Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!
  • Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम
  • Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़
  • Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी
  • Women Reservation Bill: महिला आरक्षण मुद्दे पर नीयत की परीक्षा और सियासत का पर्दाफाश
  • Health:महानगरों में जिंदगी गुलजार लेकिन इलाज बेहद महंगा, स्वास्थ्य सम्हालिए हुजूर…!
  • Asha Bhosle: दिल अभी भरा नहीं… मगर अलविदा कह गईं आशा भोसले
  • Ashok Gehlot: एनएसयूआई से लेकर अब तक हर दौर में प्रासंगिक रहे हैं गहलोत
27th April, Monday, 2:59 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»सत्ता- सियासत»Diya Kumari राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा का विकल्प बनने की राह पर जयपुर की राजकुमारी
सत्ता- सियासत 6 Mins Read

Diya Kumari राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा का विकल्प बनने की राह पर जयपुर की राजकुमारी

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 17, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
diya kumari 1
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Diya Kumari जयपुर की राजकुमारी के लिए यह हर्ष का विषय है कि वे उस बीजेपी (BJP) की सरकार में उप मुख्यमंत्री बनी हैं, जो अयोध्या में उनके पूर्वज भगवान राम की जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का संकल्प लेकर अपनी राजनीतिक विकास यात्रा को साधने के सफर पर लगातार आगे बढ़ रही है। दीया कुमारी का दावा रहा है कि वे भगवान राम की वंशज हैं और उनके पिता जयपुर के पूर्व महाराजा भवानी सिंह भगवान राम की 307वीं पीढ़ी थे। बीजेपी ने दीया कुमारी को भगवान राम की वंशज होने के कारण प्रदेश में उपमुख्यमंत्री बनाया है, यह तो नहीं पता, लेकिन यह खबर जरूर बेहद चर्चा में है कि वसुंधरा राजे को दरकिनार करने और राजस्थान के राजपूतों का साथ बनाए रखने के लिए दीया कुमारी (Diya Kumari) को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Table of Contents

Toggle
  • Diya Kumari के पिता बीजेपी से हारे, उसी में उपमुख्यमंत्री
  • दीया ने पैर छुए तो राजे ने दिया माथे पर आशीर्वाद
  • दो बेटे, दोनों राजकुमार व एक बेटी की मां दीया
  • लंदन में पढ़ी दीया 10 साल में ही बन गईं सत्ता की केंद्र
  • राम की वंशज को वसुंधरा का विकल्प बनने में  वक्त लगेगा
        • -निरंजन परिहार

Diya Kumari के पिता बीजेपी से हारे, उसी में उपमुख्यमंत्री

असल में राजकुमारी और अब राजमाता दीया कुमारी जयपुर शहर के विद्याधर नगर इलाके से उस बीजेपी (BJP) की विधायक हैं, जिस पार्टी के नेता गिरधारीलाल भार्गव ने दीया कुमारी (Diya Kumari) के पिता कर्नल भवानीसिंह को 1990 के लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त दी थी। हालांकि, तब वे महज 20 साल की रही होंगी। लेकिन दीया कुमारी को याद तो सब है कि कैसे गिरधारीलाल भार्ग ने खुद को दीया (दीपक) और उनके महाराजा पिता भवानीसिंह को तूफान बताकर केवल ‘तूफान और दीया’ फिल्म में भरत व्यास के लिखे एक गीत की पंक्ति से ही चुनाव में हरा दिया था कि – ‘ये लड़ाई दीये की और तूफान की।‘ आज उन भवानी सिंह की बेटी दीया कुमारी बीजेपी के राज में उप मुख्यमंत्री ही नहीं ताकतवर नेता भी हैं। इतनी ताकतवर कि वसुंधरा राजे जैसी सक्षम, समर्थ व सबल नेता के विकल्प के रूप में बीजेपी उनको आगे कर रही है।

Diya Kumariदीया ने पैर छुए तो राजे ने दिया माथे पर आशीर्वाद

दीया कुमारी (Diya Kumari) के बहाने समकालीन राजनीति का और खासकर राज परिवारों की राजनीति का एक पूरा खाका आप खींच सकते हैं। परंपरागत शाही राज परिवार की दीया कुमारी का लोकतांत्रिक राजनीतिक सफर करीब 10 साल पहले सवाई माधोपुर से शुरू हुआ, जहां से वे सन 2013 में विधायक चुनी गईं। कहते हैं कि राजस्थान की तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) उनको राजनीति में लाईं, बीजेपी (BJP) में पहले सवाई माधोपुर से विधायक बनवाया, फिर राजसमंद से सांसद भी। लेकिन वसुंधरा को जब लगने लगा कि दीया कुमारी के पंख लगने लगे हैं, पंख कतरने की कोशिश में दोनों की दोस्ती धीरे धीरे तनातनी में बदल गई। हालांकि, वसुंधरा राजे और दीया कुमारी में उम्र का फासला मां – बेटी जितना है। शायद इसीलिए दीया कुमारी जब उपमुख्यमंत्री बनीं, और पदभार सम्हाला, तो उन्होंने सारे मतभेद भुलाकर वसुंधरा राजे के पैर छुए तो राजे ने भी दीया के माथे पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) मजबूत नेता रही है, और दीया कुमारी मजबूती की राह पर हैं, लेकिन महारानी वसुंधरा राजे के धौलपुर राजघराने के मुकाबले राजघरानों की राह में दीया कुमारी का जयपुर राजघराना राजपुताने में सबसे मजबूत माना जाता रहा है, समृद्धि में, क्षमता में और संपत्ति में भी।

Diya Kumari

दो बेटे, दोनों राजकुमार व एक बेटी की मां दीया

दीया कुमारी (Diya Kumari) के जीवन की कहानी हमारे समय की राजनीति की एक प्रतिनिधि कथा है। दो बेटों व एक बेटी की मां दीया कुमारी सन 1971 में जन्मीं और सन 1997 में उन नरेंद्र सिंह के साथ विवाह किया था, जो उन दिनों उनके पिता भवानी सिंह के ड्राइवर के बेटे थे। राज परिवार इस विवाह से कोई बहुत खुश नहीं था, और कारण यह भी था कि दोनों एक ही गौत्र के थे। दीया कुमारी और नरेंद्र सिंह का वैवाहित जीवन कोई बहुत ज्यादा लंबा नहीं चला। लगभग 19 साल तक साथ में रहने के बाद सन 2018 में दीया और नरेंद्र ने वैवाहिक संबंध विच्छेद करने का फैसला किया। दीया कुमारी और उनके पति दोनों ने रिश्तों की गरिमा इतनी रखी कि एक दूसरे से दूर होने की बातें चौराहों की चर्चा का विषय कभी नहीं बन सकीं, ठीक उनको राजनीति में लाने वाली वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के निजी जीवन की कहानी की तरह। उनके भी धौलपुर से घरती पर आने की घटना कभी किस्से कहानियों का हिस्सा नहीं बन पाईं।

Diya Kumariलंदन में पढ़ी दीया 10 साल में ही बन गईं सत्ता की केंद्र

जैसा कि आम तौर पर भारतीय राजघरानों के लोग विदेश में पढ़ाई करना ही पसंद करते हैं, राजस्थान की नई उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari) ने भी ब्रिटेन से पढ़ाई की है। उन्होंने लंदन में डेकोरेटिव आर्ट्स में अपनी पढ़ाई की है। वे सन 2013 में राजनीति में आईं सबसे पहले विधायक बनीं, फिर सांसद और अब विधायक बनने के बाद तत्काल उप मुख्यमंत्री। केवल 10 साल में ही दीया कुमारी प्रदेश की सत्ता के केंद्र में स्थापित हैं और बीजेपी (BJP) की ताकतवर नेता भी। राज परिवार की होने के बावजूद शाही ठसक उनमें कभी दिखी नहीं और राजस्थान में कुछ स्कूल, ट्रस्ट, म्यूजियम व होटल आदि संचालन भी उनके हाथ है। इसीलिए यह तो कहा ही जा सकता है कि दीया कुमारी एक सफल उद्यमी भी हैं।

Diya Kumariराम की वंशज को वसुंधरा का विकल्प बनने में  वक्त लगेगा

दीया कुमारी (Diya Kumari) ने कुछ साल पहले जब दावा किया था कि उनका परिवार भगवान राम की 307वीं पीढ़ी हैं और पिता भवानी सिंह भगवान राम के वंशज है जिसके बारे में वे सुप्रीम कोर्ट में सबूत देने के लिए भी तैयार थी। हालांकि इसकी नौबत नहीं आई, लेकिन लोग अब भी उनकी इस बात पर कम ही भरोसा करते हैं। मगर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भरोसा जीतने में दीया कुमारी कामयाब रहीं हैं, इसीलिए कईयों को पछाड़कर वे बीजेपी (BJP) की सरकार में शिखर के पद की दूसरी पायदान तक तेजी से पहुंची हैं। राजनीति के मामले में दीयाकुमारी कोई वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) नही हैं और न उनकी राजनीतिक सफलता में वसुंधरा वाली तल्लीनता है। लेकिन तेजी से आगे बढ़ने और सवाई माधोपुर व राजसमंद और अब जयपुर से जन प्रतिनिधि चुने जाने के बाद उप मुख्यमंत्री बनने के उलझे हुए समीकरण सुलझाने में एक त्वरित तात्कालिकता जरुर है जो उन्हें वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) का विकल्प बनने की मजबूरी में नही फंसाती। लेकिन राजनीति को मजबूरियों का मायाजाल माना जाता है, और दीया कुमारी की मजबूरी यह है कि वे अपनी ताकत के बल पर वसुंधरा राजे की तरह मुख्यमंत्री तब तक नहीं बन सकती, जब तक कि बीजेपी का आलाकमान नहीं चाहे।

-निरंजन परिहार

 

 

BJP Diya Kumari Jaipur Rajasthan Rajasthan Politics Vasundhara Raje
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
8 Mins Read

Divya Maderna: वेदना के आशावादी स्वरों से संवरता दिव्या मदेरणा का दुर्लभ दर्शन

By Prime Time BharatOctober 26, 2024

-त्रिभुवन Divya Maderna: राजस्थान की राजनीति में समय-समय पर कई चेहरे उभरते हैं, लेकिन कुछ…

Parliament Election: मनोज तिवारी, कन्हैया, राधामोहन, कृपाशंकर, संबित और बांसुरी की किस्मत ईवीएम में

May 25, 2024

Rajasthan News: गहलोत की सक्रियता के आईने में कांग्रेसी पायलट की पॉलिटिक्स

March 25, 2025

संसदीय लोकतंत्र में सिनेमा के सितारों की उपस्थिति

October 20, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.