Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 2:54 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Lakshadweep: पीएम मोदी भी अभिभूत लक्षद्वीप के सौंदर्य पर, स्नॉर्कलिंग के लिए सागर में डुबकी भी लगाई
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Lakshadweep: पीएम मोदी भी अभिभूत लक्षद्वीप के सौंदर्य पर, स्नॉर्कलिंग के लिए सागर में डुबकी भी लगाई

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 4, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Lakshadweep PrimeTimeBharat4
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Lakshadweep: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे, तो वहां के अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य ने उनका मन मोह लिया, अथाह सागर ने उनको आकर्षित किया और लोगों ने उनके लिए पलक पांवड़े बिछा दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता के अलावा, लक्षद्वीप की शांति को भी मंत्रमुग्ध कर देने वाला बताया है। उन्होंने लक्षद्वीप में स्नॉर्कलिंग (Snorkelling) की और जो तस्वीरें आई हैं, उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने वहां पर सागर किनारों के अप्रतिम सौंदर्य की अनंत व अथाह शांति को भीतर तक अनुभव किया। इसी वजह से उन्होंने को लोगों से अपील की है कि जो लोग एडवेंचर करना चाहते हैं, उनकी पर्यटन सूची में लक्षद्वीप (Lakshadweep) अवश्य होना चाहिए।

Lakshadweep_PrimeTimeBharat Lakshadweep अद्भुत सुंदर, मोदी भी आश्चर्यचकित

प्रधानमंत्री मोदी ने लक्षद्वीप में 1150 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वे दो जनवरी की दोपहर को लक्षद्वीप पहुंचे थे, उन्होंने लक्षद्वीप के अगत्ती में एक जनसभा को संबोधित किया और रात्रि विश्राम भी यहीं किया। अपने अनुभवों को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि – लक्षद्वीप सिर्फ द्वीपों का एक समूह नहीं है; यह परंपराओं की एक कालातीत विरासत है और यहां के लोगों की भावना का एक प्रमाण है। उन्होंने लिखा कि प्राकृतिक सुंदरता के अलावा, लक्षद्वीप की शांति भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। इसने मुझे इस बात पर विचार करने का अवसर दिया कि 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण के लिए और भी अधिक मेहनत कैसे की जाए।

Lakshadweep_PrimeTimeBharatप्राकृतिक सौंदर्य व शांति मंत्रमुग्ध करने वाली

लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने के आनंद का अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि हाल ही में मुझे लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने का अवसर मिला। मैं अभी भी इसके द्वीपों की अद्भुत सुंदरता और यहां के लोगों की अविश्वसनीय गर्मजोशी से आश्चर्यचकित हूं। मुझे अगत्ती, बंगाराम और कावारत्ती में लोगों से बातचीत करने का अवसर मिला। मैं द्वीप के लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी बेहद लुभानेवाली तस्वीरें भी साझा की है, जिनमें वे शांत समंदर किनारे बैठे और टहलते भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि सुबह-सुबह बीच पर टहलने के पल आनंद के पल थे। उन्होंने कुछ झलकियां भी पेश की हैं, जिनमें लक्षद्वीप की हवाई झलकियां भी शामिल हैं।

laksh3
Lakshadweep_PrimeTimeBharat

लक्षद्वीप हेतु 1150 करोड़ की विकास परियोजनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लक्षद्वीप में हमारा ध्यान उन्नत विकास के माध्यम से जीवन का उत्थान करना है। भविष्य के बुनियादी ढांचे के निर्माण के अलावा, यह बेहतर स्वास्थ्य देखभाल, तेज़ इंटरनेट और पीने के पानी के अवसर पैदा करने के साथ-साथ जीवंत स्थानीय संस्कृति का जश्न मनाना भी हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप में उन्होंने जिन 1150 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है वे इसी भावना का प्रतिबिंब हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ उत्कृष्ट बातचीत हुई। यह प्रत्यक्ष रूप से देखना प्रेरणादायक है कि कैसे ये पहल बेहतर स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, बेहतर कृषि पद्धतियों और बहुत कुछ को बढ़ावा दे रही हैं।

Lakshadweep_PrimeTimeBharatसुबह की सैर भी शुद्ध आनंद के क्षण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लक्षद्वीप में समुद्र किनारे अपना वक्त बिताया। उन्होंने बीच पर शांति और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। उन्होंने आगे बताया कि इसी प्रकृति व प्राचीन समुद्र तटों के साथ सुबह की सैर भी शुद्ध आनंद के क्षण थे। मैंने जो जीवन यात्राएँ सुनीं, वे सचमुच मार्मिक थीं। मेरी यात्रा सीखने और बढ़ने की एक समृद्ध यात्रा रही है। मैंने स्नॉर्कलिंग का प्रयास किया। यह आनंददायक अनुभव था। उन्होंने लिखा कि जो लोग अपने भीतर के रोमांच को अपनाना चाहते हैं, लक्षद्वीप उनकी सूची में होना चाहिए। अपने प्रवास के दौरान, मैंने स्नॉर्कलिंग का भी प्रयास किया – यह कितना आनंददायक अनुभव था!

 

 

Lakshadweep Narendra Modi Snorkelling
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
व्यक्ति विशेष
5 Mins Read

Sahara India: अलविदा सुब्रत रॉय

By Prime Time BharatNovember 26, 2023

Sahara India: दो हजार रुपए से शुरू करके 20 लाख करोड़ रुपए की कंपनी बनाने…

‘चिरंजीवी में 25 लाख किसी को नहीं मिला’

December 26, 2023

Rajasthan CM: भारी पड़ते भजनलाल और रफ्तार पकड़ता राजस्थान

March 16, 2025

मुख्यमंत्री पद मुझे नहीं छोड़ेगा… मतलब फिर सीएम बनेंगे!

October 20, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.