Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 12:29 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»सतीश पूनिया के उत्थान और सक्रियता के सियासी मायने!
देश-प्रदेश 3 Mins Read

सतीश पूनिया के उत्थान और सक्रियता के सियासी मायने!

Prime Time BharatBy Prime Time BharatOctober 19, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Satish Poonia a
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

निरंजन परिहार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बाढ़ पीडित इलाकों की हवाई दौरा पूरा हुआ ही था कि डॉ सतीश पूनिया भी बाड़मेर व जालौर में धमक गए। राजनीति में यह लगभग स्थापित सा ब्रह्मसत्य है कि जमीन से जुड़ा कोई  नेता जब अपनी खास किस्म की कोशिशों से अपनी सियासी मुश्किलों को आसानियों में तब्दील करता हुआ शिखर का मुकाम हासिल कर ले, तो वहीं से उसे पटखनी देने की अवाक कर देने वाली कोशिशें भी शुरू हो जाती हैं।  लगातार साढ़े तीन साल की मेहनत से जब डॉ सतीश पूनिया प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष के अपने सियासी सफर के शिखर पर पहुंचे, कि अचानक उन्हें बदल दिया गया। लेकिन विरोधियों को पता नहीं था कि सतीश पूनिया ऐसे मनुष्य हैं, जिनकी कहानी को उनके जिस काम से जानना शुरू किया जाए, कहानी वहीं से शुरू होती सी लगती है। आज्ञाकारी स्वयंसेवक की तर्ज पर पूनिया ने विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष का अपेक्षाकृत कम महत्व वाला पद स्वीकार तो कर लिया, लेकिन उनकी सक्रियता ही उनकी सियासत को संवारने का सबसे बड़ा हथियार साबित हो रही। इसीलिए तो बाड़मेर में बाढ़ के कीचड़ में खड़े होकर डॉ पूनिया मुख्यमंत्री को लगभग ललकारते हुए कह रहे थे कि आपने हवाई सर्वे भले ही कर लिया, लेकिन थोड़ा जमीनी सर्वे भी कर लें, हकीकत जान लें।

कुछ लोग होते ही ऐसे हैं, जो जीवन में जब किसी एक खास रफ्तार को जब पकड़ लेते हैं, उसे कभी कम नहीं होने देते। फिर, पूनिया ने तो छात्र राजनीति के दिनों से ही अपनी रफ्तार कुछ ज्यादा ही तेज कर ली थी। वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटे तो भी उन्होंने अध्यक्ष के रूप में अपनी शुरू की हुई जन संघर्ष यात्रा में उपस्थित रहने को जरूरी माना। प्रवासी राजस्थानियों से मिलने लगातार दो बार विदेश पहुंच गए, पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर उज्बेकिस्तान। लौटे तो सुबह सैकड़ों लोगों से मुलाकात और शाम को दूर दराज के दौरे।  जो लोग डॉ पूनिया के रोजमर्रा के राजनीतिक जीवन के गवाह हैं,  वे और उनके विरोधी भी कहते हैं कि सतत सक्रियता और लगातार लगे रहने की जो त्वरित ताकत डॉ पूनिया में है, वह औरों में आसानी से नहीं दिखती।

हमारे देश का समाज अब भी मानसिकता के लिहाज से राजनीति में भी नेता नहीं, नायक खोजता है। और यह तो एकदम साफ है कि हाल के वर्षो में डॉ पूनिया का जो उत्थान हुआ है, उसके लिहाज से राजस्थान का एक वर्ग उनमें अपना नायक ही देखता दिख रहा है।  इसी कारण, भले ही न तो डॉ पूनिया ने कभी खुद ऐसे कोई संकेत दिए और न ही उनके किसी हाव भाव से यह प्रकट हुआ, फिर भी दर्जनभर बड़े नेताओं ने पूरी पार्टी में पता नहीं यह कुप्रचार क्यों फैलाया कि पूनिया तो मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। इसे डॉ पूनिया की ताकत मानना होगा कि बीजेपी के बड़े बड़े दिग्गजों के बीच जूनियर होने के बावजूद उनका होना सबको चिढ़ा रहा है। गनीमत है कि राजनीति का गुणा भाग करने वालों को यह तथ्य याद नहीं आया कि सक्रियता की सार्थकता को सिद्ध करने वाले पूनिया को पीछे धकेलना आसान खेल नहीं है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
7 Mins Read

BJP: नरेंद्र मोदी बोले – ‘अब नितिन नबीन मेरे बॉस, और मैं उनका कार्यकर्ता’, पीएम ने ऐसे किया नए अध्यक्ष का स्वागत

By Prime Time BharatJanuary 20, 2026

BJPः  नितिन नबीन बीजेपी के नए अध्यक्ष हैं। नितिन केवल 45 साल के हैं और…

Adani: अमेरिकी कोर्ट के आरोपों को अदाणी ग्रुप ने बताया बेबुनियाद, कहा – ‘हम कानून का पालन करते हैं’

November 22, 2024

Rajasthan: नेता के बच्चे नेता, कोई कई बार विधायक – सांसद, तो कोई बार – बार मंत्री

January 8, 2026

Manvendra Singh Jasol: सड़क हादसे में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत

January 30, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.