Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 3:55 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश» US Iran War: ईरान का मिडल ईस्ट के मुस्लिम देशों पर हमला, कहीं ये विश्व युद्ध की आहट तो नहीं?
देश-प्रदेश 6 Mins Read

 US Iran War: ईरान का मिडल ईस्ट के मुस्लिम देशों पर हमला, कहीं ये विश्व युद्ध की आहट तो नहीं?

Prime Time BharatBy Prime Time BharatFebruary 28, 2026No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Middle East Attack Prime Time Bharat
Middle-East-Attack-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

US Iran War: पूरा मिडिल ईस्ट युद्ध के साये में  खड़ा है। ईरान (Iran) पर इजरायल (Israel) और अमेरिका (USA) के हमले के बाद हालात गंभीर हैं।  ईरान ने कुवैत, दुबई, अबू धाबी, बहरीन, कतर, इराक, सऊदी अरब, जॉर्डन समेत अन्य मिडिल ईस्ट (Middle East) देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मसाइलें दागी हैं। ये हमले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल की दो दिन की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद हुए हैं। भारत सरकार ने एक एडवाइजरी जारी करके अत्यावश्यक कारण के बिना इन देशों की यात्रा न करने की सलाह दी है। भारतीय विमान सेवाओं, एअर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एयरलाइंस ने खाड़ी देशों के लिए अपनी सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। अमेरिका-इसराइल की ओर से ईरान पर किए गए इन हमलों का कई मायनों में असर होगा। जन सामान्य के मन में इसे विश्व युद्ध (World War) के डर के रूप में देखा जा रहा है। मिडल ईस्ट के केई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं।

Air India Indigo Flights Cancel Dubai Prime Time Bharat
Air-India-Indigo-Flights-Cancel-Dubai-Prime-Time-Bharat

Table of Contents

Toggle
  • एयर इंडिया और इंडिगो की मिडल ईस्ट की सभी उड़ानें निलंबित
  • अमेरिका – इज़राइल के संयुक्त हमले के जवाब में ईराना हमला
  • समर्थन देने वाले देश भी निशाने पर, प्रतिशोध का कारण
  • खाड़ी के सहयोगी देशों और अमेरिकी सैन्य तंत्र की ताकत
  • आत्मरक्षा के लिए हर तरीके का हमला जारी रखेगा ईरान
  • गहरा क्षेत्रीय खतरा, तेल का खतरा और भविष्य की दिशा
          • -आकांक्षा कुमारी

एयर इंडिया और इंडिगो की मिडल ईस्ट की सभी उड़ानें निलंबित

हालात की गंभारता को देखते हुए एयर इंडिया और इंडिगो ने पश्चिम एशिया के गंतव्यों के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं।  भारत सरकार ने शनिवार को ईरान और इजराइल समेत खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर घरों में रहने की अपील की है।  एयर इंडिया ने कहा कि वह उड़ान संचालन के लिए सुरक्षा और संरक्षा स्थिति का आकलन करना जारी रखेगी और आवश्यकतानुसार परिचालन में बदलाव करेगी। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को हर संभव सहायता दी जाएगी। इस बीच, इंडिगो ने भी मध्यरात्रि तक इस क्षेत्र में अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो ने कहा कि उनकी टीमें लगातार बदलती स्थिति पर नज़र रख रही हैं और व्यवधान को यथासंभव कम करने के लिए परिचालन में बदलाव कर रही हैं। एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यदि उनकी उड़ान प्रभावित होती है तो वे वैकल्पिक यात्रा विकल्पों की तलाश करें या पूर्ण धनवापसी का विकल्प चुनें।

अमेरिका – इज़राइल के संयुक्त हमले के जवाब में ईराना हमला

साल 2026, महीना फरवरी और तारीख 28। ईरान ने खाड़ी के कई देशों पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन हमलों की एक लहर दागी, जिनमें बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कुवैत सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित अमेरिकी और सहयोगी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के प्रतिशोध के रूप में की गई। ये मिसाइल हमला केवल एक सैन्य जवाब नहीं बल्कि एक रणनीतिक संदेश, क्षेत्रीय शक्ति संतुलन की चुनौती, और वैश्विक ऊर्जा तथा सुरक्षा पर बड़ा प्रभाव डालने वाला मोड़ है, जो खाड़ी और विश्व पटल पर अस्थिरता को तेज करता है। अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमले के कुछ ही घंटों के भीतर, ईरान ने जवाबी हमला किया। उसने इज़राइल पर मिसाइलें दागीं और बहरीन, कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित पूरे क्षेत्र में विस्फोट देखे गए, जिन्हें कथित तौर पर ईरानी हमले बताया जा रहा है। ईरान से खाड़ी सागर के उस पार स्थित तेल और गैस से समृद्ध अरब देश अमेरिका के दीर्घकालिक सहयोगी हैं और कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों की मेजबानी करते हैं।

Middle East Bombing Prime Time Bharat e1772302107106
Middle-East-Bombing-Prime-Time-Bharat

समर्थन देने वाले देश भी निशाने पर, प्रतिशोध का कारण

तेहरान ने अपना हमला अमेरिका और इज़राइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त रूप से किए गए हवाई हमलों के जवाब में बताया, जिनका लक्ष्य ईरानी वरिष्ठ सैन्य और सरकार के ढांचे को कमजोर करना था, और कथित रूप से आतंकवादी नेटवर्क को समाप्त करना था। इन हमलों ने आम सुरक्षा की भावना को झकझोर दिया था। ईरानी नेतृत्व ने मिसाइल हमलों को शत्रु का निर्णायक परास्ति तक जारी रहने वाला ऑपरेशन बताया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि तेहरान केवल चिन्हित सैन्य टारगेटों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समर्थन देने वाले देशों और उनके सैन्य गठजोड़ को भी जवाबदेह ठहराएगा।

खाड़ी के सहयोगी देशों और अमेरिकी सैन्य तंत्र की ताकत

ईरान ने मिसाइलें विशिष्ट रूप से उन देशों की ओर दागीं हैं जहाँ यूएस मिलिट्री बेस और सहयोगी ठिकाने हैं  बहरीन (यूएस नेवी 5 फ्लीट), कतर (अल उदेद एयरबेस), यूएई, कुवैत आदि। लेकिन ये क्यों लक्ष्य पर हैं, क्योंकि ये देश अमेरिका और इज़राएल-लिंक्ड ऑपरेशनों का हिस्सा हैं।  ईरान इन ठिकानों को प्रत्यक्ष रूप से उन सामरिक नेटवर्कों का हिस्सा मानता है जो उसके खिलाफ हमलों में सहायता करते हैं।  इस हमले का उद्देश्य प्रतिशोध के साथ-साथ एक रणनीतिक संदेश देना था कि तेहरान अपने क्षेत्रीय सहयोगियों और यूएस नेटवर्क को निशाना बना सकता है।

Middle East Attack Prime Time Bharat
Middle-East-Attack-Prime-Time-Bharat

आत्मरक्षा के लिए हर तरीके का हमला जारी रखेगा ईरान

ईरान चाहता है कि अमेरिका और उसके सहयोगी यह समझें कि यदि वे ईरान के अंदर सैन्य आक्रमण करते हैं, तो इसका सीधा जवाब उन गठजोड़ों और सैन्य नेटवर्क को दिया जाएगा जो तेहरान के खिलाफ सक्रिय हैं। ईरान ने साफ कहा है कि आत्मरक्षा के लिए सभी सैन्य तरीकों का इस्तेमाल करेगा.मिसाइल हमले ईरान का संकेत हैं कि वह सिर्फ प्रत्यक्ष हमलों का प्रतिशोध नहीं ले रहा, बल्कि व्यापक तौर पर अपनी सामरिक पहुंच का प्रदर्शन भी कर रहा है, ताकि सामरिक संतुलन में बदलाव आए। राष्ट्रीय सुरक्षा पर बल देने से घरेलू जनता में एकता और समर्थन को मजबूत करने की कोशिश भी की जाती है। इससे तेहरान के लिए आंतरिक राजनीतिक समर्थन भी स्थिर रहता है।

गहरा क्षेत्रीय खतरा, तेल का खतरा और भविष्य की दिशा

यदि तनाव और बढ़ता है, तो एक व्यापक मिडल ईस्ट में संघर्ष का जोखिम बना रहेगा, जिससे वैश्विक तेल बाजार और ऊर्जा आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।  कूटनीति और शांति प्रक्रियाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगी, क्योंकि व्यापार, ऊर्जा और आर्थिक गतिविधियां लंबे समय से स्थिर और सुरक्षित रहने पर निर्भर हैं। कूटनीति और वैश्विक प्रतिक्रिया के तहत क्षेत्रीय नेताओं ने संयम, वार्ता और संकटों को कूटनीतिक रूप से सुलझाने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय युद्ध के विस्तार को रोकने और डिप्लोमैटिक समाधान खोजने पर जोर दे रहे हैं।

-आकांक्षा कुमारी

 

ये भी पढ़ेंः Ashok Gehlot: ट्रंप कैसे बन गए हमारे ठेकेदार और मोदी सरकार किस दबाव में, गहलोत ने पूछा

इसे भी पढ़िएः Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

Iran Israel US Iran War USA World War
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
समाज – संस्कृति
8 Mins Read

Osho: जीवन का शायद ही कोई रंग या फलसफा होगा जो ओशो के प्रवचनों में न मिलता हो

By Prime Time BharatJanuary 19, 2024

वैसे तो ओशो समस्त संसार के थे, लेकिन मध्य प्रदेश में जन्मे। उनके  जन्म स्थल…

Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…

May 15, 2026

Jyoti Mirdha: पीएम मोदी से मुलाकात के आईने में ज्योति मिर्धा और जाटों में ताकत की तलाश

August 10, 2024

Rajasthan Politics: गहलोत का इस्तीफा, मगर 17 मंत्रियों की हार से कांग्रेस ने क्या सीखा?

December 3, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.