Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 12:27 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Congress: युद्ध विराम पर सवाल और कांग्रेस की रणनीति के आईने में गहलोत की राजनीतिक हैसियत
देश-प्रदेश 8 Mins Read

Congress: युद्ध विराम पर सवाल और कांग्रेस की रणनीति के आईने में गहलोत की राजनीतिक हैसियत

Prime Time BharatBy Prime Time BharatMay 14, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Ashok Gehlot Press Conferense New Delhi13052025
Ashok-Gehlot-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Congress: भारतीय राजनीति में संदेश (मैसेजिंग) इन दिनों केंद्रीय भूमिका में है। यह वह युग है जहां किसी मुद्दे की गंभीरता और उसका प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि उसे कौन प्रस्तुत कर रहा है। जैसा कि कहा जाता है – ‘जिस स्तर का काम, उसी स्तर का नेता’, यह सूत्र भारतीय राजनीति में तेजी से प्रासंगिक हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ने इस तथ्य को न केवल समझा है, बल्कि इसे अपनी रणनीति का हिस्सा बनाया है। इसका एक स्पष्ट उदाहरण हाल ही में भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के मुद्दे पर सरकार से सवाल करने के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखने को मिला। कांग्रेस संगठन द्वारा सचिन पायलट की प्रेस कॉन्फ्रेंस से मैसेजिंग की लगभग असफलता के तत्काल बाद गहलोत की प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाने की रणनीति में राजनीतिक विश्लेषक कांग्रेस की इस आंतरिक रणनीति के विभिन्न पहलुओं, पार्टी की रणनीति, गहलोत की भूमिका, और इसके व्यापक राजनीतिक निहितार्थों के विस्तार में कांग्रेस राजनीति के माय़ने तलाशने लगे हैं।

Table of Contents

Toggle
  • अशोक गहलोत: एक दिग्गज की भूमिका
  • पायलट की प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिला सबक
  • विश्लेषकों की राय में कांग्रेस की रणनीति
  • पार्टी में दिग्गजों को महत्व देने का दांव
  • मोदी के सामने बराबरी का चेहरा जरूरी
  • कांग्रेस के लिए चुनौतियां और अवसर
  • मैसेजिंग की राजनीति के युग में कांग्रेस
          • -निरंजन परिहार (राजनीतिक विश्लेषक)

अशोक गहलोत: एक दिग्गज की भूमिका

अशोक गहलोत भारतीय राजनीति में एक ऐसा नाम है, जिसका कद और अनुभव बेजोड़ है। तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री, तीन प्रधानमंत्रियों, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पी.वी. नरसिम्हा राव के साथ 5 बार केंद्र में केंद्रीय मंत्री, 5 बार सांसद, और 6 बार से लगातार विधायक रहने का उनका रिकॉर्ड उन्हें कांग्रेस के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक बनाता है। नई दिल्ली में सरकार से सवाल के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस हेतु गहलोत का चयन केवल एक संयोग नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था। गहलोत की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने दोहरे उद्देश्य पूरे किए। पहला, इसने केंद्र सरकार पर युद्धविराम के मुद्दे को लेकर दबाव बनाया और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए तो इसने पार्टी के भीतर गहलोत की वरिष्ठता और उनके राजनीतिक कद के भी बरकरार होने का संदेश दिया। यह संदेश न केवल जनता के लिए, बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए भी था, कि पार्टी अपने अनुभवी नेता गहलोत को महत्व दे रही है।

Ashok Gehlot Press Conferense Prime Time India
Ashok-Gehlot-Press-Conferense-Prime-Time-India

पायलट की प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिला सबक

इसके विपरीत, कुछ दिन पहले इसी मुद्दे पर सचिन पायलट की प्रेस कॉन्फ्रेंस का प्रभाव उतना नहीं पड़ा, जितना अपेक्षित था। पायलट, जो कि कांग्रेस के युवा नेताओं में से एक हैं, निश्चित रूप से हिंदी – अंग्रेजी अच्छी बोलने वाले नेता हैं। लेकिन, उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का संदेश जनता और मीडिया में उस तरह से चर्चा का विषय नहीं बन पाया, जैसा कि गहलोत की प्रेस कॉन्फ्रेंस को महत्व मिला। इसका कारण स्पष्ट है कि पायलट का अनुभव और राजनीतिक कद, गहलोत की तुलना में अभी भी सीमित है। युद्धविराम जैसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे पर जनता और मीडिया एक ऐसे नेता की बात को अधिक गंभीरता से लेते हैं, जिसका अनुभव और विश्वसनीयता लंबे समय से स्थापित हो। इस घटना ने कांग्रेस को एक महत्वपूर्ण सबक दिया कि बड़े मुद्दों पर सवाल उठाने के लिए दिग्गज नेताओं की ही आवश्यकता होती है, गहलोत इसी कीरण पायलट पर भारी रहे।

विश्लेषकों की राय में कांग्रेस की रणनीति

नई दिल्ली में कांग्रेसी राजनीति के जानकार अजीत मेंदोला कहते हैं कि कांग्रेस की अशोक गहलोत को भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए चुनकर यह साफ संदेश दिया है कि गहलोत की ताकत बरकरार है। राजनीतिक विश्लेषक राजकुमार सिंह कहते हैं कि सचिन पायलट की प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिले सबक ने कांग्रेस को यह समझने में मदद की कि बड़े मुद्दों पर दिग्गज नेताओं की आवश्यकता होती है। राहुल गांधी का यह कदम, कि अनुभवी नेताओं को महत्व दिया जाए, पार्टी के लिए एक सकारात्मक संकेत है। कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के जानकार संदीप सोनवलकर कहते हैं कि आने वाले समय में, कांग्रेस को इस रणनीति को और मजबूत करना होगा। अनुभव और युवा ऊर्जा के बीच संतुलन, प्रभावी मैसेजिंग, और जनता के बीच विश्वसनीयता स्थापित करना—ये वे प्रमुख क्षेत्र होंगे, जहां कांग्रेस को ध्यान देना होगा। शताब्दी गौरव के संपादक सिद्धराज लोढ़ा कहते हैं कि पार्टी अब मैसेजिंग की राजनीति की बारीकियों को समझ रही है। अशोक गहलोत का अनुभव, उनका राजनीतिक कद, और उनकी विश्वसनीयता ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रभावी बनाया। साथ ही, इसने पार्टी के भीतर उनके महत्व को भी रेखांकित किया। वरिष्ठ पत्रकार राकेश दुबे कहते हैं कि कांग्रेस की गहलोत के जरिए सरकार से सवाल करने की यह रणनीति न केवल एक राजनीतिक मास्टरस्ट्रोक थी, बल्कि यह भी दर्शाती है कि गांधी परिवार का भरोसा आज भी उन पर बरकरार है।

Ashok Gehlot Press Conferense New Delhi Prime Time India
Ashok-Gehlot-Press-Conferense-New-Delhi-Prime-Time-India

पार्टी में दिग्गजों को महत्व देने का दांव

कांग्रेस अब अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है। लंबे समय तक, कांग्रेस पर यह आरोप लगता रहा है कि वह अपने युवा नेताओं को बढ़ावा देने के चक्कर में अपने अनुभवी नेताओं को दरकिनार कर रही है। हालांकि, गहलोत को इस तरह के महत्वपूर्ण मुद्दे पर आगे करने का निर्णय यह भी दर्शाता है कि राहुल गांधी और पार्टी नेतृत्व को यह समझ में आ रहा है कि दिग्गजों को नजरअंदाज करके पार्टी को मजबूत करना आसान नहीं है। राहुल गांधी की रणनीति में युवा नेताओं को मौका देना और पार्टी को एक नया रूप देना शामिल रहा है। लेकिन, गहलोत जैसे दिग्गज नेताओं को महत्वपूर्ण अवसरों पर खास भूमिकाएं देकर, राहुल यह संदेश भी दे रहे हैं कि वे अनुभव और युवा ऊर्जा के बीच संतुलन बनाना चाहते हैं।

मोदी के सामने बराबरी का चेहरा जरूरी

बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक रणनीति का एक प्रमुख हिस्सा यह रहा है कि वे बड़े मुद्दों पर स्वयं या अपने सबसे वरिष्ठ नेताओं को ही सामने लाते हैं। मोदी का व्यक्तित्व और उनका राजनीतिक कद इतना बड़ा है कि उनके सामने किसी सामान्य नेता का टिक पाना मुश्किल है। कांग्रेस को इस बात का अहसास हो गया है कि मोदी को जवाब देने के लिए उन्हें भी उसी कद के नेता की आवश्यकता है। अशोक गहलोत का चयन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गहलोत न केवल अपने अनुभव और विश्वसनीयता के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उनकी राजनीतिक सूझबूझ और जनता से जुड़ने की क्षमता भी उन्हें एक मजबूत चेहरा बनाती है। उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस ने न केवल सरकार पर दबाव बनाया, बल्कि यह भी दिखाया कि कांग्रेस के पास ऐसे नेता हैं, जो बड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से अपनी बात रख सकते हैं।

ashokgehlot sachinpilot
Ashok-Gehlot-Sachin-Pilot-Rajasthan-Congress-Prime-Time-Bharat

कांग्रेस के लिए चुनौतियां और अवसर

हालांकि, कांग्रेस के सामने अभी भी कई चुनौतियां हैं। पहली चुनौती है पार्टी के भीतर एकता बनाए रखना। गहलोत और पायलट जैसे नेताओं के बीच पहले भी मतभेद सामने आ चुके हैं, और पार्टी को यह सुनिश्चित करना होगा कि इन मतभेदों का असर उसकी रणनीति पर न पड़े। दूसरी चुनौती है जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता को पुनः स्थापित करना। कांग्रेस को यह दिखाना होगा कि वह न केवल सरकार की कमियों को उजागर कर सकती है, बल्कि उसके पास देश के लिए एक ठोस वैकल्पिक दृष्टिकोण भी है। इसके साथ ही, कांग्रेस के पास कई अवसर भी हैं। गहलोत जैसे दिग्गज नेताओं का उपयोग करके, पार्टी न केवल अपनी बात को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा सकती है, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भर सकती है। इसके अलावा, राहुल गांधी की यह समझ कि अनुभवी नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, पार्टी को एक नई दिशा दे सकती है।

मैसेजिंग की राजनीति के युग में कांग्रेस

भारतीय राजनीति में संदेश का महत्व हमेशा से रहा है, लेकिन डिजिटल युग और सोशल मीडिया के आगमन ने इसे और तीव्र कर दिया है। आज, कोई भी राजनीतिक दल केवल नीतियों या कार्यों के आधार पर नहीं, बल्कि अपनी बात को कितनी प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा पाता है, इस आधार पर भी मूल्यांकन किया जाता है। यह मैसेजिंग की राजनीति है, जहां संदेश का प्रभाव उसकी सामग्री के साथ-साथ उसकी प्रस्तुति और प्रस्तुतकर्ता पर भी निर्भर करता है। कांग्रेस ने इस बदलते परिदृश्य को समझ लिया है। भारत-पाकिस्तान युद्धविराम जैसे संवेदनशील और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे पर सरकार पर सवाल उठाने के लिए पार्टी ने अपने सबसे अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं में से एक, अशोक गहलोत को चुना। यह निर्णय न केवल रणनीतिक था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कांग्रेस अब मैसेजिंग की बारीकियों को समझने और उसका उपयोग करने में सक्षम हो रही है।

-निरंजन परिहार (राजनीतिक विश्लेषक)

यह भी पढ़ेः Ashok Gehlot: ट्रंप कैसे बन गए हमारे ठेकेदार और मोदी सरकार किस दबाव में, गहलोत ने पूछा

संबंधित लेखः India Pakistan War: पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन सिर्फ स्थगित हुआ है – राष्ट्र के नाम संदेश में बोले पीएम मोदी

Ashok Gehlot Congress
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
6 Mins Read

Ram Mandir: राम और राम मंदिर क्यों लड़ रहा हैं विपक्ष के नेता, लड़ना हो तो बीजेपी से लड़े

By Prime Time BharatJanuary 9, 2024

Ram Mandir: देश में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से जुड़े  नेताओं का राम मंदिर (Ram Mandir)…

Congress: कमजोर होती कांग्रेस आखिर राहुल गांधी को क्यों नहीं दिखती, यही सबसे बड़ा सवाल

February 16, 2025

राजस्थान में किसी की भी सरकार, तो मुख्यमंत्री कौन?

October 19, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.