Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 3:56 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Narendra Modi Speechःः परजीवी कांग्रेस को अब उसी की भाषा में जवाब, राहुल को बालकबुद्धि बताया पीएम मोदी ने
देश-प्रदेश 5 Mins Read

Narendra Modi Speechःः परजीवी कांग्रेस को अब उसी की भाषा में जवाब, राहुल को बालकबुद्धि बताया पीएम मोदी ने

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJuly 2, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
NarendraModi Speech Prime Time BHarat
NarendraModi_Speech_Prime_Time_BHarat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Narendra Modi Speechः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा (Lok Sabha) में कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर प्रहार किए। धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी आरोप लगाया कि देश के विकास को रोकने के लिए कांग्रेस (Congress) ने एक इकोसिस्टम बना लिया था, जिसे अब उसी की भाषा में करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण को बालक बुद्धि का विलाप और बचकाना हरकत बताते हुए कहा कि देश इनसे कह रहा है कि तुमसे न हो पाएगा। संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभवतः अपना अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर करारे हमले करते हुए कांग्रेस को परजी‍वी पार्टी बताया और कहा, कांग्रेस अगर 99 तक पहुंची तो सिर्फ सहयोग‍ियों की बदौलत। प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी के ह‍िंंदूओं को ह‍िंसक बताने का भी जवाब देते हुए कहा कि हिंदू सहनशील है। आज हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की साजिश हो रही है।

Table of Contents

Toggle
  • अब तक का सबसे लंबा भाषण
  • राहुल गांधी को बालकबुद्धि बताया
  • सेनाओं के आधुनिकीकरण पर जोर
          • -राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)

अब तक का सबसे लंबा भाषण

संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबरदस्त आक्रामक भाषण दिया। उन्होंने कांग्रेस, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री का भाषण पूरे दो घंटे 15 मिनट तक चला और इसके जरिए उन्होंने अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।  इससे पहले  2023 में उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब 2 घंटे 13 मिनट तक भाषण दिया था। मोदी ने कांग्रेस पर यह कहने का आरोप लगाया कि वह यह कहानी गढ़ने का प्रयास कर रही है कि उसने हाल के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है। मोदी ने विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में कहा, “यह पहली बार है कि कांग्रेस लगातार तीन बार 100 सीटों को पार नहीं कर पाई है। हार स्वीकार करने के बजाय, वे अहंकारी हो रहे हैं। वे यह कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने हमें हरा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, स्वाभाविक है प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है और चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। लेकिन जिन्हें भारत की प्रगति से दिक्कत है, वो गलत हथकंडे भी अपना रहे हैं। ये ताकतें भारत की डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी और डायवर्सिटी पर हमला कर रही हैं। उनका सीधा इशारा कांग्रेस की तरफ था।

RahulGandhi LoP Prime Time Bharat
RahulGandhi_LoP_Prime_Time_Bharat

राहुल गांधी को बालकबुद्धि बताया

लोकसभा में प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि बालक बुद्धि में न बोलने का ठिकाना होता है और न ही उनमें व्यवहार का कोई ठिकाना होता है। जब ये बालक बुद्धि पूरी तरह सवार हो जाती है तो सदन में भी ये किसी के गले पड़ जाते हैं। ये बालक बुद्धि जब अपनी सीमाएं खो देती है तो ये सदन में बैठकर आंखें मारते हैं। इनकी सच्चाई पूरा देश समझ गया है, इसलिए देश आज इनसे कह रहा है कि तुमसे नहीं हो पाएगा। सदम में मोदी ने एक कहानी के जरिए राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि एक बच्चा स्कूल से जब अपने घर आया तो उसने अपनी मां को अपना दुखरा सुनाया। बोला, आज स्कूल में उसे इसने मारा, उसने मारा। बच्चा ये नहीं बता रहा था कि आज स्कूल में उसने किसी बच्चे को मां की गाली दी थी, यह भी नहीं बताया कि उसने किसी की किताब फाड़ दी थी, उसने ये भी नहीं बताया कि उसने टीचर को चोर कहा था और किसी का टिफिन चुराकर खा गया था। कल सदन में ऐसी ही हुआ, सभी ने यही बचकाना हरकत देखी है। कल यहां बालक बुद्धि का विलाप चल रहा था.  मुझे मारा गया, मुझे इसने मारा, मुझे उसने मारा, मुझे यहां मारा, मुझे वहां मारा, ये चल रहा था।

सेनाओं के आधुनिकीकरण पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना में सुधार लाने के लिए अपनी सरकार के संकल्प को दोहराया और भारतीय सैन्य ढांचे में थिएटर कमांड की योजनाबद्ध शुरूआत से लेकर सेना को स्वदेशी रूप से विकसित हथियारों, शस्त्रों और अन्य सैन्य हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर अधिक से अधिक निर्भर बनाने तक के प्रयासों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय रक्षा बलों के प्रमुख पहलुओं और आधुनिक युद्ध से उत्पन्न खतरों का सामना करने में सक्षम एक कमज़ोर और अधिक कुशल लड़ाकू बल बनाने के सरकार के प्रयासों पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने हमारे देश में वन रैंक, वन पेंशन (ओआरओपी) को व्यवस्था को खत्म कर दिया। दशकों तक कांग्रेस ने इसे लागू नहीं होने दिया। दूसरी तरफ एनडीए सरकार ने ओआरओपी को लागू किया। अग्निवीर योजना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस सेना में भर्ती को लेकर सरासर झूठ फैला रही है, ताकि मेरे देश के युवा सेना में भर्ती न हों। हम अपनी सेनाओं का आधुनिकीकरण कर रहे हैं, ताकि वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकें और मुंहतोड़ जवाब दे सकें। हम अपनी सेनाओं को युद्ध के लिए तैयार करने के लिए सुधार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने उनकी सरकार द्वारा लागू किये जा रहे सुधारों पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस की भी कड़ी आलोचना की। मोदी ने कहा कि कांग्रेस रक्षा सुधार के प्रयासों को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस के लोग कभी भी भारतीय सेनाओं को शक्तिशाली होते नहीं देख सकते।

-राकेश दुबे (वरिष्ठ पत्रकार)
Congress Lok Sabha Narendra Modi Narendra Modi Speech Rahul Gandhi
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
4 Mins Read

Pilot Cheshta Bishnoi: सपनों की उड़ान से पहले ही अलविदा हुई चेष्टा बिश्नोई की कहानी

By Prime Time BharatDecember 19, 2024

Pilot Cheshta Bishnoi: राजस्थान में जोधपुर की चेष्टा बिश्नोई (Cheshta Bishnoi) के सपने आकाश में…

Vasundhara Raje: पद, मद और कद के जरिए आखिर किस पर वसुंधरा का निशाना?

August 4, 2024

Hanuman Beniwal: किसान नेता हनुमान बेनीवाल, जिसने अदृश्य हो जाने से इंकार कर दिया

January 26, 2026

चुनावी सर्वे से सावधान कांग्रेस, सधी हुई बीजेपी

November 3, 2023
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.