Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !
  • Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान
  • Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ
  • IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?
  • Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल
  • Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!
  • Rajasthan: दो नेताओं की सजह मुलाकात या अगले प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी ?
  • Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने
16th December, Tuesday, 8:42 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»ग्लैमर»Barkha Madan Bollywood: ऐश्वर्या और सुष्मिता को टक्कर देनेवाली सौंदर्य की मल्लिका अब बौद्ध साध्वी
ग्लैमर 6 Mins Read

Barkha Madan Bollywood: ऐश्वर्या और सुष्मिता को टक्कर देनेवाली सौंदर्य की मल्लिका अब बौद्ध साध्वी

Prime Time BharatBy Prime Time BharatFebruary 7, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
BarkhaMadan Sadhvi PrimeTimeBharat
BarkhaMadan_Sadhvi_PrimeTimeBharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Barkha Madan Bollywood: सिनेमा के संसार की चमकती, दमकती और ग्लैमर बिखेरती बरखा मदान (Barkha Madan) को आप भूल गए होंगे। वैसे, सवाल यह भी तो है कि याद भी क्यूं रखें। सिनेमा के संसार में तो कई लोग आते रहे हैं, जाते रहे हैं। फिर, किस किस को कैसे याद रखें, यह ही जब समझ में नहीं आता, तो एक बड़ा सवाल यह भी तो है कि क्यूं याद रखें। जब सिनेमावाले अपना काम करने आते हैं, कमाई करने आते हैं, और काम करके कमाई निकाल कर निकल भी जाते हैं, तो फिर वैसे भी इस जिंदगी में किसके पास इतना वक्त है कि कोई किसी को याद भी रखे। सो बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री बरखा मदान याद हो ना हो, आपको, हमको या किसी को भी क्या फर्क पड़ता है। मगर, कोई हरी भरी लहलहाती जिंदगी का अफसाना लिखकर अचानक बंजर जमीन पर बसेरा बसाने निकल पड़े, तो उसे याद करना जरूरी हो जाता है। बरखा मदान को आज हम इसीलिए याद कर रहे हैं। सुपरहिट फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी से हीरोइन के रूप में सिनेमा के संसार में अपनी धमाकेदार शुरुआत करने के बाद सीधे सात साल बाद भूत फिल्म में देखी गईं बरखा मदान बाद के दिनों में निर्माता बनकर सोच लो और सुरखाब प्रस्तुत करने वाली शानदार – जानदार अभिनेत्री के बारे में बरसों बाद खबर आई कि वह संन्यास लेकर ग्याल्टेन सैमटेन नाम से साध्वी का जीवन बिता रही है।

Table of Contents

Toggle
  •  Barkha Madan Bollywood के गुंजल सेे यू टर्न दे गई जिंदगी को
  • अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ सुपर हिट फिल्में की
  • जब जान लिया कि कुछ मिसिंग था जिंदगी में
  • जिंदगी के बंधन तोड़ अपनी राह निकल पड़ी बरखा
          • -साक्षी त्रिपाठी

 Barkha Madan Bollywood के गुंजल सेे यू टर्न दे गई जिंदगी को

बरखा मदान की जिंदगी आज हर किसी के लिए पहेली है। मगर, बरखा की जिंदगी के समझना होतो कुछ ऐसे समझना होगा कि जिंदगी इंसान को हमेशा उस रास्ते पर ले जाती है, जिस रास्ते के लिए वह लिए बना ही नहीं होता। मगर, कई बार जिंदगी को जीने की जिद हो, तो जिंदगी लौटकर हमारे साथ उस रास्ते पर भी पूरी शिद्धत से चल पड़ती है जिसके बारे में जिंदगी ने कभी नहीं सोचा होता। तो बरखा केभी जींदगी के साथ चलते चलते सिनेमा के संसार में पहुंच गई। मगर, सिनेमा के संसार की कड़वी सच्चाई पर जब उसने नजर डालकर देखा जो जान गई कि यह तो एक ऐसा गुंजल हे कि इंसान इसमें केवल फंसता ही चला जाता है। निकल ही नहीं पाता। जितना निकलने की कोशिश करो, उतना ही फंसता जाता है, धंसकता जाता है, मगर फिर भी हंसता जाता है। इसीलिए बरखा की जिंदगी उसे सिनेमा में लाई, तो सही, मगर समझ आते ही बरखा ने जिंदगी को कुछ ऐसा मोड़ दिया कि जिंदगी भी अपना यू टर्न लेकर उसके साथ कदम मिलाकर चलने लगी। कभी दमदार – धंआधार ग्लैमरस अभिनेत्री रही बरखा मदान अब साध्वी है और धार्मिक जीवन जीती है, साधना करती है, ध्यान धरती है और आध्यात्म से जीन को भरती है।

BarkhaMadan PrimeTimeBharat
BarkhaMadan_PrimeTimeBharat

अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ सुपर हिट फिल्में की

अपने अभिनय के जमाने में बरखा मदान जबरदस्त हिरोइन रही। बरखा को मिस टूरिज्म इंडिया का खिताब मिला और वे मलेशिया में मिस टूरिज्म इंटरनेशनल में भी विजेता रहीं। बरखा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं। सन 1994 में, वह मिस इंडिया पेजेंट के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन और सुष्मिता सेन के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही थीं। सन 1996 की हिट फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड से अपनी शुरुआत की और फिर अजय देवगन के साथ भूत फिल्म में भी देखी गईं। इसके बाद वह निर्माता बनी, और  सोच लो और सुरखाब जासी फिल्मों मे अभिनय भी किया। बरखा ने प्रोडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी ‘गोल्डन गेट’ की स्थापना की, जिसके तहत टैलेंटेड और इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर्स को आगे बढ़ने के लिए प्रमोट करने का काम किया। बरखा टीवी इंडस्ट्री में भी रहीं और करीब 20 धारावाहिकों में काम किया। बरखा ने यहां भी अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल को जीता।

जब जान लिया कि कुछ मिसिंग था जिंदगी में

बरखा अपनी जिंदगी के प्रति शुरू से ही बेहद सचेत थी। वह वक्त जाया नहीं करती और जो काम हमथ में लेती थी, उसे न केवल तय वक्त में पूरा करती रही, बल्कि उस वक्त वे यह भी चिंतन करती रही कि वे जो कर रही है, वह कर क्यों रही है। बरखा मदान कहती है कि जिंदगी में सब कुछ सही और अच्छा चल रहा था, सिनेमा में भी बड़ी जगह हासिल थी और जिंदगी से भी संतुष्ट थी, लेकिन लग रहा था कि कुछ तो मिसिंग है। बस यह ‘कुछ तो मिसिंग है’ ही हर पल बरखा को परेशान करता रहा और इसी परेशानी को एक दिन अपने माता पिता के सामने रखा। उनको अपने मन की बात बताई और सेवा, चिंतन, मनन, ध्यान, साधना व आध्यात्म तथा धर्म व जीवन को समझने की बात कही, तो तो उन्होंने भी उसका पूरी तरह से समर्थन करके नई जिंदगी की शुरुआत करने को प्रेरित किया।

जिंदगी के बंधन तोड़ अपनी राह निकल पड़ी बरखा

अब करीब 49 साल की बरखा मदान बौद्ध धर्म की भिक्षुणी है, साध्वी का जीवन जीती है और संसार के कल्याण की साधना करती है। उम्र उसके चेहरे पर कहीं असर नहीं दिखा पाई, क्योंकि साधना को तेज उसने पा लिया है। वह शुरू से ही दलाई लामा की धार्मिक शिक्षा और प्रवचनों से प्रबावित थी और इसीलिए सन 2012 में बौद्ध धर्म अपना लिया और ग्लैमर की दुनिया से किनारा कर लिया। वह अब एक बौद्ध साध्वी है और बरखा मदान नहीं है। बरखा को नया नाम मिला ग्याल्टेन सैमटेन। नाम थोड़ा सा अजीब है, लेकिन यह भी तो बेहद इजीब है कि कोई ग्लैमर से लकदक जिंदगी को अलविदा कह कर साध्वी बन जाए। इसीलिए कहते हैं कि जिंदगी की गुलामी करने लग जाएंगे, तो जिंदगी हमें बंधक बना कर बंधनों में बांधे रखेगी, जैसे कि हमारे सिनेमा के कई सितारे बहुत काम करने, बेहद कमा लेने और लगातार चमकने की ललक पाले उसे जिंदगी भर छोड़ना ही नहीं चाहते। लेकिन बरखा ने मुश्किलों को मोड़कर, सिनेमा को छोड़कर और बंधनों को तोड़कर जिंदगी को ही अपने साथ चलने को मजबूर कर लिया।

-साक्षी त्रिपाठी

यह भी देखेंः संसदीय लोकतंत्र में सिनेमा के सितारों की उपस्थिति

Barkha Madan Bollywood
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने

November 28, 2025

Dharmendra: जिंदादिल और शायर अभिनेता धर्मेंद्र की खूबसूरती को आखरी सलाम…!

November 25, 2025

Vivek Oberoi: बॉलीवुड का हीरो बिजनेस में भी टॉप पर, दुबई रियल एस्टेट में विवेक ओबरॉय का बड़ा नाम

July 22, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
कारोबार
4 Mins Read

Budget: निर्मला सीतारामन ने कहा मुश्किल दौर में भी चमक रही है भारत की अर्थव्यवस्था

By Prime Time BharatJuly 23, 2024

Budgetः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश कर दिया…

बीजेपी ने प्रियंका गांधी को दिया करारा जवाब

October 21, 2023

Rahul Gandhi: मम्मी का नादान छोरा… सालों बाद भी राहुल की हसरतें और हरकतें जस की तस

December 30, 2023

Rajasthan Election: बीजेपी की राजस्थान में जीत, कांग्रेस के 17 मंत्री हारे

December 3, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025
© 2025 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.