Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !
  • Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान
  • Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ
  • IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?
  • Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल
  • Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!
  • Rajasthan: दो नेताओं की सजह मुलाकात या अगले प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी ?
  • Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने
16th December, Tuesday, 7:30 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Ayodhya Ram Mandir एयरपोर्ट पर उतरा पहला विमान, रनवे तैयार, जनवरी में यात्री उड़ान संभव
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Ayodhya Ram Mandir एयरपोर्ट पर उतरा पहला विमान, रनवे तैयार, जनवरी में यात्री उड़ान संभव

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 23, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
9b3843fdf45de5373c2a40337d813f36
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Ayodhya रामलला के भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) की तैयारियों के बीच 22 दिसंबर को यहां के हवाई अड्डे (Airport) पर पहला विमान उतरा। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सेफ्टी ट्रायल के तहत अयोध्या एयरपोर्ट पर भारतीय वायु सेना का विमान रनवे पर लैंड हुआ। इस फ्लाइट की सेफ लैंडिंग के बाद तैयारियों में जुटे निर्माण कर्मियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। अयोध्या श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले किया गया यह ट्रायल था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  के 30 दिसंबर को संभावित अयोध्या दौरे को देखते हुए समस्त अयोध्या नगरी को को त्रेतायुगीन गौरव के अनुरूप सजाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। उसी दिन एयरपोर्ट के उद्घाटन के कुछ दिन बाद ही नियमित उड़ानों के विमान इस एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। अयोध्या हवाई अड्डे (Airport) पर किए गए फ्लाइट ट्रायल का वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी देखा जा रहा है। अयोध्या एयरपोर्ट को भव्य तरीके से बनाया जा रहा है, ताकि अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए आनेवाले श्रद्धालु आसानी से अयोध्या पहुंच सकें।

Table of Contents

Toggle
  • Ayodhya एयरपोर्ट की सालाना 6 लाख यात्री क्षमता
  • Ram Mandir को प्रतिबिंबित करेगा हवाई अड्डा
  • रन वे का काम शत प्रतिशत पूरा
  • सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
        • -साक्षी त्रिपाठी

Ayodhya एयरपोर्ट की सालाना 6 लाख यात्री क्षमता

राम मंदिर (Ram Mandir) बनने के बाद यात्रियों के लगातार अयोध्या (Ayodhya) में बड़ी तादाद में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया (AAI) भी लगातार बड़ी तैयारियां कर रही है। एएआइ (AAI) ने कहा है कि सालाना लगभग 6 लाख यात्रियों की प्रबंधन क्षमता के साथ अयोध्या हवाई अड्डे (Airport) प्रोजेक्ट कुल 242 करोड़ रुपये का है। भले ही 30 दिसंबर को इसका उदघाटन संभावित है और जनवरी से नियमित उड़ानें शुरू हो जाएगी, लेकिन बाकी काम भी लगातार चलता रहेगा तथा जून 2023 तक सारा काम पूरा हो जाएगा। लगभग 6 हजार वर्ग मीटर के कुल क्षेत्रफल वाले नए टर्मिनल टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण, एयरसाइड सुविधाओं का विकास शामिल है। अयोध्या हवाई अड्डे (Airport) पर व्यस्त घंटों के दौरान 300 यात्रियों की सेवा के लिए डिजाइन किया जा रहा है। एएआई (AAI) ने कहा कि 52 प्रतिशत विकास कार्य पूरा हो चुका है और हवाई अड्डे की समग्र परियोजना कार्य जून के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

AyodhyaAirportRam Mandir को प्रतिबिंबित करेगा हवाई अड्डा

अयोध्या (Ayodhya) हवाई अड्डे को काफी खूबसूरत बनाया जा रहा है। इसका डिजाइन कुछ ऐसा बनाया जा रहा है कि वह यहां आनेवाले हर व्यक्ति के मन में आध्यात्मिकता की भावना पैदा करेगा और राम मंदिर (Ram Mandir) के विचार को प्रतिबिंबित करेगा। हवाई अड्डे (Airport) से आवागमन करनेवाले सभी यात्रियों के लिए भारतीयता, हमारी संस्कृति तथा राम के महिमा के प्रति की श्रद्धा भाव पैदा करेगा। हवाई अड्डा (Airport) टर्मिनल के कांच के अग्रभाग को इस तरह से डिज़ाइन किया जा रहा है कि जैसे उसमें खड़े लोग स्वयं को अयोध्या (Ayodhya) के महल में होने का एहसास देंगे।

Ayodhya रन वे का काम शत प्रतिशत पूरा

अगली 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या (Ayodhya) दौरे का कार्यक्रम बन रहा हैं। उम्मीद है कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  इस दौरान अयोध्या का दौरा करेंगे, यहां के विकास कार्यों का जायजा लेंगे तथा अयोध्या में हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री रामलला के भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण की प्रगति की जानकारी भी लेंगे। जनवरी माह की 22 तारीख को श्रीराम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या में हवाई अड्डे (Airport) पर यातायात सेवाएं शुरू हो जाएंगी। यहां पर सैफ्टी चैकिंग व लैंडिंग सर्वे सहित रनवे ट्रायल के लिए पहला विमान तो 22 दिसंबर को उतरा है, लेकिन हाल ही में मुख्यमंत्री योगी और उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीके सिंह ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2200 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर है, एवं रन वे का काम पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के हाथों 30 दिसंबर को अयोध्या हवाई अड्डे के उद्घाटन के प्रस्तावित कार्यक्रम के बाद नियमित उड़ानें अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या (Ayodhya) आने का कोई भी कार्यक्रम अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। अयोध्या से सटे पड़ोसी जिलों की पुलिस से भी समन्वय बना कर निगरानी को पुख्ता बनाया जा रहा है।  एससीजी के अधिकारियों के अयोध्या पहुंचने से प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) के संभावित दौरे को लेकर खुफिया एजेंसियां भी हाई एलर्ट मोड पर हैं। एसपीजी सहित खुफिया एजेंसियों ने भगवान राम की इस पावन नगरी में डेरा डाल दिया है। अयोध्या (Ayodhya) में अभी से ही पीएम के दौरे का असर दिखने लगा है। नगरी से जुड़ने वाले मार्गों पर चेकिंग के बाद ही वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। उनकी जनसभा एयरपोर्ट पर होगी। इसलिए एयरपोर्ट पर अभी से सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए जाने लगे हैं। अयोध्या एयरपोर्ट नेशनल हाईवे के करीब है, इसलिए वहां भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

-साक्षी त्रिपाठी
AAI Airport Ayodhya Narendra Modi Ram Mandir
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
6 Mins Read

Jyoti Malhotra: हुस्न के जलवे और सोशल मीडिया के जरिए जासूसी का खतरनाक खेल, ज्योति मल्होत्रा अब शिकंजे में

By Prime Time BharatMay 22, 2025

Jyoti Malhotra: किसी को भरोसा नहीं था कि उसकी खूबसूरती देश के लिए खतरनाक काम…

Bharat Ratna: मरे हुए लोगों की दिया जाता है ‘भारत रत्न’… आडवाणीजी को क्यों? …कांग्रेस प्रभारी रंधावा बोले

February 6, 2024

Tamilnadu: प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में 20 हजार करोड़ की परियाजनाएं राष्ट्र को अर्पित कीं

January 2, 2024

बीजेपी को समझ नहीं आ रहा कि कैसे संभाले राजस्थान!

October 20, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025
© 2025 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.