Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 1:17 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»सत्ता- सियासत»Ram Mandir प्रतिष्ठा महोत्सव में सब होंगे, लेकिन आडवाणी व मुरली मनोहर की उपस्थिति में उम्र की बाधा
सत्ता- सियासत 4 Mins Read

Ram Mandir प्रतिष्ठा महोत्सव में सब होंगे, लेकिन आडवाणी व मुरली मनोहर की उपस्थिति में उम्र की बाधा

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 21, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Advani Joshi New
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Ram Mandir अयोध्या में 22 जनवरी को बहुप्रतीक्षित राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) और डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) के शामिल होने की संभावना लगभग न के बराबर है। आडवाणी और जोशी दोनों ही राम मंदिर (Ram Mandir) आंदोलन के अगुआ थे। लेकिन दोनों की शारीरिक अवस्था को देखते हुए इस समारोह में उनके आने की संभावना कम है। आडवाणी अभी 96 साल के हैं, चलने फिरने में बहुत दिक्कत होती है और मुरली मनोहर जोशी अगले महीने 90 वर्ष के हो जाएंगे और हाल ही में घुटने बदलवाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ विशिष्ट अतिथि की उपस्थिति में अयोध्या (Ayodhya) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

LK Advani & Dr MM Joshiअधिक उम्र के बहाने आडवाणी व जोशी अनुपस्थित रहेंगे

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) और जोशी दोनों नेता हमारे परिवार के वरिष्ठ हैं और राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में उनका होना अनिवार्य है, लेकिन हम ये भी कहेंगे उनसे कि वह अयोध्या (Ayodhya) न आएं. उनकी शारीरिक अवस्था को देखते हुए, हमने उनसे समारोह में न आने के लिए कहा है, जिसे दोनों ने स्वीकार भी कर लिया है। राय ने कहा कि डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) से मेरी सीधी बात हुई है, मैं बार-बार कहता रहा कि आपकी आयु अधिक है, सर्दी है और आपने घुटने भी बदलवाए हैं। वे ज़िद करते रहे कि अयोध्या (Ayodhya) आएंगे, लेकिन मैं उनको यही कहता रहा कि आप मत आइए, स्वास्थ्य का खयाल रखिए, सर्दी भी बहुत है। ट्रस्ट ने कहा है कि दोनों वरिष्ठ नेताओं की बहुत ज्यादा उम्र और स्वास्थ्य की वजह से उनके राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में आने की संभावना कम ही है। हालांकि अयोध्या (Ayodhya) में इस समारोह में बुलाए गए मेहमानों की विस्तृत सूची की जानकारी देते हुए चंपत राय ने ये जरूर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा को समारोह का न्योता देने के लिए एक तीन सदस्यों वाली टीम बनाई गई है। हालांकि देवेगौड़ा भी 91 वर्ष के हैं।

Lal Krishna Advani Rath Yatraराम मंदिर आंदोलन में आडवाणी – जोशी की भूमिका महत्वपूर्ण

राम मंदिर (Ram Mandir) का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को है, लेकिन बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) उपस्थित नहीं होंगे, जबकि उन्हीं ने 1990 में सोमनाथ मंदिर से अयोध्या के लिए रथ यात्रा निकाली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उस यात्रा में आडवाणी के साथ रथ पर सवार थे। दरअसल, आडवाणी उस वक्त बीजेपी के अध्यक्ष थे और मंदिर निर्माण का आंदोलन उन दिनों चरम पर था। 1989 में ही विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या (Ayodhya) में विवादित स्थल के पास मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया था। मंदिर के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के बहाने बीजेपी (BJP) को मजबूत करने के लिए बीजेपी के नेता अटल बिहारी वाजपेयी और डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) सहित पार्टी ने आडवाणी की अगुवाई में रथ यात्रा निकालने का फैसला किया। लेकिन लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) व जोशी प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि जोशी को घुटने बदलवाने के कारण चलने फिरने, उठने बैठने में समस्या होती है। वहीं आडवाणी अब अपनी अवस्था के अनुरूप पूरे समय नई दिल्ली स्थित घर पर ही रहते हैं। पिछले कुछ सालों में उनको सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कहीं नहीं देखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उनके जन्मदिन पर आडवाणी को उनके घर जाकर बधाई देते हैं। राम मंदिर के लिए आडवाणी की रथयात्रा में नरेंद्र मोदी भी उनके सहयोगी रहे हैं व यात्रा में रथ पर भी सवार थे।

Ram Mandir अंबानी, अमिताभ, माधुरी आदि कई प्रमुख लोगों को न्योता

अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित छह दर्शन परंपराओं के शंकराचार्य और 150 साधु-संत मुख्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इनके अलावा करीब 4000 संत और 2200 अन्य मेहमानों को भी प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। चंपत राय ने बताया कि काशी विश्वनाथ, वैष्णो देवी जैसे बड़े मंदिरों और धार्मिक तथा संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुखों को भी न्योता भेजा गया है। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा, अमृतानंदमयी मां, योगगुरु स्वामी रामदेव, फिल्म जगत के रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अरुण गोविल, मधुर भंडारकर और मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, प्रसिद्ध पेंटर वसुदेव कामत, इसरो के डायरेक्टर नीलेश देसाई सहित कई बड़ी हस्तियों को भी अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) प्रतिष्ठा के बहुप्रतीक्षित आयोजन में आमंत्रण भेजा गया।

-राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)
Ayodhya BJP Lal Krishna Advani Murli Manohar Joshi Narendra Modi Ram Mandir
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Jaswant Singh: जगत में बार-बार नहीं जन्मते जसवंत सिंह जैसे नेता, कोई जन्मे तो बताना!

By Prime Time BharatJanuary 3, 2024

Jaswant Singh: राजनीति की दुनिया में जसवंत सिंह कोई प्रमोद महाजन या नरेंद्र मोदी नही…

School Hizab: हिज़ाब नहीं, स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कियां, आचार्य बालमुकुंद ने जयपुर में गर्माया मामला

February 1, 2024

Ram Mandir: राम और राम मंदिर क्यों लड़ रहा हैं विपक्ष के नेता, लड़ना हो तो बीजेपी से लड़े

January 9, 2024

Rajasthan Election: सबकी नजर ओबीसी वोट बैंक पर

November 26, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.