Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !
  • Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान
  • Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ
  • IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?
  • Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल
  • Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!
  • Rajasthan: दो नेताओं की सजह मुलाकात या अगले प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी ?
  • Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने
15th December, Monday, 12:05 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Ram Mandir: यही रात अंतिम, यही रात बाकी… सारा देश दमक रहा है रामलला के स्वागत में
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Ram Mandir: यही रात अंतिम, यही रात बाकी… सारा देश दमक रहा है रामलला के स्वागत में

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 21, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Ayodhya Saryu PrinmerTimeBharat
Ayodhya_Saryu_PrinmerTimeBharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Ram Mandir: अयोध्या पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। 22 जनवरी 2024 सोमवार के दिन वहां राम मंदिर (Ram Mandir) में भगवान राम (Ram) बिराज रहे हैं। उनके स्वागत में देश सज रहा है, संवर रहा है और दीप्त हो। हर तरफ राम के गीतों व भजनों की गूंज है। लोग राम धुनों पर झूम रहे हैं। घरों में पूजा हो रही हैं, मंदिरों में मंगल गीत गाए जो रहे हैं। बंदनवार सजे हैं और सड़कें, बाजार, घर और गांव सब रोशन हैं। अयोध्या (Ayodhya) अपनी आस्था के आंसुओं से रामलला के दर्शन को आतुर है। क्योंकि अयोध्या में राम जन्म भूमि (Ram Janma Bhoomi) पर बन रहे राम मंदिर का सूरज उगने में यही अंतिम रात बची है, आज की रात ही बाकी है। रामलला (Ramlalaa) की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होने वाली है। निर्धारित प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की मनभावन 51 इंच की मूर्ति के विभिन्न अनुष्ठान चल रहे हैं।

Table of Contents

Toggle
  • फूलों से सज रहे और इत्र से नहा रहे हैं रामलला
  • राम ही राम छा रहे हैं हर दिल में और मोबाइल फोन में भी
  • प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में रहेंगे 5 घंटे, मंदिर पर होगी पुष्पवर्षा
  • करीब 125 विशेष विमानों से उतरेंगे 150 से ज्यादा वीआईपी
        • -साक्षी त्रिपाठी

फूलों से सज रहे और इत्र से नहा रहे हैं रामलला

देश में दीवाली का माहौल है। दर तरफ सजावट हो रही है। करीब 500 सालों  प्रतीक्षा के पश्चात प्रभु श्रीराम को अपना मंदिर मिलने जा रहा है।  रामलला की मनमोहक पावन प्रतिमा पर अलग-अलग ‘अधिवास’ अनुष्ठान हो रहे हैं। तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित देश भर के विभिन्न स्थानों से लाए गए कमल, गुलाब, चमेली और गुलदाउदी आदि विभिन्न फूलों से सजाया जा रहा है। पुष्कर से अयोध्या पहुंचे गुलाब के इत्र से रामलला स्नान कर रहे हैं, और परंपरा के अनुसार प्रतिष्ठा पूर्व के अनुष्ठानों में ‘शकराधिवास’, ‘फलाधिवास’ और ‘पुष्पाधिवास’ की परंपरा निभाई जा रही है। इन अनुष्ठानों में मूर्ति को फल, मिष्ठान्न एवं फूल अर्पित किए जाते हैं।

SwatiMishra NarendraModi PrimeTimeBharat
SwatiMishra_NarendraModi_PrimeTimeBharat

राम ही राम छा रहे हैं हर दिल में और मोबाइल फोन में भी

सोशल मीडिया पूरी तरह से राममय है। सोशल मीडिया पर रामलला की प्रतिमा की पहली छलक के साथ सैकड़ों गीत, भजन व धुनें सोशल मीडिय़ा पर सुनाई दे रही है। देश ही नहीं, पूरी दुनिया के करोड़ों हिंदुओं का ध्यान अयोध्या की तरफ दिखाई दे रहा है। राम भक्ति में डूबे लोगों में भगवान राम के प्रति उत्साह बढ़ाने वाले भजन और राम गीतों की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर सैकड़ों भजन और गीत धूम मचा रहे हैं। देश के कई जाने माने गायक कलाकारों के साथ स्वाति मिश्रा का राम आएंगे तो अंगना सजानेवाला भजन सबसे ज्यादा सुनाई दे रहा है।  हर मोबाइल फोन में राम की गूंज है। भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। घर घर सज रहा है, गलियों में सजावट हो रही हैं। एक करोड़ से भी ज्यादा भगवान राम की तस्वीरों से ध्वजों से देश  में सजावट हो रही है।

ayodhya airport
Ayodhya_Airport_PrimeTimeBharat

प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में रहेंगे 5 घंटे, मंदिर पर होगी पुष्पवर्षा

लगभग पांच शताब्दी से चली आ रही भगवान राम के मंदिर की प्रतीक्षा के समाप्त होने पर देश में उत्सव का माहौल है। प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं, इसका शिलान्यास भी उन्हीं के हाथों हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में लगभग पांच घंटे तक रुकेंगे तथा प्राण प्रतिष्ठा व पूजा कार्यक्रमों में करीब 1 घंटे तक संलग्न रहेंगे। प्रधानमंत्री बीते 11 दिनों से प्रतिष्ठा प्रण के मुताबिक यम नियम का पालन करते हुए दिन में केवल दो बार जल ग्रहण करने की प्रतिज्ञा का पालन कर रहे हैं। जब मंदिर में प्राण प्रति प्रतिष्ठा के आयोजन संपन्न हो रहे होंगे, उस वक्त आकाश मार्ग से पुष्पवर्षा होगी। इसके लिए सेना के हेलिकॉप्टर तैयारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपने आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार 22 जनवरी को सुबह 10:20 बजे अयोध्या धाम एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

करीब 125 विशेष विमानों से उतरेंगे 150 से ज्यादा वीआईपी

देश – दुनिया से कई प्रमुख लोग इस अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में में हिस्सा लेने अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कम से कम 150 से ज्यादा विशिष्ट लोग ऐसे हैं, जो अपने प्राइवेट विमानों और विशेष सरकारी हवाई जहाज से अयोध्या धाम पहुंचेंगे। अयोध्या धाम का वाल्मिकी एयरपोर्ट हाल ही में बना है, जिसका अभी और विस्तार हो रहा है, काम चल रहा है और हालत यह है कि इतने सारे चार्टर्ड प्लेन को खड़े करने के लिए अयोध्याधाम एयरपोर्ट पर जगह कम पड़ रही है। इस वजह से अयोध्या के आसपास के 11 एयरपोर्ट को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि विशिष्ट लोगों के इन चार्टर्ड प्लेन को वहां पार्क कराया जा सके। नागरिक विमानन मंत्रालय को सूचना है कि 21 और 22 जनवरी को अयोध्या में लगभग 125 से ज्यादा विमान अयोध्या में उतरेंगे व उड़ान भर सकते हैं।

-साक्षी त्रिपाठी

 

 

 

 

Ayodhya Ram Ram Janma Bhoomi Ram Mandir Ramlalaa
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Rajasthan Weather : राजस्थान में ठंड बढ़ी और राजनीतिक सरगर्मी भी!

By Prime Time BharatDecember 2, 2023

Rajasthan Weather: राजस्थान में राजनीतिक गर्मी भले ही बढ़ रही हो, लेकिन माहौल में ठिठुरन…

Bihar: बंपर जीत से बिहार में फिर बहार, तो क्या मुख्यमंत्री फिर नीतीश कुमार ?

November 14, 2025

Manvendra Singh: …तो क्या फिर बीजेपी में वापसी कर सकते हैं मानवेन्द्र सिंह?

January 19, 2024

Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!

November 30, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025
© 2025 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.