआ करती थी।

 

 

Airport Bharathidasan University Narendra Modi Tiruchirappalli University
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Republic Day: राष्ट्रपति के संबोधन में साफ दिखा विपक्ष के लिए तीखा राजनीतिक संदेश

By Prime Time BharatJanuary 25, 2026

Republic Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) का गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या…

Vikasit Bharat Snkalp Yatra: चुनावी तैयारी में बीजेपी आगे, विपक्ष पिछड़ा, अब तक11 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंची पीएम मोदी की यात्रा

January 9, 2024

Election Results: खटाखट… रुझान, मतगणना शुरू, मोदी के नेतृत्व में फिर सरकार तय

June 4, 2024

India Pakistan War: राजस्थान को व्यापारिक नुकसान की संभावना, पर्यटन भी प्रभावित

May 10, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.