Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !
  • Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान
  • Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ
  • IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?
  • Bhajanlal Sharma: बीजेपी की सीएम प्रयोगशाला के सफल प्रोडक्ट साबित होते भजनलाल
  • Vishwanath Sachdev: यूं ही कोई विश्वनाथ, सचदेव नहीं हो जाता…!
  • Rajasthan: दो नेताओं की सजह मुलाकात या अगले प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी ?
  • Akshay Kumar: राजस्थान में फिल्म विकास पर मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार की मुलाकात के मायने
16th December, Tuesday, 7:45 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»सत्ता- सियासत»किसी के गुलाम की तरह काम नहीं कर सकती महारानी
सत्ता- सियासत 3 Mins Read

किसी के गुलाम की तरह काम नहीं कर सकती महारानी

Prime Time BharatBy Prime Time BharatOctober 19, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
VR
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

निरंजन परिहार

राजस्थान में बीजेपी के नए अध्यक्ष सीपी जोशी जीत के लिए जोरदार मशक्कत कर रहे हैं। माना तो यही जा रहा है कि पार्टी के आलाकमान को जैसा अध्यक्ष चाहिए था, वो मिल गया, जो अगले विधानसभा चुनाव में न केवल कांग्रेस के सर पर सवार हो सके और बीजेपी को भी सत्ता के सिंहासन पर लाने में सक्षम हो। पर, सच यह है कि राजस्थान में बीजेपी को एक चेहरा चाहिए, जो मोदी की मुहिम को आगे ले जा सके।

राजस्थान में वसुंधरा राजे निश्चित तौर पर सबसे लोकप्रिय नेता हैं और महारानी के नाम से मशहूर और आदरणीय भी। लेकिन महारानी की मुसीबत यही है कि वह किसी के गुलाम की तरह काम नहीं कर सकती, न हां में हां मिला सकती है और न हीं किसी और की मर्जी के काम में सहभागी हो सकती। यही वजह है कि राजस्थान की सत्ता पर तीसरी बार काबिज होने को तैयार खड़ी वसुंधरा राजे को हर हाल में आलाकमान दूर ही रखना चाहता है। क्योंकि दिल्ली में बैठे दिग्गजों की याददाश्त अभी इतनी भी कमजोर नहीं हुई हैं कि राजनाथ सिंह और नीतिन गड़करी को वसुंधरा के दिए घाव भूल गए हों।

कारण यह है कि एक तो वे पहले ही राजस्थान में बीजेपी के अगले सीएम के रूप में अपने आप को स्थापित करने का अवनवरत प्रयास करती रही हैं। दूसरा वे यह मानकर चल रही है कि सूबे की सियासत में बीजेपी की सरदार वह होंगी, तभी पार्टी सत्ता की सीढिय़ों की तरफ सर्र से सरक सकेंगी। लेकिन मामला मुश्किल है। आलाकमान अपनी आदत के अनुरूप वसुंधरा राजे पर अपनी  मनमानी करने में असफल हो सकता है और उस झगड़े में डर यह भी है कि कहीं सत्ता की सीढिय़ों से फिसलकर पार्टी पांच साल के लिए फिर घर बैठने को मजबूर न हो जाए। कर्नाटक में कांग्रेस अपनी जीत और गहलोत की योजनाएं वैसे भी राजस्थान का दिल लुभा रही हैं। इस,लिए, आलाकमान इस बार कोई कमी नहीं छोडऩा चाहता, सो बिना चेहरे ही चुनाव मैदान में उइतरने के मूड में हैं। क्योंकि राजस्थान में कई बीजेपी के नेताएओं ने वसुंधरा के खिलाफ जो सीधे-सीधे मोर्चा खोल रखा था, वह उन्होंने अभी भी पूरी तरह बंद नहीं किया है।

राजनीति बहुत अजीब किस्म की मुश्किलों का मायाजाल है। फिर राजनीति अगर राजस्थान की हो, और वह भी बीजेपी की, तो उलझनें और मुश्किल हो जाती हैं। सो, अपना मानना है कि किसी चेहरे को आगे करके एक और राजनीतिक पाप करने के बजाय आलाकमान मोदी को ही मैदान में उतारेगा, क्योंकि चुनाव सर पर हैं और अशोक गहलोत कोई कमजोर मुख्यमंत्री नहीं है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

IndiGo: हवाई सेवाओं से हाहाकार, मगर कर क्या रही सरकार?

December 6, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Hathras stampede: हाथरस हादसे से आई जोधपुर की याद, भगदड़ में मरे थे 216 लोग, जांच रिपोर्ट 16 साल बाद भी नहीं

By Prime Time BharatJuly 4, 2024

Hathras stampede: भारत ने 2 जुलाई को एक और भयावह त्रासदी देखी, जब उत्तर प्रदेश…

Uniform Civil Code: राजस्थान में भी लागू हो सकता है समान नागरिक कानून, मंत्रियों के बयान से जाहिर

February 7, 2024

कोई अटका, कोई लटका है उम्मीदवारी की उम्मीद में!

October 26, 2023

Vikasit Bharat Snkalp Yatra: चुनावी तैयारी में बीजेपी आगे, विपक्ष पिछड़ा, अब तक11 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंची पीएम मोदी की यात्रा

January 9, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025

Rajasthan: विकास और निवेश का नया अध्याय लिखता राजस्थान

December 9, 2025

Putin: मोदी से पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात और वैश्विक मंच पर भारत के लाभ

December 6, 2025
© 2025 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.