Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 3:45 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»ग्लैमर»Kangana Ranaut: मंडी की ‘क्वीन’ साबित हो सकती है कंगना रणौत, एग्जिट पोल में हिमाचल से कांग्रेस का सफाया
ग्लैमर 3 Mins Read

Kangana Ranaut: मंडी की ‘क्वीन’ साबित हो सकती है कंगना रणौत, एग्जिट पोल में हिमाचल से कांग्रेस का सफाया

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJune 2, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Kangana Ranaut Prime Time Bharat
Kangana_Ranaut_Prime_Time_Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Kangana Ranaut: फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत (Kangana Ranaut) के लिए ज्यादातर चुनावी सर्वे एजेंसियों की तरफ से राजनीतिक खुश खबरी है। इस बार के लोकसभा चुनाव (Parliament Election) के बारे में जारी एग्जिट पोल (Exit Poll) में ‘टुडेज चाणक्य’, ‘एक्सिस माई इंडिया’ और ‘प्राइम टाइम भारत’ सहित ‘सीवोटर’ के हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सभी चार लोकसभा सीटों पर बीजेपी को जीत मिलने जा रही हैं। इस तरह से हिमाचल की मंडी (Mandi) सीट पर साफ तौर पर कंगना की जीत का आकलन मिल रहा है। इन तीनों एजेंसियों का दावा है कि हिमाचल में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल रहा। ‘टुडेज चाणक्य’ (Chanakya), ‘एक्सिस माई इंडिया’ (Axis My India) और ‘प्राइम टाइम भारत’ (Prime Time Bharat) सहित ‘सीवोटर’ (C Voter) भी देश की प्रतिष्ठित चुनावी सर्वे एजेंसियां हैं, जिनके एग्जिट पोल को पिछले कई चुनावों के अनुमानों के आधार पर सच्चाई के बेहद करीब माना जाता है। आगामी 4 जून को इस चुनाव के नतीजे आएंगे।

Table of Contents

Toggle
  • एग्जिट पोल से बीजेपी में उत्साह तो कांग्रेस ने झुठलाया
  • लगातार चलती रही कंगना और कांग्रेस की जुबानी जंग
          • -साक्षी त्रिपाठी

एग्जिट पोल से बीजेपी में उत्साह तो कांग्रेस ने झुठलाया

कंगना रणौत इस लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में पूरे दौर में हिमाचली टोपी में नजर आई और कंगना की वजह से ही मंडी सीट पर देश भर की नजरें लगी रहीं। कंगना बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं और उनके सामने वर्तमान सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में  चुनाव लड़ा है। विक्रमादित्य पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं, जो 3 बार वहां से जीत चुके हैं। चुनावी सर्वे एजेंसियों, ‘टुडेज चाणक्य’ ने ‘न्यूज-24’ के साथ तो, ‘एक्सिस माई इंडिया’ ने ‘इंडिया टुडे’ के साथ ये सर्वे किए हैं तो ‘प्राइम टाइम भारत’ का अपना एग्जिट पोल नेटवर्क है, जो एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के लिए किया गया है।  ‘सीवोटर’  ने प्रतिष्ठित न्यूडज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ के साथ सर्वे किया है। इनसभी एजेंसियों के एग्जिट पोल में मंडी लोकसभा सीट से फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत साफ तौर पर जीत रही है। बीजेपी इस चुनावी आकलन से उत्साहित हैं, तो कांग्रेस खेमा इसे झुठला रहा है।

लगातार चलती रही कंगना और कांग्रेस की जुबानी जंग

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर सातवें चरण में 1 जून को मतदान हुआ। देश की तीन प्रमुख चुनावी सर्वे एजेंसियों में ‘टुडेज चाणक्य’, ‘एक्सिस माई इंडिया’ और ‘प्राइम टाइम भारत’ के एग्जिट पोल में सन 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी कांग्रेस खाता तक खोलती नहीं दिख रही है। इस बार के चुनाव में प्रदेश की सभी चारों सीटों में से सबसे ज्यादा चर्चा मंडी लोकसभा सीट की रही, जहां से फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत पहली बार राजनीति के रण में उतरी हैं, और सर्वे एजेंसियों के अनुमानों में जीतती दिख रही हैं।  हालांकि कंगना का जन्म मंडी का है और वे मूल रूप से वहीं की रहनेवाली है, फिर भी मुंबई में सिनेमा में काम करने को कारण बताकर इस चुनाव में कांग्रेस ने कंगना को बाहरी बताते हुए वापस बॉलीवुड चले जाने को कहा था। कांग्रेस का कहना था कि जनता मंडी से ऐसा प्रतिनिधि चुनेगी, जो उनके बीच का हो और आगे भी उनके साथ रहे। लेकिन कांग्रेस के दावे की काट में, कंगना ने अपने चुनाव प्रचार में मंडी के लोगों की सेवा के वादे के साथ एक नंबर भी जारी करते हुए कहा था कि जिसके पास मंडी का आधार कार्ड है और कोई सरकारी काम है तो उस नंबर पर कॉल करे, समस्या का समाधान तत्काल होगा।

-साक्षी त्रिपाठी
Axis My India C Voter Chanakya Exit Poll Himachal Pradesh Kangana Ranaut Mandi Parliament Election Prime Time Bharat
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Rajasthan News: महिलाओं को थर्ड ग्रेड शिक्षक नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण, राजस्थान में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध भी

By Prime Time BharatJune 20, 2024

Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) की सरकार ने सरकारी स्कूलों में तृतीय…

Rajasthan जातिगत समीकरण पर जीत का दारोमदार, विधानसभा के 7 उपचुनावों पर नजर

October 15, 2024

Rajasthan News: राजस्थान में अंता उपचुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

November 14, 2025

Rajasthan News: महात्मा गांधी दुखी हैं कि उनके नाम की स्कूलों को बंद किया जा रहा है

June 8, 2025
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.