Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
1st June, Monday, 11:11 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Rajasthan Politics: पायलट ने पूछा – राजस्थान में सरकार ने एक साल में आखिर किया ही किया है?
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Rajasthan Politics: पायलट ने पूछा – राजस्थान में सरकार ने एक साल में आखिर किया ही किया है?

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 13, 2025No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Rajasthan Politics sachinpilot
Rajasthan Politics sachinpilot
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस (Congress) महासचिव सचिन पायलट (Sachin Pilot) इस बार जयपुर आए, तो राजस्थान (Rajasthan) की सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने भजननलाल शर्मा के नेतृत्व वाली बीजेपी (BJP)सरकार पर साल भर में कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से विफल है। बीजेपी ने जनता से विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, वो धरातल पर दिख भी नहीं रहे। उन्होंने पुलिस एसआई भर्ती पर भी सरकार की खिंचाई की।

Table of Contents

Toggle
  • सरकार कन्फ्यूज़न में, इसीलिए ब्यूरोक्रेसी हावी
  • विधानसभा में सरकार को घेरेंगे
  • संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग
        • -राकेश दुबे

सरकार कन्फ्यूज़न में, इसीलिए ब्यूरोक्रेसी हावी

कांग्रेस महासचिव पायलट का मीडिया से कुछ खास नाता है। वे जब जब जयपुर आते हैं, तो पत्रकारों से जरूर मिलते हैं, बात करते हैं, सलाह लेते हैं और कुद को अपडेट करते हैं। वे 13 जनवरी को भी जयपुर आए, तो पत्रकारों से मिले थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार कन्फ्यूज़न में है और किसी भी तरह के निर्णय ले नहीं पा रही है। इस सरकार में कई पावर सेंटर हैं, तो ब्यूरोक्रेसी हावी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द करने की घोषणा करने के मामले में भी बैकफुट पर आ गयी है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर जब सराकरी एजेंसियं कह रही है, मंत्रिमंडल के लोग कह रहे हैं फिर भी सरकार भर्ती रद्ध नहीं कर रही, तो आखिर कारण क्या है। संभाग ज़िलों को ख़त्म करके जनता के हितों के साथ कुठाराघात किया गया है।

Sachin Pilot Jan25 Prime Time Bharat
Sachin-Pilot-Jan25-Prime-Time-Bharat.jpg

विधानसभा में सरकार को घेरेंगे

कांग्रेस महासचिव पायलट ने अगले विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने की बात भी कही और राजस्थान में 9 जिले और तीन संभाग को खत्म करने पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। भाजपा की संविधान यात्रा को लेकर भी पायलट मुखर हुए। उन्होंने कहा कि जिन्होंने संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ किया है, वे लोग संविधान बचाने की यात्रा क्यों निकाल रहे हैं, यह जनता को समझना होगा। पायलट ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार के विधानसबा सत्र में प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, कानून व्यवस्था और जिलों व संभागों को खत्म करने के साथ ही अंग्रेजी मीडियम के महात्मा गांधी स्कूलों को बंद करने जैसे कई मुद्दों को विधानसभा में पूरी ताकत से उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।

SachinPilot RadhaMohan 28082024
SachinPilot_RadhaMohan_PrimeTimeBharat

संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग

केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकारों पर जमकर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता पायलट ने कहा कि जनता को समझना होगा कि कैसे धीरे धीरे देश में चुनाव जीतने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। संवैधानिक संस्थाओं के महत्व को ख़त्म किया जा रहा है। उन्होंने सामान्यजन को इंगित करते हुए कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं को बचाने में राजनीतिक दलों के साथ जनता की बड़ी भूमिका है। हमें नाउम्मीद नहीं होना है। सचिन पायलट इससे पहले भी सरकार और बीजेपी के खिलाफ मुखर रहे हैं। जब बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा था कि  – जब तक अशोक गहलोत थे, सचिन पायलट भी थे, लेकिन उनके जाने के बाद अब सचिन पायलट भी जा चुके हैं। अब टोंक की कहानियां बदल चुकी हैं और लोग अब पायलट को जमीन में गाड़ चुके हैं। प्रदेश का गुर्जर समाज अब कांग्रेस या पायलट के साथ नहीं है, बल्कि भाजपा के साथ है।”  तो सचिन पायलट ने विनमर्तापूर्वक कहा था कि राजनीति में विरोध की एक मर्यादा होती है। विचारों का विरोध हो सकता है लेकिन भाषा की गरिमा जरूरी है। हम उस कांग्रेस पार्टी से हैं जिसका 130 सालों का इतिहास रहा है। हम सत्ता पक्ष और विपक्ष सबको साथ लेकर चलने वाले लोग हैं। हमने भी बड़े से बड़े नेताओं का वैचारिक तौर पर विरोध किया है, लेकिन भाषा का स्तर और मर्यादा का हमेशा खयाल रखा है। अब पायलट एक बार फिर राजस्थान सरकार के खिलाफ जनकर बोले हैं, तो देखते हैं कि बीजेपी या सरकार में से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

-राकेश दुबे

 

यह भी देखें – Rising Rajasthan: ‘राइजिंग राजस्थान’ जैसे आयोजनों पर सवाल है अमेरिका से आए 92 साल के बुजुर्ग निवेशक की ये कहानी

इसे फी पढ़ें – Rajasthan News: राठौड़, गहलोत और पायलट पर बेहूदा बयान देकर बीजेपी को गड्ढे में धकेल रहे हैं प्रभारी

BJP Congress Rajasthan Rajasthan Politics Sachin Pilot
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
समाज – संस्कृति
6 Mins Read

संसदीय लोकतंत्र में सिनेमा के सितारों की उपस्थिति

By Prime Time BharatOctober 20, 2023

संसदीय लोकतंत्र में सिनेमा के सितारों की उपस्थिति भीड़ को तो आकर्षित करती है, लेकिन…

KN Panikkar: वैचारिक दारिद्रय के दौर में शोकगीत एक असाधारण इतिहासकार केएन पणिक्कर का

March 10, 2026

Rajasthan Politics: भजनलाल शर्मा ने अग्नि परीक्षा के लिए कमर कसी, लोकसभा में सारी सीटें जीतना जरूरी!

December 24, 2023

Rajasthan: भूपेंद्र, मेघवाल, शेखावत और भागीरथ होंगे राजस्थान से केंद्र में मंत्री

June 9, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.