Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 1:33 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Maharashtra Assembly Election: बीजेपी गठबंधन की महाराष्ट्र में प्रचंड जीत को ऐतिहासिक कहा पीएम मोदी ने
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Maharashtra Assembly Election: बीजेपी गठबंधन की महाराष्ट्र में प्रचंड जीत को ऐतिहासिक कहा पीएम मोदी ने

Prime Time BharatBy Prime Time BharatNovember 23, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
NarendraModi Maharashtra Win 23112024
Narendra-Modi-Maharashtra-Win- Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Maharashtra Assembly Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन की प्रचंड जीत पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहूजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले, बाबा साहेब अंबेडकर, वीर सावरकर, बाला साहब ठाकरे जैसे महान लोगों की धरती ने इस बार जीत के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र की यह जीत पिछले 50 वर्षों में किसी भी पार्टी या चुनाव पूर्व गठबंधन की सबसे बड़ी जीत है। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के प्रसिद्ध जयघोष ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के नारे के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति में कांग्रेस पार्टी अब परजीवी बन चुकी है, जिसको अब अपने दम पर सरकार बनाना मुश्किल हो रहा है।

Screenshot 2024 11 23 123008
Eknath-Shinde-Fadanvis-Prime-Time-Bharat

Table of Contents

Toggle
  • महाराष्ट्र में सुशासन और  सामाजिक न्याय जीता
  • दुनिया की कोई ताकत धारा 370 फिर नहीं ला सकती
  • पीएम मोदी ने दी हेमंत सोरेन को बधाई
        • -साक्षी त्रिपाठी

महाराष्ट्र में सुशासन और  सामाजिक न्याय जीता

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र और झारखंड सहित देश के विभिन्न प्रदेशों के चुनावी नतीजों पर देश के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महाराष्ट्र में विकासवाद की जीत हुई है, महाराष्ट्र में सुशासन की जीत हुई है, महाराष्ट्र में सच्चे सामाजिक न्याय की विजय हुई है। उन्होंने कहा कि आज महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है। विभाजनकारी ताकतें हारी हैं, निगेटिव पॉलिटिक्स की पराजय हुई है, आज परिवारवाद की हार हुई है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र चुनाव से एकता का संदेश मिला है और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ के नारे को समर्थन हासिल हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने विभाजनकारी तत्वों को धूल चटा दी है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश के बदलते मूड को समझने में विफल रहे हैं। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि मतदाता अस्थिरता नहीं चाहते हैं और वे ‘राष्ट्र  प्रथम’ में विश्वास करते हैं तथा ‘कुर्सी प्रथम’ का सपना देखने वालों को पसंद नहीं करते।

दुनिया की कोई ताकत धारा 370 फिर नहीं ला सकती

पीएम मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस वालों को कहता हूं, कान खोलकर सुन लो कि दुनिया की कोई भी ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती, और हमारे संविधान का अपमान नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने वफ्क बोर्ड समेत विभिन्न मुद्दों पर दोहरा चरित्र दिखाया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी दलों के तंत्र ने सोचा था कि संविधान के नाम पर झूठ फैलाकर वे एससी, एसटी और ओबीसी को छोटे-छोटे समूहों में बांट सकते हैं। लेकिन महाराष्ट्र के ताजा नतीजे उनके मुंह पर जोरदार तमाचा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के जनादेश में एक और संदेश समाहित है कि देश में एक ही संविधान चलेगा, केवल भारत का संविधान। कांग्रेस और उसके साथियों ने जम्मू कश्मीर में फिर से आर्टिकल 370 का सहारा लिया, लेकिन जनता ने बता दिया कि ये नहीं चलेगा।

पीएम मोदी ने दी हेमंत सोरेन को बधाई

विधानसभा चुनाव में झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को मिली जीत पर पीएम मोदी ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड की जनता को भी नमन करता हूं। झारखंड के तेज विकास के लिए हम अब और ज्यादा मेहनत से काम करेंगे। इसमें भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपना हर प्रयास करेगा। बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता और जिन राज्यों में उप चुनाव हुए हैं वहां की जनता ने पीएम मोदी के कामों पर मुहर लगा दी है। खासकर महाराष्ट्र की जनता का आभार प्रकट करते हैं। कल ही पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा करके आए हैं तथा दुनिया में उन्होंने अपने देश की छाप छोड़ी, यह हमारे लिए गर्व की बात है। इस आयोजन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह भी मंच पर उपस्थित थे। सभी ने बीजेपी की जात पर खुशी प्रकट की।

-साक्षी त्रिपाठी

 

यह भी पढ़ियेः Maharashtra Assembly Election: बीजेपी गठबंधन को तगड़ा समर्थन और कांग्रेस, ठाकरे – पवार को करारा झटका

इसे भी पढ़ेः Exit Poll: महाराष्ट्र – झारखंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार, मगर एग्जिट पोल कितने सच?

 

 

Maharashtra Assembly Election
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
7 Mins Read

Om Praksah Mathur: महामहिम का मुकुट माथुर के माथे पर, मगर अब क्यूं जब बीजेपी के ऐसे नेताओं की जरूरत है?

By Prime Time BharatJuly 28, 2024

Om Praksah Mathur: ओम प्रकाश माथुर अच्छे घुड़सवार हैं, जी हां… घुडसवारी का शौकीन होना…

Somnath: सोमनाथ की आस्था के आंचल में संवरता सियासत का शिखर

January 12, 2026

Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा

May 13, 2026

Rajasthan BJPः मदन राठौड़ नए प्रदेश अध्यक्ष, मतलब मोदी की एक बेचेहरा समाज को चेहरा देने की कोशिश

July 27, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.