Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:51 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Ambedkar and Congress: क्या सचमुच कांग्रेस ने दो बार चुनाव हरवाया था आंबेडकर को?
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Ambedkar and Congress: क्या सचमुच कांग्रेस ने दो बार चुनाव हरवाया था आंबेडकर को?

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 20, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Congress Leaders with Ambedkars Picture Prime Time Bharat
Congress Leaders with Ambedkar's Picture - Prime Time Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Ambedkar and Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, उनके नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भले ही चीख चीख कर कह रहे हैं कि डॉ भीमराव आंबेडकर का कांग्रेस बहुत सम्मान करती है। लेकिन जैसा कि लोग मानते हैं और तथ्य भी बताते हैं कि कांग्रेस की वजह से आंबेडकर को दो बार लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। भारत की आज़ादी के चार साल बाद पहला लोकसभा चुनाव 1951 में शुरू हुआ और 1952 में खत्म हुआ। डॉ भीमराव आंबेडकर लोकसभा चुनाव कांग्रेस के सामने हार गए थे। दो साल बाद आंबेडकर ने उपचुनाव लड़ा तो कांग्रेस उम्मीदवार ने फिर उन्हें हरा दिया। आंबेडकर को सदमा लगा और दो साल बाद 1956 में उनकी मृत्यु हो गई। तभी से लगातार यह आरोप लगता रहा है कि कांग्रेस ने जान बूझकर आंबेडकर को हराया।

Table of Contents

Toggle
  • समाजवादियों से आंबेडकर का गठबंधन, तो कांग्रेस नाराज
  • कांग्रेस ने धोखे से हराया था आंबेडकर को
  • अमित शाह के बयान से फिर चर्चा में आंबेडकर
        • -राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

समाजवादियों से आंबेडकर का गठबंधन, तो कांग्रेस नाराज

बात सन 1951 की है, मुंबई में उन दिनों कांग्रेस की कमान उस दौर के दमदार नेता एसके पाटिल के हाथ में थी। मुंबई और कांग्रेस, दोनों में पाटिल का जबरदस्त दबदबा था। आचार्य अत्रे की मराठी भाषा में प्रकाशित पुस्तक ‘कन्हेचें पाणी’ में लिखा गया हैं कि – आंबेडकर की पार्टी और समाजवादियों का गठंबधन हुआ तो एसके पाटिल इससे नाराज़ हो गए और उन्होंने नारायण काजरोलकर को बतौर कांग्रेस प्रत्याशी आंबेडकर के ख़िलाफ़ उतार दिया था। हालांकि पाटिल ने जब घोषणा की थी, तब आंबेडकर मनोनीत नेहरू कैबिनेट में मंत्री थे। आंबेडकर समर्थक मानते हैं कि देश के इस पहले आम चुनाव में कांग्रेस ने पहले ही कहा था कि आंबेडकर आरक्षित सीट से चुनाव लड़ेंगे, तो कांग्रेस उनके ख़िलाफ़ उम्मीदवार नहीं उतारेगी, फिर भी आरक्षित सीट पर उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारा गया। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष एसके पाटिल समर्थकों का कहना था कि आंबेडकर की पार्टी शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन का समाजवादियों से गठंबधन ही गलत था, तो एसके पाटिल की नाराज़गी वाजिब थी।

कांग्रेस ने धोखे से हराया था आंबेडकर को

दरअसल, डॉ भीमराव आंबेडकर तत्कालीन बॉम्बे प्रांत से अपनी पार्टी शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन के उम्मीदवार के तौर पर तत्कालीन उत्तर बंबई के दो सदस्यीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरे थे। तो, वहां से कांग्रेस ने नारायण काजरोलकर को आंबेडकर के ख़िलाफ़ चुनाव मैदान में उतारा था। चुनाव हुए और उसके नतीजों ने सारे देश को चौंका दिया, क्योंकि इस चुनाव में काजरोलकर को 1,38,137 वोट मिले थे, जबकि आंबेडकर को 1,23,576 वोट। कांग्रेस के काजरोलकर ने 14,561 वोट से आंबेडकर को हरा दिया। अपनी इस हार से आंबेडकर इतने सदमे में थे कि पहले से ही कई बीमारियों से जूझ रहे आंबेडकर का स्वास्थ्य भी इस दौरान ख़राब हो गया था। बाद में आंबेडकर बंबई से राज्यसभा में चले गए, लेकिन वे लोकसभा में जाना चाहते थे। तो, दो साल बाद ही भंडारा लोकसभा उपचुनाव में आंबेडकर खड़े हुए। मगर, कांग्रेस उम्मीदवार ने उन्हें वहां भी हरा दिया। उन्हें बड़ा सदमा लगा और दो साल बाद 1956 में उनकी मृत्यु हो गई।

अमित शाह के बयान से फिर चर्चा में आंबेडकर

संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान लगभग एक घंटे से ज़्यादा लंबे अपने भाषण में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जब कहा कि – अभी एक फ़ैशन हो गया है। आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतनी बार तो अगर भगवान का नाम लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। एक लंबे भाषण के इस छोटे से अंश को लेकर ऐसा हंगामा हुआ कि संसद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। कांग्रेस समेत विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमित शाह के बयान पर कहा कि ये लोग संविधान और बाबा साहेब आंबेडकर की विचारधारा के ख़िलाफ़ हैं, तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा सेहब का सम्मान करते हैं, तो अमित शाह को मंत्रिमंडल से निकाल देना चाहिए। इसी पर, अमित शाह ने कहा – जिन्होंने जीवन भर बाबा साहेब का अपमान किया, उनके सिद्धांतों को दरकिनार किया, सत्ता में रहते हुए बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं मिलने दिया, आरक्षण के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ाईं, वे लोग आज बाबा साहेब के नाम पर भ्रांति फैलाना चाहते हैं।

-राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)
Ambedkar and Congress
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Rajasthan Weather : राजस्थान में ठंड बढ़ी और राजनीतिक सरगर्मी भी!

By Prime Time BharatDecember 2, 2023

Rajasthan Weather: राजस्थान में राजनीतिक गर्मी भले ही बढ़ रही हो, लेकिन माहौल में ठिठुरन…

Union Budget: किसे सबसे ज्यादा फायदा, और किसको होगा नुकसान केंद्रीय बजट से ?

July 23, 2024

Maharashtra Election: ‘बंटोगे तो कटोगे’ पर खुद ही बंट गई बीजेपी, कांग्रेस बोली-‘ये बांटने की कोशिश’

November 17, 2024

कांग्रेस सरकार को तालिबानी बताया बीजेपी ने

December 26, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.