Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Rajya Sabha Election: डांगी, अलका और पूनिया तीनों नेता अपने – अपने आलाकमान के करीबी
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
6th June, Saturday, 7:28 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan Election: रामेश्वर दाधिच का बीजेपी में जाना
देश-प्रदेश 2 Mins Read

Rajasthan Election: रामेश्वर दाधिच का बीजेपी में जाना

एक गहलोत को छोड़ दूसरे गहलोत के साथ
Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 26, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
RameshwarDadish
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan Election: यह समय का फेर है। रामेश्वर दाधीच अशोक गहलोत के हमशक्ल हैं। उन्हीं के जैसे हू-ब-हू दिखते हैं। जीवन भर कांग्रेसी रहे। मगर, जीवन के उतार में बीजेपी का साथ पकड़ लिया। पहले दिग्गज नेता परसराम मदेरणा के सबसे विश्वस्त सहयोगी और फिर उनसे संबंध खराब किए बिना अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के सबसे विश्वस्त सहयोगी रहे। वे अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के तमाम संघर्षों के साथी और साक्षी रहे हैं। जोधपुर के लोग यह पचा नहीं पाएंगे कि रामेश्वर दाधीच कांग्रेस (Congress) गहलोत को छोड़कर बीजेपी (BJP) में चले गए हैं। शक्ल सूरत काफी हद तक मिलने से लोग उन्हें भाई-भाई भी समझते रहे हैं। पिछले 5 साल में कांग्रेस की सरकार और गहलोत के मुख्यमंत्री रहते ज्यादातर सहयोगियों को गहलोत ने कुछ न कुछ पद जरूर दिए। अपने विधानसभा क्षेत्र के विश्वस्त सहयोगी राजेंद्र सोलंकी को भले ही इस बार जोधपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नहीं बनाया हो, लेकिन पशुधन विकास बोर्ड का अध्यक्ष जरूर बनाया। अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने रामेश्वर दाधीच को इस दौरान कुछ भी नहीं दिया। वे पूरे 5 साल कुछ अच्छा होने की प्रतीक्षा करते रहे इसी दौरान वह हृदय रोग से लड़कर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पदयात्रा लेकर निकल पड़े। 71 वर्ष की उम्र में यह कोई मामूली काम नहीं था। उन्हें सूरसागर से टिकट का पक्का भरोसा दिया गया था, लेकिन जोधपुर के कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार सूरसागर में टिकट गलत तरीके से दिया गया। लगातार उपेक्षा के चलते दाधीच बागी होकर चुनाव के मैदान में तो आगे लेकिन फिर समझ में आया होगा कि यह कदम फायदे वाला नहीं है। ‌आखिर, हालात ने दाधीच को बीजेपी (BJP) का दामन थामने के लिए मजबूर कर दिया। रामेश्वर दाधीच अत्यंत धार्मिक प्रवृत्ति के इंसान हैं और इसीलिए शायद वह कांग्रेस (Congress) छोड़कर बाकी जिंदगी बीजेपी (BJP) में भी आराम से एडजस्ट हो सकेंगे। जोधपुर के महापौर रहते हुए दाधीच ने नांदरी में एक बड़ी गौशाला शुरू की थी जिससे वह अभी भी जुड़े हुए हैं। समय का फेर है।

-अरविंद चोटिया

 

चुनावी सर्वे से सावधान कांग्रेस, सधी हुई बीजेपी

 

Ashok Gehlot BJP Congress Power Politics Rajasthan Rajasthan Assembly Election Rajasthan Politics
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Rajya Sabha Election: डांगी, अलका और पूनिया तीनों नेता अपने – अपने आलाकमान के करीबी

June 5, 2026

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Rajya Sabha Election: डांगी, अलका और पूनिया तीनों नेता अपने – अपने आलाकमान के करीबी

June 5, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
ग्लैमर
7 Mins Read

Prashant Kishor: करण थापर से प्रशांत किशोर के इंटरव्यू पर विवेक अग्निहोत्री के विचार और त्रिभुवन के तीर!

By Prime Time BharatMay 29, 2024

Prashant Kishor: फिल्म निर्माता और  ‘द कश्मीर फ़ाइल्स’ बनाकर अधिक चर्चा में आए विवेक अग्निहोत्री…

Rajasthan BJPः मदन राठौड़ नए प्रदेश अध्यक्ष, मतलब मोदी की एक बेचेहरा समाज को चेहरा देने की कोशिश

July 27, 2024

Assembly Elections 2026: बीजेपी की बढ़त, कांग्रेस की उम्मीद और क्षेत्रीय ताकतों की जमीन की परख

May 5, 2026

Divya Maderna: वेदना के आशावादी स्वरों से संवरता दिव्या मदेरणा का दुर्लभ दर्शन

October 26, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Rajya Sabha Election: डांगी, अलका और पूनिया तीनों नेता अपने – अपने आलाकमान के करीबी

June 5, 2026

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.