Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
3rd June, Wednesday, 4:59 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Governor: जयपुर पहुंचे हरिभाऊ, तो स्वागत हुआ शानदार, सीएम ने की नए राज्यपाल की अगवानी
देश-प्रदेश 3 Mins Read

Governor: जयपुर पहुंचे हरिभाऊ, तो स्वागत हुआ शानदार, सीएम ने की नए राज्यपाल की अगवानी

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJuly 30, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
CM Bhajanlal Sharma Welcomes newGovernor at airport
CM Bhajanlal Sharma Welcomes newGovernor at airport
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Governor: हरिभाऊ बागड़े… लोकप्रिय नाम नाना और पूरा नाम हरिभाऊ किसनराव बागड़े। महाराष्ट्र में बीजेपी (BJP) के दिग्गज नेता रहे बागड़े अब राजस्थान के राज्यपाल (Governor) होंगे। 30 जुलाई की दोपहर एक विशेष विमान से हरिभाऊ बागड़े (Haribhau Bagde) जयपुर पहुंचे। जयपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित बीजेपी के कई नेताओं व मंत्रियों ने हरिभाऊ बागड़े का स्वागत किया। राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर में राजभवन पहुंचने पर बागड़े ने सबसे पहले वहां के शिवमंदिर में भगवान शिव की पूजा की। वे राज्यपाल कलराज मिश्र की जगह लेंगे। औरंगाबाद के चित्ते पिंपळगांव में 17 अगस्त 1945 को जनमे हरिभाऊ फिलहाल 79 वर्ष के हैं और महज दसवीं तक पढ़े हैं, लेकिन हर विषय के गहन जानकार हैं एवं महाराष्ट्र के खांटी राजनेताओं में गिने जाते हैं। विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर उनकी सख्ती से बीजेपी के नेता भी अक्सर उनसे सहमे सहमे ही रहते थे।

snapedit 1722144318659
Governor-Haribhau-Bagde-Prime-Time_India

Table of Contents

Toggle
  • गरीबी से गहरा वास्ता और पार्टी के वफादार
  • राजस्थान के 43 वें राज्यपाल होंगे हरिभाऊ
          • -साक्षी त्रिपाठी

गरीबी से गहरा वास्ता और पार्टी के वफादार

हरिभाऊ बागड़े गरीब, गरीबी और उसके दुख दर्द को जानते हैं, क्योंकि वह स्वयं बेहद गरीब परिवार से निकलकर आगे बढ़े हैं। पेट पालने के लिए कई छोटे छोटे कम किए, मजदूरी की और सालों तक फुलंबरी में अखबार भी बेचे। विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे के अनुसार बागड़े 10 वीं कक्षा तक पढे लिखे हैं। हरिभाऊ बागड़े फुलंबरी विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रहे और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष भी रहे। नाना के नाम से प्रसिद्ध हरिभाऊ बालपन से ही संघ परिवार से जुड़े रहे हैं और महज 13 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बन गए थे, यहीं से इनका सियासी सफर शुरू हुआ। समाजसेवा के बल पर इलाके में बहुत तेजी से लोकप्रिय हो गए और उसी लोकप्रियता को देख बीजेपी ने उन्हें 1985 में पहली बार विधानसभा का टिकट दिया। वे चुनाव जीते और बाद में मनोहर जोशी की सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित  रोजगार मंत्री भी रहे। खेती और खेतीहर किसानों के लिए अनेक उल्लेखनीय काम करने वाले हरिभाऊ ने औरंगाबाद स्थित अपने घर का नाम भी कृषि योग रखा है।

राजस्थान के 43 वें राज्यपाल होंगे हरिभाऊ

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का कार्यकाल 21 जुलाई 2024 को पूरा हो गया था और अब राष्ट्रपति द्वारा 27 जुलाई की देर रात घोषणा के बाद, बागड़े राज्‍यपाल पद की जिम्‍मेदारी सम्हालेंगे। वे  राजस्थान के 43 वें राज्यपाल होंगे। बागडे मंगलवार को दोपहर राजकीय वायुयान से जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर वायुयान से उतरते ही मनोनीत राज्यपाल बागडे का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्री मंण्डल के अन्य सदस्यगणसहित वरिष्य़ प्रशासमिक व पुलिस अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मनोनीत राज्यपाल बागडे से मंत्री मण्डल के सदस्यों का परिचय कराया। परंपरा के तहत राजस्थान पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनको आरएसी की बटालियन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।  राज्यपाल बागड़े पिछले 50 साल से राजनीति में हैं।

-साक्षी त्रिपाठी
BJP Governor Haribhau Bagde Rajasthan
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
सत्ता- सियासत
8 Mins Read

Rajasthan Elections : मतदान 75 फीसदी, मगर कौन होगा मुख्यमंत्री, वसुंधरा या गहलोत, या फिर कोई और ही?

By Prime Time BharatNovember 27, 2023

Rajasthan Elections : रेतीले राजस्थान की नई विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान हो…

T20WorldCup: 17 साल बाद एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप जीता, आखरी पलों में बाजी पलटी, विराट और रोहित का अलविदा

June 30, 2024

Satish Poonia: सियासत में संबंधों की प्रभावी मिसाल बन गया महीप पूनिया का विवाह समारोह

April 29, 2025

Ram Mandir: सिर्फ 84 सैकेंड में ही समाप्त हो गया 500 वर्षों का संघर्ष, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गूंज दुनिया भर में

January 22, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.