Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!
  • Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम
  • Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़
  • Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी
  • Women Reservation Bill: महिला आरक्षण मुद्दे पर नीयत की परीक्षा और सियासत का पर्दाफाश
  • Health:महानगरों में जिंदगी गुलजार लेकिन इलाज बेहद महंगा, स्वास्थ्य सम्हालिए हुजूर…!
  • Asha Bhosle: दिल अभी भरा नहीं… मगर अलविदा कह गईं आशा भोसले
  • Ashok Gehlot: एनएसयूआई से लेकर अब तक हर दौर में प्रासंगिक रहे हैं गहलोत
28th April, Tuesday, 10:54 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Ram Mandir प्रतिष्ठा से पहले ओवैसी के भड़काऊ भाषण पर भड़के अमित मालवीय
देश-प्रदेश 3 Mins Read

Ram Mandir प्रतिष्ठा से पहले ओवैसी के भड़काऊ भाषण पर भड़के अमित मालवीय

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 2, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
AmitMalviya
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Ram Mandir:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय (Amit Malviya) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी  (Asaduddin Owaisi) के भड़काऊ भाषण पर जबरदस्त भड़के हुए हैं। मालवीय ने कहा है कि हैदराबाद के सांसद राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा को सांप्रदायिक रंग देने का काम कर रहे हैं, जिसमें कि वो एक्सपर्ट हैं। मालवीय ने कहा है कि ओवैसी के मुस्लिम युवाओं से देश में मस्जिदों को आबाद रखने की अपील कर रहे हैं, लेकिन सन 2020 में हैदराबाद में सचिवालय बनाने के लिए 2 मस्जिदें ढहा दी गईं। ओवैसी वहीं से सांसद हैं लेकिन तब उनको मस्जिदों की याद नहीं आई? ओवैसी पर मालवीय के इस तीखे हमले की काफी चर्चा है।

Table of Contents

Toggle
  • Ram Mandir की प्रतिष्ठा पर ओवैसी का मस्जिदों दांव
  • मसजिद के नाम पर ओवैसी मुसलमानों को उकसा रहे हैं
  • ओवैसी पर इस कारण भड़के हुए हैं बीजेपी नेता मालवीय
        • -आकांक्षा कुमारी (प्राइम टाइम भारत)

Ram Mandir की प्रतिष्ठा पर ओवैसी का मस्जिदों दांव

बीजेपी आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी मालवीय ओवैसी के सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर उनके एक भाषण के वीडियो क्लिप पोस्ट करने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि दो साल पहले हैदराबाद में मस्जिद-ए-मोहम्मदी और मस्जिद-ए-हाशमी को हैदराबाद में ढहा जिया गया था और  इस मुद्दे को लेकर हैदराबाद के मुसलमान नाराज थे, लेकिन देश भर में मुस्लिम हितों को लेकर बवाल मचानेवाले असदुद्दीन ओवैसी इन दो मस्जिदों को ढहाने पर कुछ भी नहीं बोले थे। अमित मालवीय बोले- तब मस्जिदों की याद नहीं आई? दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी को भावनाओ को भड़काकर वातावरण को खराब करने की हालत तक पहुंचाकर ध्रुवीकरण कोशिश करने में एक्सपर्ट माना जाता हैं। मालवीय का मानना है कि राम मंदिर प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर ओवैसी की यह नई कोशिश है।

PrimeTimeमसजिद के नाम पर ओवैसी मुसलमानों को उकसा रहे हैं

ओवैसी के जिस भड़काऊ वीडियो पर मालवीय वे हमला बोला है, उस में ओवैसी मुसलिम युवकों को उकसाते हुए कहते हैं कि नौजवानों, क्या यह देखकर आपके दिलों में तकलीफ नहीं होती। जहां हमने 500 साल तक नमाज पढ़ी हो, आज वो जगह हमारे हाथ में नहीं है। उनके यह कहने का सीधा निशाना राम मंदिर है, जिसकी 22 जनवरी को प्रतिष्ठा हो रही है।  हैदराबाद के भवानी नगर इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी को इस वीडियो में यह कहते सुना जा सकता है कि नौजवानों, मस्जिदों को आबाद रखो। हमारी मस्जिद हमने खो दी और वहां पर क्या किया जा रहा है आप देख रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि आज का नौजवान इस बात पर विचार जरूर करेगा कि उसे किस तरह से अपने खानदान, मोहल्ले और परिवार को बचाना है। यह याद रखो कि एकता ताकत है और एकता वरदान है।

ओवैसी पर इस कारण भड़के हुए हैं बीजेपी नेता मालवीय

केंद्र सरकार की गतिविधियों से सावधान रहने की जरूरत बताते हुए ओवैसी अपने इस भाषण में कह रहे हैं कि युवाओं नौजवानों, क्या तुम लोगों को नहीं दिख रहा कि अभी ऐसी 3-4 और मस्जिदें हैं, इनमें दिल्ली की सुनहरी मस्जिद भी है। उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये ताकतें आपके दिल से इतिहास को निकालना चाहती हैं। बरसों की मेहनत के बाद हमने आज अपना एक मुकाम पैदा किया। इस पर आपको गौर करना है और आप अपनी ताकत को बरकार रखिए। ओवैसी ने कहा – नौजवानों, मस्जिदों को आबाद रखो। कहीं ऐसा न हो कि मस्जिदें हमसे छिन ली जाएं। मस्जिदों को आबाद रखने की जरूरत है। ओवैसी के इस भाषण को राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह से पहले देश में वातावरण बिगाड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। बीजेपी आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी मालवीय ओवैसी पर इसीलिए भड़के हुए हैं।

-आकांक्षा कुमारी (प्राइम टाइम भारत)
AIMIM Amit Malviya Asaduddin Owaisi BJP Ram Mandir
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
कारोबार
3 Mins Read

IIJS Signature: पीयूष गोयल बोले – भारतीय ज्वेलरी इंडस्ट्री का दुनिया भर में महत्वपूर्ण स्थान

By Prime Time BharatJanuary 8, 2024

IIJS Signature: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा है कि…

Uttarakhand: पहाड़ से लड़कर जीत गई 41 जिंदगी

December 2, 2023

Rajasthan Budget: इस बार कुछ खास बजट बना रहे हैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

January 11, 2026

Ratan Tata: करोड़ों दिलों पर राज करने वाले रतन टाटा संसार से जाने के बाद भी प्रेरक बने रहेंगे

October 10, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.