Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 3:56 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Srikaranpur Assembly Elections: बिना लड़े ही मंत्री बनकर भी हार गया बीजेपी नेता, अब इस्तीफा देना पड़ेगा
देश-प्रदेश 3 Mins Read

Srikaranpur Assembly Elections: बिना लड़े ही मंत्री बनकर भी हार गया बीजेपी नेता, अब इस्तीफा देना पड़ेगा

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 9, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
surendra pal singh tt 1280x700 1
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Srikaranpur Assembly Elections: राजस्थान के श्रीकरणपुर (Srikaranpur) विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में वहां की जनता ने बीजेपी (BJP) के मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी (Surendrapal Singh TT) को हरा दिया है। बीजेपी ने टीटी को चलते चुनाव में मंत्री बनाकर अपनी हार को बचाने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर (Kunnar) ने बीजेपी  को 11283 वोटों से तगड़ी शिकस्त दी। अभी तो मंत्री बने केवल – दिन ही हुए थे और मंत्रिमंडल की पहली बैठक भी नहीं हुई थी, फिर भी हारने के बाद अब टीटी को इस्तीफा देना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कांग्रेस की इस जीत को जनता की जीत बताया है। गहलोत ने कहा है कि यह लोकतंत्र की जात है और कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्र के विकास के कार्यों पर जनता ने मतदान किया है। गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने चलते चुनाव में उम्मीदवार को मंत्री बना दिया, फिर भी हार गई, इसी से समझा जा सकता है कि इस हार का उउनको पहले से पता था।

AshokGehlot_PrimeTimeBharat_SKRNPR
AshokGehlot_PrimeTimeBharat_SKRNPR

राजनीतिक विश्लेषक विजय विद्रोही मानते हैं कि यह जीत सीधे सीधे केवल सहानुभूति लहर की जीत है, और संभव है कि यह मूल रूप से किसानों का इलाका है, इसलिए किसान आंदोलन का भी असर हो सकता है। विद्रोही कहते हैं कि बीजेपी को आशंका थी कि यह चुनाव हाथ से निकल गया है, इसीलिए टीटी को मंत्री बनाया गया था, लेकिन वे सीट नहीं बचा सके। वे कहते हैं कि यह चुनाव श्रीकरणपुर के दलित सांसद निहालचंद चौहान के लिए भी चुनौती है जो अपनी पार्टी बीजेपी के उम्मीदवार को दलित वोट दिलाने में असमर्थ रहे। हालांकि, यह उनके खुद के लिए भी आनेवाले लोकसभा चुनाव में बड़ी चुनौती है। राजनीतिक विश्लेषक यह भी विजय विद्रोही मानते हैं कि यह हार नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए भी एक संकेत है कि उन्हें नए तरीकों से काम करना होगा और पिछली जीत को भुलाकर काम में लगना होगा।

उल्लेखनीय है कि पंजाब की सीमा से जुड़ते हुए श्रीकरणपुर के लोग डीजल – पैट्रोल की बढती कीमतों से परेशान थे और अपने वाहन लेकर पंजाब में इंधन भराने जाते हैं, जहां सस्ता मिलता है। लोग नाराज थे और कुल मिलाकर बीजेपी को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस ने राजस्थान सरकार के मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से पटखनी दे दी। कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह कुन्नर को 94,950 वोट मिले, जबकि टीटी को 83,667 वोट मिले। आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्‍याशी पिरथीपाल सिंह तीसरे नंबर पर रहे, उनको 11940 वोट मिले। बीजेपी की हार के साथ ही राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी के विधायकों की संख्या 115 ही रही, जबकि कांग्रेस की सीटों में 1 का इजाफा होने से संख्या 70 हो गई है।श्रीकरणपुर विधानसभा सीट के लिये 5 जनवरी को वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि करणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

Ashok Gehlot BJP Congress Kunnar Srikaranpur Assembly Elections Surendra Pal Singh TT
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
3 Mins Read

Rajasthan News: मुख्यमंत्री की कलाई पर विरांगनाओं ने बांधी राखी, प्रदेश भर में शहीद परिवारों की महिलाओं का सम्मान

By Prime Time BharatAugust 19, 2024

Rajasthan News: रक्षाबंधन के दिन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने शहीद परिवारों…

Rajasthan Cricket Vaibhav Gehlot: अविश्वास के खेल से पहले ही वैभव गहलोत ने इस्तीफा देकर बचा ली क्रिकेट की इज्जत

February 26, 2024

Adani: अमेरिकी कोर्ट के आरोपों को अदाणी ग्रुप ने बताया बेबुनियाद, कहा – ‘हम कानून का पालन करते हैं’

November 22, 2024

Narendra Modi: आखिर क्यों नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है ?

March 4, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.