Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
4th June, Thursday, 1:08 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan: भूपेंद्र, मेघवाल, शेखावत और भागीरथ होंगे राजस्थान से केंद्र में मंत्री
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Rajasthan: भूपेंद्र, मेघवाल, शेखावत और भागीरथ होंगे राजस्थान से केंद्र में मंत्री

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJune 9, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Screenshot 2024 06 09 131359
ArjunMeghwal_GajendraShekhawat_BhagirathChaudhary
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan: देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार आज नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शपथ लेंगे। उनके साथ उनकी सरकार के मंत्रियों (Ministers) का भी शपथ ग्रहण होगा। कुल लगभग 50 कैबिनेट व राज्य मंत्री शपथ ले सकते हैं। मोदी सरकार के तीसरे दौर के मंत्रिमंडल में राजस्थान (Rajasthan) से चार मंत्री संभावित हैं, जिनमें अर्जुन मेघवाल (Arjun Meghwal), गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) और भागीरथ चौधरी (Bhagirath Chaudhary) और भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) का नाम सामने आ रहा है। इन सांसदों को मंत्री की शपथ लेने के लिए कॉल आ गए हैं और वे प्रधानमंत्री निवास पर सुबह की बैठक में भी शामिल हुए। दिल्ली में 9 जून की शाम सवा 7 बजे शपथ ग्रहण समारोह होना है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल का भी गठन हो जाएगा और राजस्थान को भी उसमें प्रतिनिधित्व मिलना तय है। लेकिन पिछली बार से कम मंत्री होंगे, क्योंकि इस बार प्रदेश से सभी 25 नहीं बल्कि 14 सांसद ही बीजेपी जीत सकी है।

Table of Contents

Toggle
  • राजस्थान को पहले के मुकाबले कम जगह
  • बीजेपी के सभी दिग्गज मोदी मंत्रिमंडल में
  • गहलोत ने की विशेष राज्य के दर्जे की मांग
        • -आकांक्षा कुमारी

राजस्थान को पहले के मुकाबले कम जगह

राजस्थान से भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुनराम मेघवाल तीनों ही पीएम मोदी की पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं, तो भागीरथ चौधरी भी नई सरकार में मंत्री बनेंगे। माना जा रहा था कि राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सीपी जोशी भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं, लेकिन जो जानकारी आ रही हैं, उसके मुताबिक सीपी जोशी का नाम फिलहाल इस सूची में नहीं है। मोदी कैबिनेट में राजस्थान से पिछली बार चार मंत्री थे। लोकसभा अध्यक्ष जैसे अहम पद पर भी राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिड़ला थे। सन 2019 के लोकसभा चुनाव तक बीजेपी ने लगातार दूसरी बार राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार वह केवल 14 सीटों पर अटक गई है। ऐसे में तय है कि मोदी सरकार में इस बार राजस्थान को पहले के मुकाबले कम जगह मिलेगी।

बीजेपी के सभी दिग्गज मोदी मंत्रिमंडल में

आज शाम बन रहे मंत्रिमंडल में मोदी सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों के रूप में बीजेपी के अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, मनसुख मंडाविया, अश्विनी वैष्णव, पीयूष गोयल, जितेंद्र सिंह, शिवराज सिंह चौहान, हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरन रिजिजू, गिरिराज सिंह, मनोहरलाल खट्टर, सुरेश गोपी, धर्मेंद्र प्रधान, जितिन प्रसाद,  सीआर पाटिल और रक्षा खडसे के नाम प्रमुख हैं। जानकारी मिली है कि नीतीश कुमार और चंद्राबाबू नायड़ू से सहयोग से बन रही सरकार में बड़ी संख्या में सहयोगी दलों को भी शामिल किया जाना है, जिनमें चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल, रामनाथ ठाकुर आदि के भी नाम हैं। आज लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

Screenshot 2024 06 09 132307
AshokGehlot_SpecialStatus

गहलोत ने की विशेष राज्य के दर्जे की मांग

इस बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीसरी बार पीएम बनने जा रहे नरेंद्र मोदी से राजस्थान को लिए विशेष दर्जे की मांग की है। गहलोत ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि देश के सबसे बड़े राज्य के पिछड़ेपन को देखते हुए इसे विशेष दर्जा दिया जाना चाहिए। गहलोत ने लिखा – श्री नरेंद्र मोदीजी, आप प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे। मीडिया की खबरों से लगता है कि इस सरकार की स्थिति कमजोर होने के कारण बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा मिलने वाला है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि विशेष राज्य के दर्जे या केन्द्र सरकार के विशेष ध्यान की सबसे पहली आवश्यकता राजस्थान को है क्योंकि हमारा राज्य सबसे बड़ा रेगिस्तानी राज्य है। पूरे राज्य में केवल एक छोटे से हिस्से में साल भर बहने वाली नदी है और भौगोलिक स्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। राजस्थान का क्षेत्रफल देश का 10% है परन्तु पानी केवल 1% ही है। हमारे यहां गांवों के बीच दूरी इतनी ज्यादा हैं कि बिजली, पानी, सड़क समेत हर सर्विस की डिलीवरी की कॉस्ट बहुत अधिक आती है। उदाहरण के तौर पर यहां जल जीवन मिशन में पानी का एक कनेक्शन लगाने का खर्च कहीं-कहीं 20,000 रुपये से भी ज्यादा है। हमारे यहां के कुछ जिलों का क्षेत्रफल तो देश के राज्यों से भी ज्यादा है। ऐसे में विशेष राज्य के दर्जे की हमारी पुरानी मांग कायम है। मैं मनोनीत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मांग करना चाहता हूं कि विशेष राज्य के दर्जे पर पहला हक राजस्थान का है। इसको पूरा किया जाना चाहिए।

-आकांक्षा कुमारी
Arjun Meghwal Bhagirath Chaudhary Bhupendra Yadav Gajendra Singh Shekhawat Ministers Narendra Modi Rajasthan
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
8 Mins Read

Venkaiah Naidu: राष्ट्रसेवा और जनसेवा को सदा सर्वोपरि रखा वैंकैया नायड़ू ने, जन्म दिन पर पीएम मोदी ने लिखा विशेष लेख

By Prime Time BharatJuly 1, 2024

Venkaiah Naidu: आज भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति और राष्ट्रीय राजनीति में शुचिता के प्रतीक हमारे…

Maharashtra Election: ‘बंटोगे तो कटोगे’ पर खुद ही बंट गई बीजेपी, कांग्रेस बोली-‘ये बांटने की कोशिश’

November 17, 2024

Jyoti Malhotra: हुस्न के जलवे और सोशल मीडिया के जरिए जासूसी का खतरनाक खेल, ज्योति मल्होत्रा अब शिकंजे में

May 22, 2025

Manvendra Singh Jasol: सड़क हादसे में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत

January 30, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.