Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 3:55 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Bhajanlal Sharma: पहली बार गांव पहुंचे, तो नंगे पांव चले मुख्यमंत्री, बहारों की तरह फूल बरसाकर हुआ स्वागत
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Bhajanlal Sharma: पहली बार गांव पहुंचे, तो नंगे पांव चले मुख्यमंत्री, बहारों की तरह फूल बरसाकर हुआ स्वागत

Prime Time BharatBy Prime Time BharatFebruary 6, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
BhajanlalSharma Atari PrimeTimeBharat 1
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Bhajanlal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने गांव पहुंचे, तो वहां के लोगों ने उनके स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भरतपुर जिले में झील का बाड़ा से रवाना होकर अपने गांव अटारी पहुंचे, जहां वे करीब 3 घंटे से भी ज्यादा वक्त तक रुके। गांव में अपने मुख्यमंत्री (Chief Minister) को देखकर लोग हर्षित थे, पुलकित थे और आल्हादित थे। मुख्यमंत्री ने इसी गांव के सरपंच तो तौर पर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था।

Table of Contents

Toggle
  • Bhajanlal Sharma मातृभूमि के सम्मान में नंगे पांव चले गांव में
  • गांव पहुंचने की खुशी आंखों में झलक रही थी
  • गांव के लोगों के लिए मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र
          • -आकांक्षा कुमारी

Bhajanlal Sharma मातृभूमि के सम्मान में नंगे पांव चले गांव में

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने अटारी गांव की परिक्रमा करने के लिए मातृभूमि के सम्मान के तौर पर जूते उतार दिए थे। नंगे पांव वे जब गली गली घूम रहे थे, तो हजारों गांव वाले अपने गांव के इस लाल, भजनलाल की एक झलक पाने के लिए छतों पर चढ़ गए थे, जहां लोगों ने छतों से उन पर फूल बरसाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नंगे पांव पूरे गांव की परिक्रमा की। किसी ने उनके माथे पर तिलक किया, तो किसी ने माला से स्वागत किया। बड़े बुजुर्गों ने आशीर्वाद उनको दिया, तो बच्चों ने अपने गांव से निकलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा को देख गर्व की  मुस्कान बिखेरी। वे जब गली गली पदयात्रा कर रहे थे, तो बुजुर्ग माताओं ने उनको देखकर पुरानी यादों को ताजा किया। लोगों का स्नेह पाकर मुख्यमंत्री भावुक थे। कई बार वे लोगों के इस भावपूर्ण स्वागत को देखकर भावविव्हल होकर स्वयं को संयत करते दिखे। वे अपने गांव में स्थापित डॉ आंबेडकर की प्रतिमा को नमन करने भी पहुंचे। सरपंच के नाते भजनलाल शर्मा ने अपने गांव में जो विकास कार्य करवाए थे, उनको देखकर अब मुख्यमंत्री बने शर्मा के चेहरे पर दर्प भी साफ दिखा, तो कुछ काम जो वे पूरे न करवा पाए थे, उन्हें पूरा करवाने का विश्वास भी झलका। भरतपुर जिले के अटारी गांव में गांव का हर व्यक्ति उनको जानता है और वे भी गांव के प्रत्येक व्यक्ति से परिचित हैं।

BhajanlalSharma Atari PrimeTimeBharat
BhajanlalSharma_Atari_PrimeTimeBharat_

गांव पहुंचने की खुशी आंखों में झलक रही थी

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव अटारी पहुंचने पर भजनलाल शर्मा ने जो महसूस किया, वह उनकी आंखों में साफ छलक रहा था, चेहरे पर दिख रहा था और मन के मुदित भावों से प्रकट हो रहा था। गांव पहुंचने पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा – “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी”… आज राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के पश्चात प्रथम बार अपने पैतृक गांव अटारी जाकर नंगे पांव पूरी गांव की परिक्रमा की। मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत इसी अटारी ग्राम के सरपंच के रुप में हुई, जहां सर्वश्रेष्ठ राजस्थान के निर्माण हेतु संकल्प ठाना गया था। यह वही ग्राम है, जहां अंत्योदय की लक्ष्य प्राप्ति का स्वप्न देखा गया था और ये वही ग्रामवासी हैं, जिनकी आशीष के कारण आज मुझे राजस्थानवासियों की सेवा करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। आप सभी सम्मानित ग्रामीणों द्वारा किए आत्मीय स्वागत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता! जब शब्द कम पड़ें तो भावनाएं अंतर्मन को चित्रित कर देती हैं। एक – एक परिवारजन का हृदय से आभार! धन्यवाद! अभिनंदन!’

CMBhajanlalSharma PrimeTimeBharat
CMBhajanlalSharma_PrimeTimeBharat

गांव के लोगों के लिए मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र

मुख्यमंत्री बनने के बाद दो दिवसीय दौरे पर पहली बार अपने जिले भरतपुर पहुंचे, जहां जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री की ओर से ‘मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र’ खोला गया है। मुख्यमंत्री मानते हैं कि भरतपुर से किसी भी छोटे मोटे काम या विकास की मांग के लिए स्थानीय लोगों का जयपुर आकर उनसे मिलना संभव नहीं होगा। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की और से भरतपुर में ट्रैफिक चौराहे के पास एक ‘मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र’ खोला गया है, जहां पर लोग किसी भी तरह की बात रख सकते हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की शिकायतों के निवारण, विकास की मांगों और विभिन्न जरूरतों की पूर्ति के लिए तत्काल कार्रवाई का इंतजाम किया जा रहा है।

-आकांक्षा कुमारी

यह भी पढ़े: Rajasthan Politics: भजनलाल शर्मा ने अग्नि परीक्षा के लिए कमर कसी, लोकसभा में सारी सीटें जीतना जरूरी!

Bhajanlal Sharma Chief Minister Rajasthan
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
ग्लैमर
6 Mins Read

Arijit Singh: अच्छा चलता हूं… गाकर अरिजीत का यूं निकल लिए सिनेमा से

By Prime Time BharatJanuary 29, 2026

Arijit Singh: सिनेमा में पार्श्व गायन से अरिजीत सिंह (Arijit Singh) का अचानक संन्यास। जैसे,…

India Today – C-Voter Survey: बीजेपी गठबंधन फिर आसानी से सत्ता में, कांग्रेस व साथियों के लिए रास्ता बहुत मुश्किल

February 9, 2024

Budget 2026: मुख्यमंत्री ने बताया -विकसित भारत का विजन, गहलोत बोले- बजट में कुछ नहीं

February 1, 2026

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र की सियासत का डीएनए बदलने को बेताब बीजेपी

December 7, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.