Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:52 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Kisan Andolan: राजस्थान में भी किसान आंदोलन का असर, सीमावर्ती जिलों में कड़क सुरक्षा इंतजाम
देश-प्रदेश 3 Mins Read

Kisan Andolan: राजस्थान में भी किसान आंदोलन का असर, सीमावर्ती जिलों में कड़क सुरक्षा इंतजाम

Prime Time BharatBy Prime Time BharatFebruary 14, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
tvroj1pg punjab farmers delhi protest 625x300 13 February 24
KisanAndolan_Punjab_PrimeTimeBharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Kisan Andolan: राजस्थान में भी किसान आंदोलन का असर दिखने लगा है। एमएसपी यानी मिनिमम सपोर्ट प्राइस अर्थात न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग को लेकर 13 फरवरी से शुरू हुए किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए राजस्थान का किसान भी तैयारी कर रहा है। राजस्थान के तीन जिलों की सीमा इस आंदोलन के मूल में कहे जाने वाले दो प्रदेशों, हरियाणा एवं हरियाणा से सटी हुई है। इसी असर को देखते हुए राजस्थान सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से कमर कस ली है। सुरक्षा व एहतियात के लिहाज से इन तीनों ही जिलों में हाईवे की सीमाएं सील है, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं और 13 फरवरी को ही इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। राजस्थान के किसानों ने इस आंदोलन में शामिल होने के लिए मीटिंग की है।

Table of Contents

Toggle
  • हरियाणा – पंजाब से जुड़े तीन जिलों में सुरक्षा बल तैनात
  • सीमाएं सील, सुरक्षा बल तैनात, कानून व्यवस्था चौक चौबंद
          • -आकांक्षा कुमारी

हरियाणा – पंजाब से जुड़े तीन जिलों में सुरक्षा बल तैनात

राजस्थान में किसान आंदोलन का असर जिन तीन जिलों में देखने को मिल रहा है, उनमें श्रीगंगानगर, अनूपगढ़ और हनुमानगढ़ शामिल हैं। 13 फरवरी को शुरू हुए किसान आंदोलन से जुड़ने को लेकर राजस्थान में भी मीटिंग हुई है। राजस्थान के किसानों ने भी इस आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली कूच करने का फैसला किया है। राजस्थान किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिम्मत सिंह की जानकारी है कि मीटिंग सफल रही है। वैसे, आंदोलन की शुरूआत के साथ ही तीनों जिलों में सुरक्षा बल बढ़ा देने के साथ ही हाईवे की सीमाएं सील कर दी गई हैं और इसके साथ ही हाई वे से जुड़ने वाली विभिन्न सड़कों पर भी बेरिकेड लगाकर सुरक्षा जांच बढ़ा दी है। पिछली बार भी राजस्थान के किसानों ने इस किसान आंदोलन में हिस्सा लिया था।

8be256d0 c8bb 11ee ae58 5da655d7656b
KisanAndolan_BorderSeal_PrimeTimeBharat

सीमाएं सील, सुरक्षा बल तैनात, कानून व्यवस्था चौक चौबंद

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर भी सुरक्षा बढ़ाए जाने के साथ ही शाहजहांपुर बॉर्डर पर भारी वाहनों को दिल्ली की तरफ न जाने को कहा जा रहा है तथा यहां भी पुलिस बल बढ़ाया गया है। पुलिस अधिकारियों बहुत जरूरी न हो तो दिल्ली की तरफ नहीं जाने की अपील की है। संयुक्त किसान मोर्चा और हरियणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों के आव्हान पर एमएसपी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने दिल्ली कूच किया है। राजस्थान के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और अनूपगढ़ जिलों के विभिन्न गांवों से भी किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों व अन्य वाहनों से दिल्ली जाने की तैयारी में हैं। ये तीनों जिले हरियणा व पंजाब सीमा से जुड़े हैं, व उन्हीं से सीधे प्रभावित हैं। इस इलाके में पतली चेक पोस्ट और साधुवाली चेक पोस्ट सहित विभिन्न जगहों पर बेरिकेडिंग लगाकर सीमा सील करने की कार्रवाई की गई है। किसानों को कूच करने से रोकने सहित कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल भी सज्ज है।

-आकांक्षा कुमारी
Kisan Andolan Rajasthan
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
6 Mins Read

 US Iran War: ईरान का मिडल ईस्ट के मुस्लिम देशों पर हमला, कहीं ये विश्व युद्ध की आहट तो नहीं?

By Prime Time BharatFebruary 28, 2026

US Iran War: पूरा मिडिल ईस्ट युद्ध के साये में  खड़ा है। ईरान (Iran) पर…

Ram Mandir प्रतिष्ठा महोत्सव में सब होंगे, लेकिन आडवाणी व मुरली मनोहर की उपस्थिति में उम्र की बाधा

December 21, 2023

सोनिया गांधी ही कांग्रेस में एकता की मजबूत डोर

October 20, 2023

Rajasthan Ministers: भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, दीया को मिला वित्त, पर्यटन और पीडब्ल्यूडी

January 5, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.