Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
4th June, Thursday, 1:48 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Arvind Kejriwal Bail: जमानत पर जेल से बाहर निकले केजरीवाल का अगला कदम क्या?
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Arvind Kejriwal Bail: जमानत पर जेल से बाहर निकले केजरीवाल का अगला कदम क्या?

Prime Time BharatBy Prime Time BharatMay 11, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
ArvindKejriwal 10 05 2024
ArvindKejriwal_PrimeTimeBharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Arvind Kejriwal Bail: लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आखिर 50 दिन बाद जेल से बाहर आ गए। शराब घोटाले में 1 अप्रेल से जेल में बंद केजरीवाल का आम चुनाव (Parliament Election) के दौरान जेल से बाहर आना आम आदमी पार्टी सहित स्वयं उनके लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। केजरीवाल 1 अप्रेल को जेल गए थे, उससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया केजरीवाल 11 दिन तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में थे। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने 10 मई को केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। वे अगले 20 दिन तक जेल से बाहर रहेंगे। अभी दिल्ली और पंजाब में केजरीवाल की पार्टी की सरकार है और वहां पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) मजबूत है, जहां प्रचार का पूरा मौका अरविंद केजरीवाल के पास है। नतीजे अगर केजरीवाल के पक्ष में नहीं भी आए तो ये कहने का मौका नहीं होगा कि प्रचार करने ही नहीं दिया गया। आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार केजरीवाल को जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ ने जमानत देते हुए कहा कि केजरीवाल को 2 जून को आत्मसमर्पण करना होगा और जेल वापस जाना होगा। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल के चुनाव प्रचार करने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है, लेकिन कुछ शर्तें जरूर लगाई हैं, जिनके तहत वे सीएम दफ्तर और दिल्ली सचिवालय नहीं जा सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल के सीएम दफ्तर और दिल्ली सचिवालय जाने पर रोक लगाने के साथ ही किसी भी सरकारी कागज पर हस्ताक्षर करने की बी पाबंदी लगाई है। इस सबके बीच सवाल यह है कि आखिर लोकसभा चुनाव के माहौल में जेल से बाहर आए केजरीवाल का अगला कदम क्या होगा?

ArvindKejriwal AshokBhati 10 05 2024 1
ArvindKejriwal_AshokBhati_PrimeTimeBharat

Table of Contents

Toggle
  • केजरीवाल की जमानत यानी लोकतंत्र व संविधान की जीत
  • जमानत मिलने पर अब क्या करेंगे अरविंद केजरीवाल?
  • ईडी के विरोध के बावजूद जमानत मिली केजरीवाल को
          • -आकांक्षा कुमारी (विशेष संवाददाता)

केजरीवाल की जमानत यानी लोकतंत्र व संविधान की जीत

आम आदमी पार्टी ने अपने नेता केजरीवाल को मिली जमानत को सच्चाई और संविधान की जीत बताया है। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा – यह लोकतंत्र की जीत है। यह लाखों लोगों की प्रार्थनाओं और आशीर्वाद का परिणाम है। सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। सुनीता अपने पति के स्वागत के लिए तिहाड़ जेल पहुंची। आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल को जमानत पर खुशी जाहिर की है। चुनावी रणनीतिकार अशोक भाटी ने केजरीवाल की जमानत पर कहा कि इस फैसले से देश की जनता का हमारी न्याय व्यवस्था में विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा है कि यह सत्य की जीत है और साथ ही लोकतंत्र व संविधान की भी जीत है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी केजरीवाल को जमानत मिलने पर खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही केजरीवाल की पार्टी ने बीजेपी पर जमकर हमला भी बोला।

जमानत मिलने पर अब क्या करेंगे अरविंद केजरीवाल?

लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के नाम पर जेल से जमानत पर बाहर आए केजरीवाल 11 मई की सुबह हनुमान मंदिर जाएंगे। जेल से बाहर निकलने के बाद मैग्सेसे पुरस्कार विजेता मुख्यमंत्री केजरीवाल आम आदमी पार्टी और इंडी गठबंधन के लिए पूरे देश में प्रचार करेंगे। कई प्रदेशों में उनकी प्रीट के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जहां पर अबी मतदान बाकी है। केजरीवाल वहां प्रचार करने भी जाएंगे। उन्होंने खुशी जताते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया। केजरीवाल ने कहा – मैंने कहा था कि मैं जल्दी आऊंगा, आ गया। सुप्रीम कोर्ट का बहुत शुक्रिया। आप लोगों के बीच आकर अच्छा लग रहा है। मैं तन मन धन से तानाशाही के खिलाफ संघर्ष कर रहा हूं। केजरीवाल 11 मई को आम आदमी पार्टी के ऑफिस भी जाएंगे, जहां 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। शीर्ष अदालत ने अपना आदेश सुनाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह समाज के लिए खतरा नहीं हैं। इसी से समझा जा सकता है कि केजरीवाल अगले 20 दिनों तक देश भर में राजनीतिक रूप से स्वतंत्र रूप से प्रचार करेंगे।

ईडी के विरोध के बावजूद जमानत मिली केजरीवाल को

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है। देश की शीर्ष अदालत ने केजरीवाल को जमानत देने का अपना आदेश सुनाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह समाज के लिए खतरा नहीं हैं। जमानत देने से एक दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल की जमानत का विरोध किया था। ईडी ने कहा था कि सामान्य नागरिक की तुलना में एक राजनेता किसी विशेषाधिकार का दावा नहीं कर सकता। अपराध करने पर उसे किसी अन्य नागरिक की तरह ही गिरफ्तार और हिरासत में लिया जा सकता है। दिल्ली शराब उत्पाद शुल्क नीति घोटाले के सिलसिले में मार्च में प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।

-आकांक्षा कुमारी (विशेष संवाददाता)
Aam Aadmi Party AAP Arvind Kejriwal Arvind Kejriwal Bail ED Parliament Election Supreme Court
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
ग्लैमर
6 Mins Read

Barkha Madan Bollywood: ऐश्वर्या और सुष्मिता को टक्कर देनेवाली सौंदर्य की मल्लिका अब बौद्ध साध्वी

By Prime Time BharatFebruary 7, 2024

Barkha Madan Bollywood: सिनेमा के संसार की चमकती, दमकती और ग्लैमर बिखेरती बरखा मदान (Barkha…

Mann Ki Baat: आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है, मन की बात में बोले पीएम मोदी

January 1, 2024

Bhajanlal Sharma: पहली बार गांव पहुंचे, तो नंगे पांव चले मुख्यमंत्री, बहारों की तरह फूल बरसाकर हुआ स्वागत

February 6, 2024

Cast Politics: भारतीय राजनीति में तेजी से दरकिनार हो रही हैं ताकतवर जातियां

February 1, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.