Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!
  • Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम
  • Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़
  • Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी
  • Women Reservation Bill: महिला आरक्षण मुद्दे पर नीयत की परीक्षा और सियासत का पर्दाफाश
  • Health:महानगरों में जिंदगी गुलजार लेकिन इलाज बेहद महंगा, स्वास्थ्य सम्हालिए हुजूर…!
  • Asha Bhosle: दिल अभी भरा नहीं… मगर अलविदा कह गईं आशा भोसले
  • Ashok Gehlot: एनएसयूआई से लेकर अब तक हर दौर में प्रासंगिक रहे हैं गहलोत
23rd April, Thursday, 3:17 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rising Rajasthan: पीएम मोदी बोले – राजस्थानियों का दिल बहुत बड़ा, विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा राजस्थान
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Rising Rajasthan: पीएम मोदी बोले – राजस्थानियों का दिल बहुत बड़ा, विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा राजस्थान

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 9, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
RisingRajasthan1
Rising-Rajasthan-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rising Rajasthan: विकास में अहम भूमिका निभाने की कोशिश भरे आयोजन ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदघाटन किया।राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ में 30 लाख करोड़ के राजस्थान में निवेश के करार हुए हैं, लेकिन खास ध्यान देने वाली बात यह है कि ये निवेश कराक वास्तविक रूप में धरातल पर कार्यरूप में बदलने चाहिए। हालांकि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पहले साल का पहला सबसे बड़ा आयोजन है, लेकिन इससे पहले भी अपने मुख्यमंत्री काल में अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे भी ऐसे आयोजन कर चुके हैं। मगर, उनके कार्.यकाल में भी जितने निवेश करार हुए, उनमें से ज्यादातर पूरे नहीं हुए। इसीलिए सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कार्यकाल के पहले साल में हो रहे निवेश के करार पूरे तौर पर लागू करा सकेंगे?

Table of Contents

Toggle
  • पीएम मोदी बोले – चुनौतियों से टकराने का नाम राजस्थान
  • मुख्यमंत्री बोले – निवेश के लिए राजस्थान में असीम संभावना
  • अदाणी, बिड़ला, वेदांता और महिंद्रा ने की निवेश की घोषणा
        • -साक्षाी त्रिपाठी

पीएम मोदी बोले – चुनौतियों से टकराने का नाम राजस्थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा इस अवसर पर कहा कि राजस्थान जब विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा, तो देश को भी नई ऊंचाई मिलेगी। क्षेत्रफल के हिसाब से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है, लेकिन राजस्थानियों का दिल भी बहुत बड़ा है। राजस्थान राइजिंग तो है ही रिलायबल भी है, साथ ही चुनौतियों से टकराने का नाम राजस्थान है। उन्होंने कहा कि साथ ही नए अवसर बनाने का नाम है राजस्थान। राजस्थान को देश में पर्यटन का प्रमुख केन्द्र बताते हुए उन्होंने कहा कि यह दुनिया के उन चुनिंदा स्थानों में से एक है, जहां लोग शादी और जीवन के अन्य पलों को यादगार बनाने के लिए आते हैं। राजस्थान सरकार पर्यटन केन्द्रों को बहुत अच्छी कनेक्टिविटी से जोड़ रही है। भारत में 2014 से 2024 के बीच 10 साल में सात करोड़ लोग पर्यटन के लिए आए हैं। भारत ने पर्यटकों को ई-वीजा की सुविधा दी है। इससे विदेशी मेहमानों को मदद मिल रही है। राजस्थान के पास सभी तरह का टूरिज्म बढ़ाने का स्कोप है। पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया को एक ऐसी व्यवस्था की ज़रुरत है, जो बड़े से बड़े संकट के दौरान भी मजबूती से चलती रहे। उसमें रुकावट ना आए, इसके लिए भारत में व्यापक पैमाने पर मजबूत मैन्यूफेक्चरिंग बेस का होना बहुत ज़रूरी है।

मुख्यमंत्री बोले – निवेश के लिए राजस्थान में असीम संभावना

राइजिंग राजस्थान’ के उदघाटन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘राइजिंग राजस्थान’ में कहा कि हमारा विकसित राजस्थान, हमारा उत्कृष्ट राजस्थान किस तरीके से बने उसकी कल्पना इस राइजिंग राजस्थान के अंदर की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास सरकार की प्रतिबद्धता है। यहां बड़ी संख्या में निवेशक आए हुए हैं, तथा यहां खन‍िज और म‍िनरल, पर्यटन, श‍िक्षा, च‍िक‍ित्‍सा के क्षेत्र में इन्वेस्‍टमेंट किया जा सकता है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आने वाले समय में राजस्थान में निवेश के क्षेत्र में तमाम संभावनाओं के दरवाजे खुलेंगे। यहां हर क्षेत्र में संभावनाएं हैं। मैं लोगों का धन्यवाद देना चाहता हूं जो राजस्थान को अग्रणी राजस्थान बनाने में हमारे साथ सहयोगी हैं।  मुझे उम्मीद है कि हम इसमें सफल होंगे।

अदाणी, बिड़ला, वेदांता और महिंद्रा ने की निवेश की घोषणा

दरअसल, राजस्थान में निवेश को बढ़ावा देने के लिए इस तीन दिवसीय ‘राइजिंग राजस्थान’ समिट का आयोजन किया गया है। ‘राइजिंग राजस्थान’ समिट से पहले ही राजस्थान में लगभग 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश करार हुए हैं, लेकिन समिट के दौरान  गौतम अदाणी, अनिल अग्रवाल, कुमार मंगलम बिड़ला और आनंद महिंद्रा जैसे दिग्गज कारोबारियों ने भी निवेश की बड़ी घोषणा की है। दुनिया भर के विभिन्न देशों से आए निवेशक इस समिट में शामिल हो रहे हैं तथा बीते दिनों मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 32 देशों के कई शहरों में उद्योमियों से मिलने पर करीब 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश करार साइन हो चुके हैं। जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में लगभग 5000 से अधिक गणमान्य व्यक्तियों, कारोबारियों और व्यापार जगत के दिग्गजों, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों, निवेशकों, प्रतिनिधियों और अन्य प्रतिभागियों की उपस्थिति में ‘राइजिंग राजस्थान’ हो रहा है।

-साक्षाी त्रिपाठी

 

Rising Rajasthan
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Narendra Modi: सत्ता के शिखर का संदेश साफ है कि मोदी ही पहले व अंतिम निर्णयकर्ता

By Prime Time BharatJuly 25, 2025

Narendra Modi: नंबर दो कोई नहीं। मोदी ही सर्वोपरि, मोदी ही अंतिम। जगदीप धनखड़ (Jagdeep…

Narendra Modi: लगातार तीसरी बार फिर सत्ता में होंगे मोदी, क्योंकि हर तरफ वे ही वे हैं…

March 20, 2024

Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी

April 22, 2026

Jaichand: ‘गद्दार’ जयचंद को ‘महान’ राजा साबित करना बड़ी चुनौती, लेकिन कोशिश जारी

February 24, 2026
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.