Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !
  • Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान
  • Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ
  • IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?
  • Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल
  • Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!
  • Rajasthan: दो नेताओं की सजह मुलाकात या अगले प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी ?
  • Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने
16th December, Tuesday, 7:50 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»कारोबार»Cello: सेलो वर्ल्ड के चेयरमेन प्रदीप राठोड़ को विश्व स्तरीय ‘ईवाय एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड’
कारोबार 4 Mins Read

Cello: सेलो वर्ल्ड के चेयरमेन प्रदीप राठोड़ को विश्व स्तरीय ‘ईवाय एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड’

Editorial TeamBy Editorial TeamMarch 6, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
EY Award Pradeep Rathod Cello World Prime Time Bharat
EY-Award-Pradeep-Rathod-Cello-World-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Cello: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उद्यमशीलता की उत्कृष्टता के उत्सव में  ‘सेलो वर्ल्ड’ के चेयरमेन और मेनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप राठौड़ (Pradeep Rathod) को प्रतिष्ठित ‘ईवाय एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड – 2024’ (EY Entrepreneur Of The Year 2024 Award) से सम्मानित किया गया है। राठौड़ के अलावा विभिन्न श्रेणी के ‘ईवाय एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड’ विजेताओं में जीरोधा के संस्थापक नितिन कामथ, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमेन केवी कामत और इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के पूर्व चेयरमेन डॉ एस सोमनाथ सहित कुछ अन्य प्रमुख लोगों को भी सम्मानित किया। ‘ईवाय एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ उद्यमियों के लिए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित व्यावसायिक सम्मानों में गिना जाता है। उल्लेखनीय है कि ‘ईवाय एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड – 2024’  के लिए ‘सेलो’ (Cello) के प्रदीप राठोड़, जीयो फाइनेंशियल सर्विसेज के केवी कामत, जीरोधा के नीतिन कामत और इसरो के सोमनाथ से पूर्व में ये सम्मान इंन्फोसिस के एनआर नारायण मूर्ति, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक,  बायोकॉन की किरण शॉ मजूमदार, और चोलामंडलम के वेल्लयन सुब्बैया को भी मिल चुका हैं।

Pradeep Rathod Cello EY Award Prime Time Bharat 1
Pradeep-Rathod-Cello-EY-Award-Prime-Time-Bharat

Table of Contents

Toggle
  • केवी कामथ और डॉ सोमनाथ के साथ अवॉर्ड गर्व की बात – प्रदीप राठौड़
  • मेक माई ट्रिप, थर्मैक्स, गोदरेज और फोन पे सहित महिंद्रा को भी अवॉर्ड
        • -आकांक्षा कुमारी

केवी कामथ और डॉ सोमनाथ के साथ अवॉर्ड गर्व की बात – प्रदीप राठौड़

देश के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों की अवार्ड के लिए बनी 10 सदस्यीय जूरी ने सेलो वर्ल्ड के प्रदीप राठौड़  की कम मार्जिन वाली उच्च वाली रणनीति को मान्यता दी, जिन्होंने भारतीय उपभोक्ता उत्पाद उद्योग को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। एक स्वनिर्मित उद्यमी प्रदीप राठोड़ ने, न केवल ‘सेलो’ को देश में उपभोक्ता उत्पाद की सबसे बड़ी कंपनियों में अग्रणी बनाया, बल्कि उसे फॉर्ब्स की सूची के मुताबिक बिलियन डॉलर के मूल्यांकन तक भी पहुंचाया है। प्रदीप राठोड़ ने पर्यावरण संरक्षण का भी सक्रिय रूप से समर्थन किया है और विभिन्न सामाजिक पहलों को भी आगे बढ़ाने में सहायक रहे है। पद्म भूषण से सम्मानित जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन केवी कामथ और इसरो के डॉ सोमनाथ के साथ स्वयं के सम्नानित होने को सेलो वर्ल्ड के प्रदीप राठौड़ ने अपने लिए गौरवान्वित पल बताते हुए कहा कि भारत के औद्योगिक क्षेत्र में उनके योगदान को महत्वपूर्ण स्थापित करते हुए यह जो सम्मान मिला है, उसने उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता को और नई दृष्टि प्रदान की है। राठोड ने कहा कि दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित व्यावसायिक सम्मानों में गिना जाने वाला यह अवॉर्ड मिलने से सेलो वर्ल्ड नए तरीके से नए कीर्तिमान बनाने को उत्साहित हैं। पिछले साल ही राठोड़ का नाम देश के अरबपतियों की सूची में जुड़ा था और फोर्ब्स पत्रिका ने उनको नाम घोषित किया था।  फोर्ब्स की सूची के अनुसार, उनकी सेलो कंपनी में 44 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनकी अनुमानित संपत्ति 8,300 करोड़ रुपये से भी अधिक है। सेलो वर्ल्ड का कारोबार 16,806 करोड़ रुपये से अधिक है।

Screenshot 2025 03 06 221001
Pradeep-Rathod-Cello-Forbs-Prime-Time-Bharat

मेक माई ट्रिप, थर्मैक्स, गोदरेज और फोन पे सहित महिंद्रा को भी अवॉर्ड

सेलो वर्ल्ड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप राठोड़ के अलावा ‘ईवाय एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड – 2024’ के लिए मेक माई ट्रिप के राजेश मागो, पॉली मेडिक्योर के हिमांशु बैद, थर्मैक्स की मेहर पदमजी, गोदरेज प्रॉपर्टीज के पिरोजशा गोदरेज, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के कामेश गोयल, फोन पे के समीर निगम और महिंद्रा समूह के सीईओ डॉ. अनीश शाह को उद्यमी सीईओ नामित किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह पुरस्कार सम्मान से कहीं अधिक है, यह वैश्विक नवाचार का प्रतीक है और संभावनाओं की शक्ति को फिर से परिभाषित करने वालों का उत्सव है। गोयल ने सेलो के प्रदीप राठोड़ सहित सभी उद्यमियों की सराहना करते हुए सम्मानितों को बधाई दी एवं कहा कि जो अपने सपनों को सारे व्यवधान और चुनौतियों से निपटते हुए अवसरों को उद्योग में बदलते हैं, वे ही सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उद्यमियों के देश में सपनों की उड़ान के साथ संकल्पों की क्षमता से देश को 2047 के विकसित भारत ओर ले जाने की प्रेरणा को और प्रज्वलित करेगी।  अवॉर्ड विजेताओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए  ईवाय इंडिया के चेयरमैन और सीईओ राजीव मेमानी ने प्रदीप राठोड़ सहित सभी को बधाई देते हुए कहा कि ये उद्यमी वैश्विक स्तर पर भारतीय उद्यमियों द्वारा बनाए जा रहे जबरदस्त प्रभाव को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग भारतीय उद्योग का चेहरा बदल रहे हैं, अपने व्यवसायों को बढ़ा रहे हैं और सतत देश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए एक नए शिखर का निर्माण कर रहे हैं।

-आकांक्षा कुमारी

 

Cello Cello World EY Entrepreneur Of The Year 2024 Award Pradeep Rathod
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Editorial Team
  • Website

Related Posts

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
सत्ता- सियासत
5 Mins Read

Donald Trump: भारत के लिए भले रहेंगे ट्रंप, आखिर पीएम मोदी के दोस्त जो ठहरे

By Prime Time BharatNovember 7, 2024

Donald Trump: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर दुनिया भर में…

Rahul Gandhi: हिंदू हिंसा करते हैं… राहुल गांधी ने कहा तो भड़के लोग, संसद सहित बाहर भी विरोध

July 2, 2024

Delhi Blast: लाल किले पर धमाके और गुजरात में जहर की साजिश में शामिल चेहरे

November 11, 2025

Cello: सेलो वर्ल्ड के चेयरमेन प्रदीप राठोड़ को विश्व स्तरीय ‘ईवाय एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड’

March 6, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025
© 2025 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.