Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 3:55 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»COVID: आखिर क्यों डर के मारे देश फिर कर रहा है मास्क पहनने की तैयारी?
देश-प्रदेश 4 Mins Read

COVID: आखिर क्यों डर के मारे देश फिर कर रहा है मास्क पहनने की तैयारी?

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 22, 2023No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Coronavirus screening in Northeast India 1024x630 1
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Covid: देश भर में हर तरफ मास्क पहने लोग एक बार फिर से दिख सकते हैं। कई प्रदेशों में कोविड संक्रमण एक बार फिर नई तेजी के साथ रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। सरकार गंभीर है और लोगों से सतर्कता बचने की सलाह दी जा रही है। देश में कोविड से संक्रमित मरीजों की संख्या 2997 हो गई है, और अकेले 21 दिसंबर को ही देश में कुल 640 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोविड (COVID) के नए वेरिएंट JN.1 ने भारत सरकार सहित स्वास्थ्य विभाग एवं देश के आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। केरल में कोरोना की वजह से एक और मरीज की मौत की खबर है। स्वास्थ्य मंत्रालय इस मामले को लेकर गभीर है और कोविड लोगों ने डर के मारे मास्क फिर पहनने शुरू कर दिये हैं। कोविड को कोरोना (CORONA) कहा जाता है, तथा ये दोनों ही नाम हमारे देश ही नहीं दुनिया भर में काफी प्रचलित हैं।

Table of Contents

Toggle
  • Covid संक्रमण से लोग फिर डरने लगे
  • तेजी से विस्तार पाता जा रहा है संक्रमण
  • स्वास्थ्य विभाग सजग, हालत चिंताजनक

Covid संक्रमण से लोग फिर डरने लगे

देश में कोविड (COVID) के  नए मामले दर्ज किए जाने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में डर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार के 341 नए मामलों के बाद देश में कोरोना (CORONA) के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2997 हो गई है। वहीं केरल में कोरोना से एक और मरीज के दम तोड़ने की खबर सामने आई है। इससे साफ लगता है कि कोरोना (CORONA)  अभी खत्म नहीं हुआ है, तथा लोग किसी भी तरह की गलतफहमी में न रहें एवं मास्क पहनना शुरू कर दें। देशभर से कोरोना वायरस की खबरें आ रही हैं। पिछले दो सप्ताह के भीतर कोरोना  मामलों में पांच गुना बढ़त देखी गई है। भारत में 8 दिसंबर को JN.1 वेरिएंट का पहला केस मिला था। उसके बाद महाराष्‍ट्र से एक मामला सामने आया। माना जा रहा है कि JN.1 के जो 18 केस गोवा में मिले हैं, उन्हीं अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों में से किसी से आया होगा, क्योंकि संक्रमित लोगों में से किसी की भी ट्रेवल हिस्‍ट्री अब तक सामने नहीं आई है।

Covidतेजी से विस्तार पाता जा रहा है संक्रमण

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रसारित किए गए 21 दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार देश में महज 24 घंटों में ही कोविड (COVID) के 341 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से  सबसे ज्यादा 292 लोग अकेले केरल में संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केरल के 292 के अलावा तमिलनाडु में 13, महाराष्ट्र में 11, कर्नाटक में 9, तेलंगाना और पुद्दुचेरी में 4, दिल्ली और गुजरात में 3 तथा पंजाब और गोवा में एक-एक कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल का कहना है कि ताजा हालात को देखकर यह माना जा सकता है कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है।  पॉल ने कहा कि यह कोई बहुत गंभीर बीमारी नहीं है, और लगभग 90% से अधिक बीमार घर पर ही ठीक हो रहे हैं। फिर भी इसके मौजूदा आउटब्रेक से इस बीमारी की गंभीरता में कोई बदलाव नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग सजग, हालत चिंताजनक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्‍यक्षता में हुई बैठक के दौरान स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने कोविड (COVID) की ग्‍लोबल स्थिति और घरेलू हालात पर एक रिपोर्ट दी। उन्होंने कहा कि दुनिया के बाकी देशों की तुलना में भारत में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या बेहद कम है। फिर भी पिछले दो हफ्तों में जो बढ़त हुई है, वह चिंताजनक है। पिछली 6 दिसंबर को कोविड के 115 केस आए थे जबकि बुधवार को 614 नए मामलों का पता चला और शुक्रवार को भी अकेले केरल में ही कुल 292 लोग संक्रमित पाए गए। हालांकि कोविड के कारण इलाज के लिए लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की दर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, और लगभग 93% मामलों में लोग घरेलू इलीज से ही ठीक हो रहे हैं, ऐसे में इसे आइसोलेशन के लायक हल्की बीमारी माना जा सकता है। लेकिन उन्होंने भविष्य में इसके न बढ़ने को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड का असर बढ़े, उससे पहले ही हर किसी को मास्क पहनना शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि कोविड अगर बढ़ गया, तो महामारी के रूप में फिर से वे ही दिन सामने खड़े हो सकते हैं, जो दो साल पहले हमें झेलने पड़े थे।

Corona COVID JN.1
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Rohiri Festival: किसी खूबसूरत ख्वाब सा है थार का रोहिडी… पर्यटन की अपार संभावनाएं

By Prime Time BharatJanuary 11, 2025

Rohiri Festival: रोहिड़ी इससे पहले कभी चर्चा में नहीं आया। जब से राजस्थान के एक…

Rajasthan BJP: राजस्थान में बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन? ओबीसी का कोई नेता, या फिर होगा कोई और?

June 12, 2024

राजस्थान के चुनावी माहौल में कांग्रेसियों पर ईडी के छापे

October 26, 2023

BJP Nitin Nabin: बीजेपी ने फिर चौंकाया… राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन !

December 14, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.