Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 12:24 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Ritu Banawat: चेहरा विधायक का, शरीर किसी और का, ऋतु बनावत का फिर एक अश्लील वीडियो वायरल
देश-प्रदेश 3 Mins Read

Ritu Banawat: चेहरा विधायक का, शरीर किसी और का, ऋतु बनावत का फिर एक अश्लील वीडियो वायरल

Prime Time BharatBy Prime Time BharatAugust 10, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
RituBanawatMLABansur
RituBanawatMLABayana
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Ritu Banawat: सोशल मीडिया ने जिंदगी को आसानियां दी हैं, तो कई मुश्किलें भी पैदा की है। बयाना की विधायक डॉ ऋतु बनावत एक बार फिर सोशल मीडिया की अश्लीलता की शिकार हुई है। उनका एक डीप फेक वीडियो वायरल करके उनको बदनाम करने की कोशिश की गई है। डॉ ऋतु ने इसकी शिकायत की है और कहा है कि दोषी लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। बनावत का कहना है कि यह एक घटिया राजनीति का हिस्सा है। ऐसा करनेवाले अपने आप को दोषी बना रहे हैं, साथ ही गलत अपराध में फंस रहे हैं। लेकिन मैं यही उम्मीद रखती हूं कि हल्की मानसिकता वाले लोगों का उपचार सही समय पर हो जाना चाहिए। डॉ ऋतु ने इसीलिए, इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है।

Table of Contents

Toggle
  • विधायक का चेहरे के साथ अश्लील फोटो किसी और का
  • विधायक के साथ ऐसा, तो दूसरों के साथ क्या क्या
  • बीजेपी की बागी बनकर जीती, अब फिर बीजेपी में
          • -आकांक्षा कुमारी

विधायक का चेहरे के साथ अश्लील फोटो किसी और का

दरअसल, कुछ दिनों पहले ‘कहां है चाय वाला’ नामक फेसबुक पेज पर उनके चुनाव के समय की फोटो के साथ किसी दूसरी महिला का अश्लील फोटो लगाकर फेक पोस्ट वायरल की है। विधायक  बनावत ने इस बारे में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उस पोस्ट में पूरा वीडियो देखने के लिए इनबॉक्स में मैसेज करने के लिए भी कहा गया है। विधायक ने भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छवाहा से इसकी शिकायत की है और बयाना पुलिस थाने में आईटी एक्ट के तहत केस भी दर्ज कराया है। पुलिस सक्रिय हो गई है और उम्मीद है कि जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे। लेकिन सवाल यह है कि आखिर बार बार ऐसा कौन कर रहा है?

Ritu Banawat Prime Time Bharat
Ritu-Banawat-Prime-Time-Bharat

विधायक के साथ ऐसा, तो दूसरों के साथ क्या क्या

सोशल मीडिया पर ऐसा सब कुछ करना बेहद आसान हो जाने से लोग किसी को भी नहीं बख्श रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार कहते हैं कि बनावत राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ एक विधायक भी हैं, लेकिन फिर भी जब उनके जैसी क्षमतावान महिला के साथ दो – दो बार ऐसी घटना हुई है तो आम महिला के साथ क्या होता होगा। परिहार का कहना है कि सामान्य लोगों को भी ऐसी घटनाओं के प्रति सचेत रहना चाहिए और तत्काल पुलिस में शिकायत करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2024 में भी किसी अन्य महिला को विधायक ऋतु बनावत बताते हुए अश्लील वीडियो वायरल फेसबुक अकाउंट पर वायरल किया था, जिसमें फेक वीडियो वायरल करने वाले बाड़मेर के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब पुल्स फिर सरगर्मी से अपराधियों की तलाश में जुटी है।

बीजेपी की बागी बनकर जीती, अब फिर बीजेपी में

भरतपुर जिले की बयाना-रूपवास रिजर्व सीट से विधायक चुनी गई डॉ ऋतु बनावत का जन्म 26 जनवरी 1984 को हुआ वे पीएचडी डिग्री धारक हैं तथा उनके पति बीजेपी के नेता हैं साथ ही ऋतु स्वयं भी राजनीति में सक्रिय रहीं। बीजेपी में होने के बावजूद जब टिकट नहीं मिला, तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीती, लेकिन बाद में लोकसभा चुनाव के दौरान वे बीजेपी में शामिल हो गईं। ऋतु बनावत ने बीजेपी से बागी होकर चुनाव लड़ा था, और बाद में वे एनडीए के घटक दल शिवसेना में शामिल हुईं लेकिन महज 8 दिन में ही पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गईं।

-आकांक्षा कुमारी

 

-यह भी पढ़िएः Vasundhara Raje: पद, मद और कद के जरिए आखिर किस पर वसुंधरा का निशाना?

 

Ritu Banawat
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
व्यक्ति विशेष
5 Mins Read

संसार से चले गए मगर स्मृतियों में सदा रहेंगे ऋषि कपूर

By Prime Time BharatOctober 20, 2023

निरंजन परिहार ऋषि कपूर इस दुनिया से इतने चुपचाप चले जानेवाले मनुष्य नहीं थे। काल…

Rajasthan Politics : मतदान के बाद वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा के राजनीति में मायनों की तलाश

December 26, 2023

Shilpa Shetty: गोल्ड का लालच देनेवाली शिल्पा शेट्टी को धोखाधड़ी के लिए घसीटा मारवाड़ी बिजनेसमेन ने

June 14, 2024

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी भी राजस्थान के रास्ते राज्यसभा में, गहलोत की खास रणनीति का कमाल

February 14, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.