Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
1st June, Monday, 11:12 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Ramlala First Look: रामलला की प्रतिमा की पहली तस्वीर, मधुर मुस्कान में पहले दर्शन
देश-प्रदेश 3 Mins Read

Ramlala First Look: रामलला की प्रतिमा की पहली तस्वीर, मधुर मुस्कान में पहले दर्शन

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 19, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
RamMandir RamLalaa PrimeTimeBharat
RamMandir_RamLalaa_PrimeTimeBharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Ramlala First Look: अयोध्या में निर्मित हो रहे ऐतिहासिक एवं भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में स्थापित होने वाले भगवान राम की प्रतिमा की पहली तस्वीर (Ram Idol First Look) सामने आई है। अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे राम मंदिर की 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के हाथों राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिष्ठा होगी, वे ही पहली आरती करेंगे। मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की प्रतिमा पर कल तक आंखों पर पट्टी बंधी थी, लेकिन आज रामलला (Ramlala) की प्रतिमा की आखों से पट्टी हटा दी गई है। मधुर मुस्कान और माथे पर तिलक लगी रामलला की प्रतिमा की पूरी झलक दिख रही है, जिसे लोग रामलला की प्रतिमा के दिव्य दर्शन करने की प्रार्थना के साथ सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल कर रहे हैं।

Table of Contents

Toggle
  • Ramlala First Look में मधुर मुस्कान
  • प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रंखला
  • समस्त मानवता के कल्याण का संकल्प
        • -निरंजन परिहार

Ramlala First Look में मधुर मुस्कान

रामलला की यह 51 इंच की भव्य प्रतिमा काले पत्थर पर बनी है, जिसमें रामलला की प्रतिमा में माथे पर तिलक है और चेहरे पर मधुर मुस्कान है। मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई इस प्रतिमा को पूरे धार्मिक विधि विधान से 18 जनवरी की रात को राम मंदिर के गर्भगृह में लाया गया था, तथा आगामी 22 जनवरी को अभिषेक समारोह होगा। इस समारोह से पहले रामलला की ये जो भव्य तस्वीर सामने आई है, वह लोगों को बेहद लुभा रही है। ये रामलला की दो तस्वीरें हैं, जिसमें एक रामलला की पूर्ण प्रतिमा है, तो  जबकि दूसरी में उनके चेहरे का क्लोज अप है। यही प्रतिमा गर्भगृह में स्थापित होने वाली है, जो रामलला की पूर्ण प्रतिमा है।

प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रंखला

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए धार्मिक अनुष्ठान 16 जनवरी से ही शुरू हो गए हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा नियुक्त प्रमुख यजमान ने समारोह की शुरुआत की, तथा उसके बाद 17 जनवरी को 5 साल के रामलला की मूर्ति के साथ एक शोभायात्रा अयोध्या पहुंची और रामलला की प्रतिमा को क्रेन से गर्भगृह में स्थापित किया गया, जिसकी सारी विधियां हर रोज चलेंगी। 18 जनवरी को गणेश अंबिका पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण वरण और वास्तु पूजा के साथ औपचारिक अनुष्ठान शुरू हुए तथा आज शुक्रवार 19 जनवरी को नवग्रह की स्थापना और हवन हेतु पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई। कल शनिवार 20 जनवरी को राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह को सरयू जल से पवित्र किया जाएगा, जिसके बाद वास्तु शांति और ‘अन्नाधिवास’ अनुष्ठान होगा। 21 जनवरी को रामलला की प्रतिमा का 125 कलश पवित्र जल से स्नान होगा तथा अनुष्ठान के साथ 22 जनवरी की सुबह की पूजन के पश्चात दोपहर में ‘मृगशिरा नक्षत्र’ में रामलला के मूर्ति का अभिषेक किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली आरती करेंगे।

समस्त मानवता के कल्याण का संकल्प

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से संबद्ध पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया कि भगवान राम की प्रतिमा को बुधवार दोपहर में वैदिक मंत्रोचार के बीच गर्भ गृह में रखा गया था तथा  राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा द्वारा ‘प्रधान संकल्प’ किया गया, जिसकी भावना यही है कि यह ‘प्रतिष्ठा’ समस्त राष्ट्र तथा मानवता के कल्याण के लिए की जा रही है। इसके साथ ही जिन लोगों ने इस पवित्र कार्य में हरसंभव सहयोग किया है, उनके कल्याण का भी संकल्प है। प्रतिमा को गर्भ गृह में रखे जाने के अवसर पर अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए तथा ब्राह्मणों को वस्त्रादि दान दिए गए। (PrimeTime)

-निरंजन परिहार
Ayodhya First Look Narendra Modi Ram Idol First Look Ram Mandir Ramlala Ramlala First Look
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
सत्ता- सियासत
8 Mins Read

Rajasthan Elections : मतदान 75 फीसदी, मगर कौन होगा मुख्यमंत्री, वसुंधरा या गहलोत, या फिर कोई और ही?

By Prime Time BharatNovember 27, 2023

Rajasthan Elections : रेतीले राजस्थान की नई विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान हो…

टिड्डी जैसा ईडी का हमला बताकर हमलावर गहलोत

October 26, 2023

Maharashtra Assembly Election: बीजेपी गठबंधन की महाराष्ट्र में प्रचंड जीत को ऐतिहासिक कहा पीएम मोदी ने

November 23, 2024

Bageshwar Dham: “जिनको अपने चाचा और अब्बू से शादी करने में शर्म नहीं आती, वे हिंदू धर्म पर ना बोलें’

December 14, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.