Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !
  • Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान
  • Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ
  • IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?
  • Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल
  • Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!
  • Rajasthan: दो नेताओं की सजह मुलाकात या अगले प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी ?
  • Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने
15th December, Monday, 12:02 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rohiri Festival: किसी खूबसूरत ख्वाब सा है थार का रोहिडी… पर्यटन की अपार संभावनाएं
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Rohiri Festival: किसी खूबसूरत ख्वाब सा है थार का रोहिडी… पर्यटन की अपार संभावनाएं

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 11, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Rohiri Music Festival Prime Time Bharat 1 e1736534472259
Rohiri Music Festival - Prime Time Bharat-1
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rohiri Festival: रोहिड़ी इससे पहले कभी चर्चा में नहीं आया। जब से राजस्थान के एक निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) ने रोहिड़ी म्यूजिक फेस्टिवल का बीड़ा उठाया है, तभी से रोहिड़ी लोगों की जुबान पर आया है। असल में यह एक गांव है और इसके पास है विस्तृत मरुस्थल। जोरदार सुनहरे धोरे, जिनका ओर-छोर दिखाई नहीं देता। राजस्थान (Rajasthan) में जैसलमेर के सम का मरुस्थल सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है और जैसलमेर के पर्यटन व्यवसायियों ने उसी मरुस्थलीय क्षेत्र का जोरदार दोहन किया है। करोड़ों रुपए कमाए हैं और करोड़ों रुपए हर साल कमा रहे हैं।

करीब दो वर्ष पूर्व मैं जब राजस्थान के अनदेखे और कम देखे गए पहलुओं की तलाश में घूम रहा था तब मैंने बाड़मेर से शिव होते हुए जैसलमेर जाने का प्लान किया हुआ था। बहुत सीधा रास्ता था। 31 दिसंबर, 2022 का दिन था। शिव से जैसलमेर पूरा 100 किलोमीटर पड़ रहा था और चमचमाता हाईवे था। डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लगने की संभावना ही नहीं थी। मैं 31 की शाम सम के धोरों पर पहुंचना चाहता था। शिव में मुझे रविंद्र सिंह भाटी मिले। तब वे विधायक नहीं थे। मेरी यात्रा का उद्देश्य पूछने पर उन्होंने सुझाव दिया कि दादा, आपको गडरा रोड होते हुए जैसलमेर जाना चाहिए ताकि आप वहां रोहिड़ी का डेजर्ट भी देख सको।

मुझे रोहिड़ी के डेजर्ट के बारे में तब कुछ भी जानकारी नहीं थी, जबकि सम के धोरे जाने-पहचाने थे और यह भी पता था कि वे आज गुलजार होंगे, फिर भी मैंने रविंद्र की बात मानते हुए गडरा रोड का रुख किया। सड़क उतनी अच्छी नहीं थी, सफर थकाऊ था लेकिन भारतमाला सड़क पर जैसे ही रोहिड़ी का डेजर्ट देखा, सारी थकान दूर हो गई और एक नई स्फूर्ति आ गई। यह एक अनछुआ मरुस्थल था। इक्के-दुक्के आदमी के अलावा कोई नहीं था। दूर-दूर तक रेत की लहरें ही लहरें। जैसे रेत का समुद्र। वहां की खूबसूरती को मैंने एक वीडियो में भी रिकॉर्ड किया। रेत के इस समुद्र के दोहन की अपार संभावनाएं तो थी ही और हैं ही। कभी अवसर मिले तो यह स्थान देखने जरूर जाइए।

रोहिड़ी म्यूजिक फेस्टिवल के बहाने यहां पर्यटन की उन्हीं संभावनाओं को पंख लग सकते थे। किसी भी नए डेस्टिनेशन की तलाश और पहचान इसी तरह बनती है। कोई जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के लिए यही कर सकता है कि वह रोजगार-व्यापार के नए रास्ते खोले, नई राह दिखाए। हालांकि बाड़मेर जिला प्रशासन ने सीमा की संवेदनशीलता तथा सुरक्षा की दृष्टि का हवाला देते हुए आयोजन की पहले से दी हुई अनुमति को रद्द कर दिया है। कहा जा रहा है कि यह अनुमति राजनीतिक द्वेष और दुर्भावनावश रद्द की गई है लेकिन सरकार को सुझाव है कि ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देना चाहिए। जैसलमेर का तनोट राय माता तो एन बॉर्डर पर ही है और इन दिनों वहां हजारों पर्यटक रोजाना आते हैं। सुरक्षा की व्यवस्था हमारे रक्षकों ने बनाई हुई है। वाघा बॉर्डर पर प्रतिदिन ही हजारों पर्यटक आते हैं और वहां भी सुरक्षा की जबर्दस्त व्यवस्था कायम की हुई है। कायदे से तो राजस्थान के पर्यटन विभाग और केंद्र के पर्यटन मंत्रालय को इस आयोजन में भागीदारी करते हुए इसे नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की कोशिश करनी चाहिए थी।

सौभाग्य से राजस्थान की पर्यटन मंत्री दीया कुमारी पर्यटन व्यवसाय की जानकार हैं और सौभाग्य से ही केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी राजस्थान से ही हैं, खासकर पश्चिमी राजस्थान से। संभवत: यह एक अवसर को चूकने जैसा है। सरकारों को आगे विचार करना चाहिए कि वह रोहिड़ी जैसे संभावनाशील स्थान को पर्यटन मानचित्र पर कैसे ला सकती है और इसके जरिए बाड़मेर के इस उपेक्षित क्षेत्र के लोगों के जीवन में क्या बदलाव कर सकती है। फिलहाल, रोहिड़ी चर्चा में आ गया है। आने वाले समय में इस पर चर्चा होती रहेगी और यहां के गरीब लोगों को रोजगार भी मिलेंगे ही। रविंद्र भाटी ने इतना तो कर ही दिया है कि अब रोडिड़ी चर्चा में है, और इसी से रोहिड़ी के दिन भी बहुरेंगे, भरोसा रखिए।

-अरविन्द चोटिया (लेखक राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकार हैं)
Rajasthan Ravindra Bhati Ravindra Singh Bhati Rohiri Festival
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
सत्ता- सियासत
4 Mins Read

Ram Mandir: ‘राम आएंगे, तो… ‘ पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर मंत्रमुग्ध करनेवाला भजन बताया

By Prime Time BharatJanuary 3, 2024

Ram Mandir: धर्म नगरी के रूप में प्रतिष्ठित अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को बहुप्रतीक्षित…

School Hizab: हिज़ाब नहीं, स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कियां, आचार्य बालमुकुंद ने जयपुर में गर्माया मामला

February 1, 2024

Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति के इस्तीफे से जाट राजनीति की मुश्किल चुनौतियां

July 23, 2025

Rajasthan CM: भारी पड़ते भजनलाल और रफ्तार पकड़ता राजस्थान

March 16, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025
© 2025 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.