Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 3:56 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»MahaKumbh: संसार के सबसे बड़े मेले महाकुंभ में 45 करोड़ लोगों की संगम में डुबकी
देश-प्रदेश 3 Mins Read

MahaKumbh: संसार के सबसे बड़े मेले महाकुंभ में 45 करोड़ लोगों की संगम में डुबकी

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 22, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
08 25 513686710kumbh mela 1
महाकुंभ का विराट वैभव - Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ेMahaKumbh: संसार के सबसे बड़े मेले कहे जाने वाले महाकुंभ (MahaKumbh) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा लेंगे। देश के इन चारों ही दिग्गजों की महाकुंभ में हाजिर होने की तारीख भी जारी हो गई है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में त्रिवेणी संगम के तट पर महाकुंभ चल रहा है। इस बार के महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के हिस्सा लेने की संभावना मानी जा रही है। इस महाकुंभ में भारत के अलावा दुनिया भर के विभिन्न देशों से भी लोग शामिल हो रहे हैं। इस महाकुंभ में आने वाले हर श्रद्धालु पर नजर रखी जा रही है तथा उनकी गणना का भी एक खास सिस्टम तैयार किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में महाकुंभ के इस विशाल आयोजन की सारी देखरेख चल रही है।

Table of Contents

Toggle
  • कुल 1800 कैमरे, कई ड्रोन और एआई से हर एक पर नजर
  • हर 12 साल बाद आनेवाला 12वां कुंभ, इसलिए महाकुंभ
  • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी और गृहमंत्री भी महाकुंभ में
        • -राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

कुल 1800 कैमरे, कई ड्रोन और एआई से हर एक पर नजर

दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन कहे जाने वाले महाकुंभ में लोगों की गिनती करने के लिए खास तकनीक अपनाई जा रही हैं। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की गिनती के लिए यूपी सरकार इस बार तो एआई से जुड़े कैमरों की मदद भी ले रही है। एआई अर्थात आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरे लोगों को स्कैन कर रहे हैं, और ड्रोन की मदद ले रही है, ताकि गिनती आसानी से हो सके। एक निश्चित क्षेत्र में भीड़ के घनत्व को मापा जाता है और यह पता लगाया जाता है कि एक दिन में कितने लोग महाकुंभ के आयोजन में शामिल हो रहे हैं। कितने लोगों ने संगम में स्नान किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ  में आने वाले श्रद्धालुओं की गिनती के लिए एक स्पेशल क्राउड असेसमेंट टीम बनाई है। यह टीम कुल 1800 कैमरों की मदद से महाकुंभ में आने वाले हर व्यक्ति के चेहरे को स्कैन कर रही हैं और वहां आने वले लोगों को संख्याबद्ध किया जा रहा हैं। रियल टाइम बेसिस पर महाकुंभ में आने वाले लोगों की गिनती कर रही है।

Screenshot 2025 01 14 124223हर 12 साल बाद आनेवाला 12वां कुंभ, इसलिए महाकुंभ

महाकुंभ के इतिहास पर नजर डालें, तो इस बार का महाकुंभ बेहद खास इसलिए भी है, क्योंकि हर 12 साल बाद लगने वाले कुंभ अब तक 11 पूरे हो चुके हैं तथा यह 12वां कुंभ है, जो 12 से 12 गुना करने पर 144 साल बाद आ रहा है, जिसे खास संयोग माना जा रहा है। हर 12वें साल बाद के इस 12वें कुंभ को 144 साल बाद आने की इसी वजह से इसे महाकुंभ कहा जा रहा है और इसमें आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी पहले के किसी भी कुंभ से ज्यादा है। एक अंदाज के मुताबिक इस बार के महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के हिस्सा लेने की संभावना है।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी और गृहमंत्री भी महाकुंभ में

प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले दिनों में जो महानुभाव हिस्सा लेने जा रहे हैं, उनमें 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ में शिरकत करेंगे। शाह के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 1 फरवरी के महाकुंभ में शामिल होंगे। उनके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 फरवरी को महाकुंभ में आने की तारीख तय हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में शामिल होने के लिए 10 फरवरी को प्रयागराज पहुंच जाएंगी। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के महाकुंभ आगमन को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अमित शाह के कार्यक्रमम में संगम स्नान, गंगा पूजन और अधिकारियों के साथ बैठक करने का शिड्युल शामिल है।

-राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

 

 

Kumbh Mahakumbh Narendra Modi Prayagraj Yogi Adityanath
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
8 Mins Read

Rajasthan CM: भारी पड़ते भजनलाल और रफ्तार पकड़ता राजस्थान

By Editorial TeamMarch 16, 2025

भजनलाल शर्मा ने सियासत के शिखर की राह पकड़ ली हैं। ताकत के तेवर तीखे…

Congress: ‘पायलट ने राजस्थान में नैया डूबो दी, अब छत्तीसगढ़ की बारी है।’ वरिष्ठ मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?  

December 24, 2023

Rajasthan: अगली सत्ता के लिए अभी से बीजेपी की रणनीति बनाम कांग्रेस की उलझन

November 21, 2025

Ashok Chavan Congress: आखिर क्यों बड़े बड़े नेता सबसे पुरानी पार्टी को छोड़ छोड़ कर निकल रहे हैं ?

February 12, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.