Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
3rd June, Wednesday, 8:57 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Ram Mandir : कांग्रेस के नेता अयोध्या में रामलला के प्रतिष्ठा समारोह में जाएंगे या नहीं?
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Ram Mandir : कांग्रेस के नेता अयोध्या में रामलला के प्रतिष्ठा समारोह में जाएंगे या नहीं?

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 29, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
sonia khajge
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Ram Mandir : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कांग्रेस (Congress) फिर दुविधा में दिख रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि उसके नेता राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल भी होंगे या नहीं, यह कोई नहीं जानता।  हालांकि इस मामले में वह शुरूआत से ही दुविधा में रही है और आगे भी कोई नहीं जानता कि कब तक इसी हाल में रहेगी। जबकि कांग्रेस सरकार के दौरान राजीव गांधी के आदेश पर ही राम मंदिर (Ram Mandir) के ताले खुलवाए गए थे, लेकिन फिर भी वह सदा सदा से राम मंदिर से दूरी ही बनाकर रखती रही। इसी वजह से कांग्रेस को अब तक कई बड़े नुकसान होते रहे हैं। फिर भी अब तक इस मामले में उसकी रणनीति साफ नहीं है। दरअसल, हिंदुओं के वोट तो चाहती है, लेकिन हिदुओं के आराध्य भगवान राम के मंदिर के मामले में दूर भागती रही है।

Table of Contents

Toggle
  • Ram Mandir प्रतिष्ठा निमंत्रण कांग्रेस को मिला
  • राजीव गांधी ने खुलवाया था राम मंदिर का ताला
  • कांग्रेस के नेता जाएंगे कि नहीं, कोई नहीं जानता
          •  Releted Article: Ram Mandir प्रतिष्ठा महोत्सव में सब होंगे, लेकिन आडवाणी व मुरली मनोहर की उपस्थिति में उम्र की बाधा
  • कमलनाथ बोले – राम मंदिर तो सबका है
          • -निरंजन परिहार

Ram Mandir प्रतिष्ठा निमंत्रण कांग्रेस को मिला

अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, और अयोध्या में उसका प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने जा रहा है। कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आदि को निमंत्रण पत्र भी मिल गया है। लेकिन फिर भी कांग्रेस की तरफ से यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी पार्टी का कोई नेता राम मंदिर (Ram Mandir) के प्रतिष्ठा समारोह में जाएगा भी या नहीं। इसी दौरान राहुल गांधी 14 जनवरी से ‘मणिपुर से मुंबई’ तक अपनी भारत न्याय यात्रा शुरू कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने तो न जाने का बहाना तलाश लिया है, लेकिन सोनिया गांधी की बीमारी का बहाना घोषित करके उनके प्रतिनिधि के तौर पर ही सही, प्रियंका गांधी भी जाएंगी या नहीं, किसी को कोई खबर नहीं है। जबकि प्रियंका तो लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी रही है और वहां के हर मुद्दे में सक्रिय रही है।

RamMandir

राजीव गांधी ने खुलवाया था राम मंदिर का ताला

राम मंदिर (Ram Mandir) की प्रतिष्ठा समारोह में सहभागिता के मामले में अब तक तो साफ तौर पर लग रहा है कि कांग्रेस (Congress) का कोई भी नेता अयोध्या में होनेवाले इस समारोह में शायद ही शामिल होने जा रहा हो। जबकि सन 1986 में पहली बार राम मंदिर का ताला खुलवाने का श्रेय भी कांग्रेस के तत्कालीन नेता और प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ही जाता है। इतिहास गवाह है कि राजीव गांधी ने ही तब की उनकी सरकार के मंत्री मंत्री बूटा सिंह को ताला खुलने के उस समारोह में भेजा था और विश्व हिंदू परिषद को शिलान्यास की अनुमति भी राजीव गांधी ने ही दी थी। उस शिलान्यास के बाद अब जब मंदिर बन रहा है, और प्रतिष्ठा भी हो रही है, इसके बावजूद कांग्रेस उससे दूरी बना रही है, यह आम लोगों की समझ से परे हैं, खासकर हिंदू समाज को लग रहा है कि कांग्रेस को यह ऐतिहासिक कार्यक्रम नहीं भा रहा है। इसीलिए उसका कोई नेता इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी तरफ से कुछ नहीं बोल रहा है।

कांग्रेस के नेता जाएंगे कि नहीं, कोई नहीं जानता

राम मंदिर (Ram Mandir) प्रतिष्ठा समारोह में हालांकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अयोध्या नहीं जाने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टियों ने भी कहा है कि वे इस समारोह में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने कहा है कि यदि उन्हें निमंत्रण मिलेगा तो वे अवश्य जाएंगे। आयोजन समिति की ओर से कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित सोनिया गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आदि को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। मगर अभी किसी नेता की ओर से इस मामले में किसी भी तरह की प्रतिक्रिया का न आना कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से शुभ संकेत नहीं माना जा रहा है।

 Releted Article: Ram Mandir प्रतिष्ठा महोत्सव में सब होंगे, लेकिन आडवाणी व मुरली मनोहर की उपस्थिति में उम्र की बाधा

Congressकमलनाथ बोले – राम मंदिर तो सबका है

हालांकि, कुछ दिन पहले कांग्रेस (Congress) के नेता कमलनाथ ने जरूर कहा था कि राम मंदिर न तो किसी एक पार्टी का है और न ही किसी एक व्यक्ति का है यह भारत के हर नागरिक का है। कमलनाथ के इस बयान के बावजूद कांग्रेस के किसी भी नेता का इसके समारोह में जाना या न जाने के बारे में अधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है। इसी कारण माना जा रहा है कि कांग्रेस राम मंदिर को लेकर भ्रम की स्थिति में है, तथा इसी वजह से यह बात स्थापित होती जा रही है कि कांग्रेस और हिंदुत्व को लेकर भी खुद के मामले में आशंकित है। राजनीति के जानकार मानते हैं कि कांग्रेस के नुकसान की असली वजह भी यही है, लेकिन कांग्रेस समझे तब न!।

-निरंजन परिहार
Congress Ram Mandir
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
3 Mins Read

Natwar Singh: कांग्रेस के राजदार रहे नटवर सिंह ने पहले कांग्रेस को छोड़ा और अब दुनिया से अलविदा

By Prime Time BharatAugust 11, 2024

Natwar Singh: भारत सरकार में विदेश मंत्री रहे कुंवर नटवर सिंह नहीं रहे। 93 वर्ष…

Pankaj Udhas: घूंघरू टूट गए उस गजल के, जिसे पंकज उधास ने संवारा था अपनी आवाज से

February 27, 2024

BJP: लगता है अब वक्त आ ही गया है बीजेपी में नया अध्यक्ष चुनने का

June 2, 2025

Adani Group: लगातार बढ़ता जा रहा है अडानी ग्रुप के शेयर में विश्वास, उछाल कायम

January 4, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.