Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!
  • Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!
  • Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ
  • Narendra Modi: क्या पीएम मोदी सचमुच गद्दार और राहुल गांधी की बदजुबानी सही…?
  • Drugs: समूचे राजस्थान पर ड्रग्ज का शिकंजा, गांव – गांव में धमकता नशे का कारोबार
  • Bhairon Singh Shekhawat: शेखावत जैसा फिर कोई इस संसार में जन्मे तो बताना…
  • Bhairon Singh Shekhawat: वह रात केवल भैरोंसिंह शेखावत गिरफ्तारी की कहानी नहीं थी…
  • Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा
2nd June, Tuesday, 12:27 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»कारोबार»Stock Market: मुकेश अंबानी के नए निवेश से आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर चमके, साल भर में ढाई गुना बढ़त
कारोबार 3 Mins Read

Stock Market: मुकेश अंबानी के नए निवेश से आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर चमके, साल भर में ढाई गुना बढ़त

Prime Time BharatBy Prime Time BharatJanuary 3, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Mukesh Ambani
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Stock Market : नया साल शुरू होने के साथ ही बीते साल की तरह ही शेयर बाजार में पेनी शेयरों (Penny stock) बिकवाली बढ़ती जा रही है। शुरूआती दो दिनों में कुछ पेनी शेयरों से मं मिल रहे रिटर्न ने कई लोगों का मालामाल कर दिया है और लोग खरीदने पर टूट पड़े हैं। रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टैक्सटाइल कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज (Alok Industries) के शेयर को भी इसी नजरिये दसे देखा जा रहा है। 2 जनवरी को शेय़र बाजार (Stock Market) में देखा गया कि इस शेयर में 20% का अपर सर्किट लग गया और मार्केट में इसकी कीमत 25.80 रुपये पर पहुंच गई। यह कीमत इसके पिछले 52 सप्ताह का उच्चतम सबसे टॉप लेवल है।

Table of Contents

Toggle
  • Stock Market में आलोक इंडस्ट्रीज पर नजर
  • मुकेश अंबानी का नया इन्वेस्टमेंट तेजी की वजह
  • दिवालिया कंपनी को खरीदा था रिलायंस ने

Stock Market में आलोक इंडस्ट्रीज पर नजर

मुकेश अंबानी ने हाल ही में इस कंपनी में नया निवेश किया है। अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का ताजा कदम न केवल आलोक इंडस्ट्रीज के प्रति उसकी चल रही प्रतिबद्धता को दिखाता है, बल्कि आने वाले वर्षों में टेक्सटाइल की इस कंपनी को आगे बढ़ाने के भी संकेत हैं। आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर, जो कि पिछले साल फरवरी में 10.07 रुपये के 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर थे, केवल 11 महीने में ही यह 25.80 रुपये पहुंच गया, इस तरह से इसने ढाई गुना से भी ज्यादा प्रॉफिट दिया है। आलोक इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल 12,840.11 करोड़ रुपये है। शेय़र बाजार में देखा गया है कि इस शेयर ने पिछले एक महीने, 3 या 6 महीने की अवधि में पॉजिटिव रिटर्न ही दिया है। इस शेयर में अगर पूरे साल भर के रिटर्न की बात करें तो वह 63 फीसदी से ज्यादा का रहा।

Prime Time Stock Market मुकेश अंबानी का नया इन्वेस्टमेंट तेजी की वजह

दरअसल, आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर को लेकर शेयर बाजार (Share Market) में तेजी की जो वजह देखी जा रही है कि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने 3300 करोड़ रुपये के नॉन-कनवर्टीबल रिडीमेबल प्रीफरेंस शेयर सब्सक्राइब किए हैं, जिसकी वजह से आलोक इंडस्ट्रीज में भी मुकेश अंबानी का एक बड़ा नया निवेश (Investment) आया है। जानकारी है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज को निजी प्लेसमेंट के आधार पर 9% की आकर्षक लाभांश दर पर प्रेफेंशियल शेयर जारी किए गए थे। मुकेश अंबानी की इस कंपनी के शेयर और आगे जाने की संभावना है। यह कंपनी कपड़ा निर्माण में संलग्न है और भारतीय कपड़ा निर्माता अच्छी स्थिति में हैं क्योंकि हाल के वर्षों में कपड़ा और परिधान निर्यात में तेजी से वृद्धि हुई है, वैश्विक खरीदार चीन के विकल्प तलाश रहे हैं।

दिवालिया कंपनी को खरीदा था रिलायंस ने

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आलोक इंडस्ट्रीज का सन 2020 में जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के सहयोग से दिवालियापन कार्यवाही के माध्यम से अधिग्रहण किया था। यह एक कपड़ा निर्माता है, सन 1986 में स्थापित इस कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। कपास और पॉलिएस्टर दोनों क्षेत्रों में इसकी मजबूत उपस्थिति है। यह कंपनी कताई से लेकर बुनाई, प्रसंस्करण, तैयार कपड़े, बेडशीट, तौलिए और परिधान तक बनाती है।पॉलिएस्टर में भी, कंपनी पूरी तरह से एकीकृत है, निरंतर पॉलिमराइजेशन प्लांट से लेकर चिप्स, पीओवाई, एफडीवाई, डीटीवाई और पीएसएफ के उत्पादन तक। इस अधिग्रहण के जरिए टेक्सटाइल क्षेत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थिति मजबूत हुई। सितंबर तिमाही के अंत तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास आलोक इंडस्ट्रीज में 40.01 प्रतिशत की पर्याप्त हिस्सेदारी थी, जबकि जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के पास 34.99 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

 

Alok Industries Mukesh Ambani Penny stock Reliance Group Reliance Industries RIL Share Market Stock Market
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के तत्काल बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, गोल्ड और महंगा

May 13, 2026

Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी

April 22, 2026

Cello World: युवा पीढ़ी के हीरो प्रदीप राठोड़ का नया आसमान और नई उड़ान

February 11, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
5 Mins Read

Rajasthan Election : मतदान 1 फीसदी बढ़ने का मतलब या तो राज बदलेगा या फिर रिवाज बदलेगा?

By Prime Time BharatNovember 27, 2023

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद के खत्म होते ही, सरकार…

Mewar: महाराणा प्रताप के वंशज 3 साल रहे एक कमरे के घर में, श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ अब नहीं रहे

March 16, 2025

Om Birla : दूसरी बार ओम बिड़ला बने लोकसभा के अध्यक्ष, उनसे पहले राजस्थान से बलराम जाखड़ रहे दो बार

June 26, 2024

Ram Mandir: अयोध्या में रेल और हवाई मार्ग विकास की नई राह, पीएम मोदी बोले

January 2, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Amit Shah: चुनावी रणनीति के चतुर चाणक्य अमित शाह की असलियत…!

May 27, 2026

Congress: राहुल गांधी नई पीढ़ी पर भरोसा करे और कांग्रेस को मजबूत करे, लेकिन…!

May 25, 2026

Rajya Sabha Election: निर्विवाद और संयमित नेता नीरज डांगी के राज्यसभा में होने के अर्थ

May 25, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.