Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 1:33 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»कारोबार»Adani: आरोप साबित नहीं फिर भी राहुल गांधी के दोहराने से अर्थव्यवस्था और निवेशकों को बड़ा नुकसान
कारोबार 4 Mins Read

Adani: आरोप साबित नहीं फिर भी राहुल गांधी के दोहराने से अर्थव्यवस्था और निवेशकों को बड़ा नुकसान

Prime Time BharatBy Prime Time BharatNovember 22, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
1x 1
Rahul-Gandhi-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Adani: अमेरिका में लगे आरोपों के तहत अदाणी ग्रुप (Adani Group) पर भारत में विपक्ष के हमले से देश की अर्थव्यवस्था को भारी झटका लगने के साथ ही निवेशकों का बड़ा नुकसान हो रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अदाणी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सहित केंद्र सरकार पर हमलावर हैं, तथा शेयर मार्केट गिर रहा है। इससे पहले भी हिंडनबर्ग के आरोपों को दोहराकर राहुल गांधी भारतीय निवेशकों को लाखों करोड़ का नुकसान पहुंचा चुके हैं। इसी से समझा जा सकता है कि राहुल गांधी द्वारा अमेरिका के आरोपों को दोहराए जाने से देश की अर्थव्यवस्था तथा भारतीयों का कितना बड़ा नुकसान हो रहा है। जबकि अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट और एक्सचेंज कमीशन ने तो कहा ही है कि जब तक आरोप साबित नहीं होते, अदाणी व उनके सहयोगी निर्दोष हैं और अदाणी ग्रुप ने भी कहा है कि आरोप निराधार हैं।  गौतम अदाणी तथा उनके औद्योगिक समूह अदाणी ग्रुप (Adani Group) पर कांग्रेस तथा राहुल गांधी के हमले पिछले कुछ सालों से लगातार हो रहे हैं।

Adani Statement 21112024
Adani_Statement_Prime_Time_Bharat_21112024

Table of Contents

Toggle
  • राहुल गांधी के आरोपों से बड़ा नुकसान
  • आरोप निराधार, साबित होने पर ही दोषी
  • हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से भी हुआ नुकसान
        • -आकांक्षा कुमारी

राहुल गांधी के आरोपों से बड़ा नुकसान

अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट और एक्सचेंज कमीशन द्वारा लगाए गए 2 हजार करोड़ की रिश्वत देने के आरोपों को अदाणी ग्रुप ने निराधार एवं सरासर गलत बताया हैं तथा कहा है कि अदाणी ग्रुप कानून को मानने वाली कंपनी है। अदाणी पर लगे आरोपों को अमेरिका और भारत के संबंधों से भी जोड़कर देखा जा रहा है, तथा विपक्ष के नेता राहुल गांधी का अचानक तेजी से हमलावर होना भी राजनीतिक नजरिये से देखा जा रहा है। राहुल गांधी और उमकी कांग्रेस लंबे समय से राजनीतिक नजरिये से अदाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजदीकी संबंधों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। इससे पहले भी कांग्रेस व राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के हवाले से अदाणी पर हमला किया था, तो देश का शेयर बाजार हिल गया था तथा निवेशकों को भारी नुकसान हुआ था। इस बार भी लगभग 2 लाख करोड़ का नुकसान होने की संभावना है। राजनीति तथा वित्त क्षेत्र के जानकार इस तरह की खबरों को देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाला मान रहे हैं।

आरोप निराधार, साबित होने पर ही दोषी

देश भर में 21 नवंबर की सुबह जैसे ही अदाणी ग्रुप पर अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट और एक्सचेंज कमीशन द्वारा लगाए गए 2 हजार करोड़ की रिश्वत देने के आरोपों की खबर चलने लगी, तभी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कन्फ्रेंस करके अमेरिका के आरोपों को दोहराया। उसके तत्काल बाद, दोपहर एक बयान जारी करके अदाणी ग्रुप ने अपनी कंपनी अदाणी ग्रीन एवं उसके निदेशकों सहित पर सहयोगियों पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया और कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं, तथा जब तक आरोप साबित नहीं होते, वे निर्दोष हैं जो कि अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट और एक्सचेंज कमीशन ने भी कहा है। वे इसके बारे में सारे कानूनी विकल्प देखेंगे। अदाणी पहले भारतीय कारोबारी हैं, जिन पर अमेरिका में इस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से भी हुआ नुकसान

अदाणी ग्रुप पर अमेरिका से पहले भी इसी तरह के हमले होते रहे हैं। 24 जनवरी 2023 को न्यूयॉर्क की एक मामूली इन्वेस्टमेंट कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर कंपनियों के शेयरों में नकली उछाल लाने और अन्य वित्तीय गड़बड़ियों के संगीन आरोप लगाए गए थे। हिंडनबर्ग एक शॉर्ट सेलर कंपनी है, जिसने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि अदाणी ग्रुप द्वारा ऐसा इसलिए किया गया ताकि अदाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों की बाज़ार पूंजी को बहुत अधिक बढ़ाया जा सके। इसके तत्काल बाद पूरी कांग्रेस तथा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी लगातार अदाणी ग्रुप पर आरोप लगाने शुरू कर दिये थे। जिस पर अदाणी ग्रुप ने 413 पन्नों का एक खंडन जारी किया, जिसमें हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को ‘झूठ का पुलिंदा’ और ‘भारत पर एक सोची-समझी रणनीति के तहत हमला’ बताया था। भारतीय अर्थव्यवस्था को इससे बड़ा भारी झटका लगा था, साथ ही अब एक बार फिर से निवेशकों तथा अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है।

-आकांक्षा कुमारी

 

ये भी पढ़ियेः Adani: अमेरिकी कोर्ट के आरोपों को अदाणी ग्रुप ने बताया बेबुनियाद, कहा – ‘हम कानून का पालन करते हैं’

इसे भी पढ़ेंः Adani Group: लगातार बढ़ता जा रहा है अडानी ग्रुप के शेयर में विश्वास, उछाल कायम

Adani Adani Group Gautam Adani Narendra Modi Rahul Gandhi
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Bharat Ratna: मरे हुए लोगों की दिया जाता है ‘भारत रत्न’… आडवाणीजी को क्यों? …कांग्रेस प्रभारी रंधावा बोले

By Editorial TeamFebruary 6, 2024

Bharat Ratna: राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी एवं पंजाब के नेता सुखजिन्दर सिंह रंधावा, देश के…

Jaipur Jewellery Show दुनिया भर में ज्वेलरी बिजनेस के विकास का बड़ा ब्रांड बन गया है जेजेएस

December 22, 2023

Annapurna Rasoi: भजनलाल ने बदल दिया इंदिरा रसोई का नाम, गहलोत का था राजनीतिक उद्देश्य

January 6, 2024

टिड्डी जैसा ईडी का हमला बताकर हमलावर गहलोत

October 26, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.