Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 1:22 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan News: फिर पानी-पानी राजस्थान, जयपुर में भारी बारिश से जलभराव, दो दिन में 25 लोग मरे, राहत की मांग
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Rajasthan News: फिर पानी-पानी राजस्थान, जयपुर में भारी बारिश से जलभराव, दो दिन में 25 लोग मरे, राहत की मांग

Prime Time BharatBy Prime Time BharatAugust 13, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Rajasthan Rainfall Prime Time Bharat
Rajasthan-Rainfall-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan News: बारिश के लिए राजस्थान की धरती अक्सर परेशान रहती है, लेकिन इस बार राजस्थान (Rajasthan) में इस बार के मानसून की भारी बारिश (Heavy Rainfall) आफत बन रही है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हो रही है, तो कई जिलों में बारिश की अभी भी दरकार है।  राजस्थान के कुछ जिलों में मानसून की बारिश से जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है, कई इलाकों में रेल की पटरियों व सड़कों पर भी पानी भर गया है, जिससे आवागमन में दिक्कत हैं, तो केवल दो दिनों की बारिश में लगभग 25 लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। कुछ नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है, तो कई गांव पानी से लबालब हैं। प्रदेश की राजधानी जयपुर जैसे सुव्यवस्थित शहर में भी घरों में पानी घुसने लगा है, तो सड़कों पर पसरा पानी  लोगों की आफत बना हुआ है।  जयपुर में जल जमाव से लोगों की परेशानी देखने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) खुद गए और प्रशासन को सहायता के निर्देश दिए। लेकिन हालात की गंभीरता को देखते हुए विपक्ष हमलावर है। लेकिन मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील है कि अतिवृष्टि की स्थिति में विशेष सावधानी बरतें। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी सरकार पर बरस रहे हैं।

AbhimanyuPoonia 1
AbhimanyuPoonia-Prime-Time-Bharat

Table of Contents

Toggle
  • मौतों की खबर से बीच भारी बारिश की चेतावनी
  • विपक्ष बोला – आपदा प्रबंधन के इंतजाम कमजोर
  • मुख्यमंत्री और सरकार सतर्क, कांग्रेस हमलावर
          • -आकांक्षा कुमारी

मौतों की खबर से बीच भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश से केवल इस दौर में महज दो दिनों में ही 25 लोगों की मौत हो गई है। हनुमानगढ़ जिले के डिब्बी नगरपालिका क्षेत्र में खुदे गड्ढे में डूबने से 10 और 11 साल के दो मासूमों की मौत हो गई, तो विधायक अभिमन्यू पूनिया धरने पर बैठ गए। मौसम विभाग ने हनुमानगढ़ और सवाई माधोपुर में रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार बरसते पानी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जयपुर, अजमेर, कोटा, सवाई माधोपुर से लेकर हनुमानगढ़ तक बादल आफत बनकर बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में और भारी बारिश की चेतावनी दी है। 12 अगस्त की सुबह तक प्रदेश में हुए विभिन्न हादसों में 19 लोगों की मौत हो चुकी थी। जयपुर के गलता कुंड में डूबने से दो कावड़ियों की भी मौत हो गई है। मौसम विभाग ने जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर समेत  हनुमानगढ़ और सवाई माधोपुर में अगले पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

HanumanBeniwal 1
Hanuman-Beniwal-Prime-Time-Bharat

विपक्ष बोला – आपदा प्रबंधन के इंतजाम कमजोर

राजस्थान के आपदा प्रबंधन मंत्री किरोड़ीलाल मीणा इस्तीफा देकर बैठे हैं। वे खुद बारिश के पानी से परेशान होकर एक युवा की पीठ पर लदकर सड़क पार करने को मजबूर हैं। उनकी ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में भारी बारिश एवं इससे संबंधित दुर्घटनाओं के कारण 25 से अधिक जानें जा चुकी हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी आपदा की स्थिति में राज्य के आपदा राहत मंत्री के बारे में जनता को यह नहीं पता कि वो पद पर हैं या उनका इस्तीफा स्वीकार हो गया है।  प्रदेश की राजधानी जयपुर में बारिश के पानी भरने के बारे में राज्य सरकार के सारे दावे फेल हो गए हैं।राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि  राजस्थान में केवल दो दिन की बारिश में दो दर्जन से अधिक मौतें अत्यंत दु:खद है। खेत जलमग्न हैं्, फसलें भी चौपट हैं और लोगों के आशियाने संकट में हैं। प्राकृतिक आपदा में मृतकों के आश्रितों को कम से कम 20-20 लाख रुपए के मुआवजे के साथ सरकार किसानों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज दे और जिन गरीबों के मकानों में नुकसान हुआ है, उनको भी तत्काल आर्थिक सहायता दे। ताकि पीड़ित परिवारों को संबल मिल सके और किसानों को सहारा मिल सकें। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी कहा है कि शहर में चारों तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है, क्योंकि हर तरफ नाले खुले हैं। ऊपर से बारिश लगातार हो रही है फिर भी सामान्य जनता की सुनने वाला कोई नहीं है।

CM-Rajasthan-Meeting-Prime-Time-Bharat

मुख्यमंत्री और सरकार सतर्क, कांग्रेस हमलावर

हालांकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के हालात का जायजा लिया है और प्रसासन को सख्त निर्देश देकर हालात सुधारने का आदेश भी दिया है, उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील है कि वे अतिवृष्टि की स्थिति में विशेष सावधानी बरतें, साथ ही सरकारी अधिकारियों की बैठक करके उनको भी उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। लेकिन कांग्रेस का कहना है कि जयपुर में जगह जगह पानी भरने के हालात का जायजा लेने खुद मुख्यमंत्री पहले भी सड़कों पर निकले थे, लेकिन उसका कोई लाभ नहीं हुआ। खाचरियावास ने सरकार पर वार करते हुए कहा है कि आपदा प्रबंधन फेल हो जाने से मुख्यमंत्री के सड़कों पर निकलने के बाद भी दौरे का कोई भी असर राजधानी जयपुर में देखने को नहीं मिला। वैसे देखा जाए, तो हर बारिश में जयपुर के हालात एक से ही होते हैं। पहले भी कांग्रेस के जमाने में राजधानी जयपुर में पानी भरता रहा है, लेकिन अब कांग्रेस हमलावर है, क्योंकि वह विपक्ष में है। हालांकि आपदा प्रबंधन की भी अपनी मुश्किलें है, क्योंकि उसके पास पर्याप्त स्टाफ भी नहीं है, फिर बारिश बेतहाशा आ जाए, तो सारे प्रबंधन वैसे भी फेल हो ही जाते हैं। पूरे प्रदेश में राज्य सरकार का आपदा प्रबंधन पूरी तरह से फेल लग रहा है, चारों तरफ अव्यवस्था का माहौल है। जनता मांग कर रही है कि भजनलाल सरकार को तुरंत प्रभाव से आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाएं ठीक करनी चाहिए ताकि ऐसी हालात की पुनरावृत्ति न हो।

-आकांक्षा कुमारी
Bhajanlal Sharma Heavy Rainfall Rain Rajasthan News
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
3 Mins Read

राजस्थान के चुनावी माहौल में कांग्रेसियों पर ईडी के छापे

By Prime Time BharatOctober 26, 2023

निरंजन परिहार राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां हमलावर हैं।…

Rajasthan: भूपेंद्र, मेघवाल, शेखावत और भागीरथ होंगे राजस्थान से केंद्र में मंत्री

June 9, 2024

Om Praksah Mathur: महामहिम का मुकुट माथुर के माथे पर, मगर अब क्यूं जब बीजेपी के ऐसे नेताओं की जरूरत है?

July 28, 2024

Tamilnadu: प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में 20 हजार करोड़ की परियाजनाएं राष्ट्र को अर्पित कीं

January 2, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.