Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !
  • Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान
  • Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ
  • IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?
  • Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल
  • Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!
  • Rajasthan: दो नेताओं की सजह मुलाकात या अगले प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी ?
  • Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने
16th December, Tuesday, 8:47 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Annapurna Rasoi: भजनलाल ने बदल दिया इंदिरा रसोई का नाम, गहलोत का था राजनीतिक उद्देश्य
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Annapurna Rasoi: भजनलाल ने बदल दिया इंदिरा रसोई का नाम, गहलोत का था राजनीतिक उद्देश्य

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 6, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
AshokGehlot BhajanlalSharma PrimeTimeBharat
Ashok-Gehlot-Bhajanlal-Sharma-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Table of Contents

Toggle
  • Annapurna Rasoi के नाम पर मुख्यमंत्री की तारीफ
  • अनंतकाल तक चलने वाला राजनीतिक सिलसिला
  • 25 रुपए का भोजन केवल 8 रुपए में
  • इंदिरा रसोई क्यों, सोनिया रसोई रख देते गहलोत
Annapurna Rasoi: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने इंदिरा रसोई (Indira Rasoi) का नाम बदलकर फिर से हिंदू देवी अन्नपूर्णा के नाम पर अन्नपूर्णा रसोई (Annapurna Rasoi) रखने की घोषणा की है। बीजेपी (BJP) की वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) की सरकार के जमाने में अन्नपूर्णा रसोई शुरू की गई थी, जिसका नाम कांग्रेस (Congress) सरकार ने बदलकर इंदिरा रसोई कर लिया था। अब, नई सरकार के आते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिर से नाम बदलकर इस योजना का नाम अन्नपूर्णा रसोई करने की बात कही है, तो सालों तक ‘इंदिरा रसोई‘ में भोजन करने वाले भी खुशी जता रहे हैं। राजस्थान (Rajasthan) की राजनीति में साफ लग रहा है कि राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जब नाम बदले जाते हैं, तो लोगों को सुहाता नहीं है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को लोग इंदिरा रसोई नाम के लिए राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए काम करनेवाला नेता बता रहे हैं, तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हिंदू देवी अन्नपूर्णा के नाम पर अन्नपूर्णा रसोई रखने की घोषणा पर बधाई दे रहे हैं।

IndiraRasoi PrimeTimeBharat
IndiraRasoi_PrimeTimeBharat1

Annapurna Rasoi के नाम पर मुख्यमंत्री की तारीफ

अन्नपूर्णा देवी हिन्दू धर्म में मां जगदम्बा का एक रूप माना गया है, जिनसे सम्पूर्ण विश्व का भरण-पोषण होता है। अन्नपूर्णा का शाब्दिक अर्थ है – अन्न की आवश्यकतापूर्ण करनेवाली अधिष्ठात्री। इसी वजह से इसका नाम इंदिरा गांधी के नाम पर रखने के बाद फिर से अन्नपूर्णा रखने से लोग खुश हैं। सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त चर्चा है। वरिष्ठ पत्रकार निरंजन परिहार ने नाम बदलने पर जनता का प्रतिभाव जानने के उद्देश्य से इस मुद्दे पर सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा कि अंग्रेजों ने तो उनको भारत से खदेड़कर वापस भेजनेवाले महात्मा की मूर्ति लंदन में संसद के सामने लगाई है, तो फिर इंदिरा रसोई ही नाम चलता रहता, तो क्य़ा जाता। इसके जवाब में सोशल मीडिया पर इस पर जो लोग जो कमेंट कर रहे हैं, उनके मुताबिक राजनीतिक उद्देश्य के तहत तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी पार्टी कांग्रेस के आलाकमान गांधी परिवार को खुश करने के लिए कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी के नाम पर अन्नपूर्णा रसोई का नाम इंदिरा रसोई नाम रखा था, जिसे बदलकर नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिल्कुल सही काम किया है। परिहार कहते हैं कि अब जिन करोड़ों लोगों ने ‘इंदिरा रसोई‘ में भोजन किया, वे भी खुशी जताते हुए कह रहे हैं कि राजनीतिक उद्देश्य के तहत तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आलाकमान को खुश करने के लिए ‘इंदिरा रसोई‘ नाम रखा, जिसे बदलकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सही काम किया है। लाखों लोग सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शर्मा को फिर ‘अन्नपूर्णा‘ नाम रखने की बधाई दे रहे हैं।

ArvindChotia PrimeTimeBharat
IndiraRasoi_PrimeTimeBharat2

अनंतकाल तक चलने वाला राजनीतिक सिलसिला

राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार एवं सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय अरविंद चोटिया ने ‘एक्स’ पर लिखा कि नाम बदलने का यह शायद अनंतकाल तक चलने वाला राजनीतिक सिलसिला है, जो चलता रहेगा। ये रसोईयां 2016 में वसुंधरा राजे के कार्यकाल में अन्नपूर्णा रसोई के नाम से ही शुरू हुई थीं। सरकार बदलने पर अशोक गहलोत ने इनका नाम इंदिरा रसोई कर दिया। फिर सरकार बदली तो भजनलाल शर्मा ने इनका नाम फिर से अन्नपूर्णा रसोई कर दिया। हम सिर्फ यह कामना करते हैं कि गरीबों और जरूरतमंदों को निरंतर सस्ती दरों पर भोजन मिलता रहे। बाकी नेता लोग तो राजनीति ही करेंगे। लाखों लोग सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शर्मा को फिर ‘अन्नपूर्णा‘ नाम रखने की बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर गुर्जर कार्यकर्ता सबसे ज्यादा कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि गहलोत ने गांधी परिवार में अपनी पैठ बनाने के लिए इंदिरा रसोई नाम रखा था, जिसे सुधारकर नए मुख्यमंत्री ने सही किया। माना जा सकता है कि सचिन पायलट व गहलोत की अदावत के चलते पायलट के राजनीति में पिछड़ जाने का गुर्जरों में जो गुस्सा है, वह कांग्रेस की करारी हार के बाद भी अभी ठंडा नहीं हुआ है।

25 रुपए का भोजन केवल 8 रुपए में

अन्नपूर्णा रसोई से इंदिरा रसोई और अब फिर से अन्नपूर्णा रसोई में रोजाना 2.45 लाख लोगों को 8 रुपये में भोजन मिलता है। राजस्थान सरकार की यह गरीब, मजदूर व जरूरतमंद वर्ग के लिए चलाई जा रही योजना प्रदेश में 550 से अधिक संस्थानों और गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से संचालित हो रही है। राजस्थान सरकार इस रसोई के संचालकों को प्रति थाली 17 रुपये का अनुदान देती है। मतलब एक थाली कुल 25 रुपए की पड़ती है, जो पहले अन्नपूर्णा रसोई से इंदिरा रसोई और अब फिर से अन्नपूर्णा रसोई में केवल 8 रुपए में मिलती है। सुबह साढ़े 8 से दोपह3 बजे तक और शाम 5 से 9 बजे तक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। सरकार को हर थाली 17 रुपए का नुकसान झेलना पड़ता है, फिर भी गरीबों के लिए यह योजना जारी है।

इंदिरा रसोई क्यों, सोनिया रसोई रख देते गहलोत

सोशल मीडिया पर हजारों यूजर्स लिख रहे हैं कि गहलोत ने अन्नपूर्णा रसोई का नाम बदलकर गलत किया था। एक यूजर ने तो लिखा कि गहलोत ने अन्नपूर्णा रसोई का नाम  इंदिरा रसोई ही क्यों?? सोनिया रख देते। राजस्थान में सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि जो योजनाएं चल रही हैं, उनमें से किसी को भी बंद नहीं किया जाएगा। उसी कड़ी में अब नाम बदले जाने से इंदिरा रसोई को कांग्रेस की नेता रही इंदिरा गांधी का नाम हट गया है और हिंदू देवी अन्नपूर्णा का नाम लौट आया है। जिन कुछ योजनाओं के नाम पिछली सरकार ने बदले थे, उनके नाम बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। भजनलाल सरकार ने इंदिरा रसोई का नाम बदलकर इसकी शुरुआत कर दी है। कांग्रेस सरकार के समय इस योजना का काफी विस्तार भी हुआ और रसोईयों की संख्या एक हजार तक पहुंच गयी थी। गहलोत सरकार ने सन 2020 में 213 जगहों पर 358 रसोई के साथ इस योजना का विस्तार करना शुरू किया था, जिनकी संख्या अब1 हजार के आसपास पहुंच गई है।

-राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

 

Annapurna Rasoi Ashok Gehlot Bhajanlal Sharma BJP Congress Indira Rasoi Rajasthan Vasundhara Raje
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
6 Mins Read

Rajasthan: भजनलाल सरकार सक्रिय, मंत्रिमंडल बैठक में प्रदेश के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण फैसले

By Editorial TeamMarch 10, 2025

Rajasthan: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में…

Hindenburg: राहुल गांधी आक्रामक, लेकिन हिंडनबर्ग रिपोर्ट को अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की साजिश बता रहे हैं जानकार

August 12, 2024

Tika Ram Jully Rajasthan: गहलोत के करीबी टीकाराम जूली बने विधानसभा में विपक्ष के नेता

January 16, 2024

India Today – C-Voter Survey: बीजेपी गठबंधन फिर आसानी से सत्ता में, कांग्रेस व साथियों के लिए रास्ता बहुत मुश्किल

February 9, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025
© 2025 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.