Close Menu
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Facebook X (Twitter) Instagram
ट्रेंडिंग:
  • Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!
  • Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम
  • Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़
  • Rajasthan Refinery: लपटों ने लपेटा, तो विकास के बजाय बहस का केंद्र बन गई रिफाइनरी
  • Women Reservation Bill: महिला आरक्षण मुद्दे पर नीयत की परीक्षा और सियासत का पर्दाफाश
  • Health:महानगरों में जिंदगी गुलजार लेकिन इलाज बेहद महंगा, स्वास्थ्य सम्हालिए हुजूर…!
  • Asha Bhosle: दिल अभी भरा नहीं… मगर अलविदा कह गईं आशा भोसले
  • Ashok Gehlot: एनएसयूआई से लेकर अब तक हर दौर में प्रासंगिक रहे हैं गहलोत
23rd April, Thursday, 3:00 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Prime Time BharatPrime Time Bharat
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्ता- सियासत
  • व्यक्ति विशेष
  • समाज – संस्कृति
  • कारोबार
  • ग्लैमर
  • वीडियो
  • प्रेस रिलीज़
Prime Time BharatPrime Time Bharat
Home»देश-प्रदेश»Pilot Cheshta Bishnoi: सपनों की उड़ान से पहले ही अलविदा हुई चेष्टा बिश्नोई की कहानी
देश-प्रदेश 4 Mins Read

Pilot Cheshta Bishnoi: सपनों की उड़ान से पहले ही अलविदा हुई चेष्टा बिश्नोई की कहानी

Prime Time BharatBy Prime Time BharatDecember 19, 2024No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
Screenshot 2024 12 19 140318
Cheshta-Bishnoi-Pilot-Prime-Time-Bharat
Share
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Pilot Cheshta Bishnoi: राजस्थान में जोधपुर की चेष्टा बिश्नोई (Cheshta Bishnoi) के सपने आकाश में उड़ान भर रहे थे। वह कमर्शियल पायलट (Pilot) बनने की ट्रेनिंग ले रही थी। अगर जी ली होती, तो आसमान पर राज करने वाली साबित होती। लेकिन उससे पहले ही दुनिया से विदा हो गई। उसके अंगदान कर दिए गए हैं और पार्थिव देह को पुणे से जैसलमेर जिले में चेष्टा के पैतृक गांव  खेतोलाई (Khetolai) लाकर अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। जोधपुर (Jodhpur) की रहने वाली केवल 21 साल की चेष्टा जीवन में जी तो बहुत कम, लेकिन मरने के बाद भी वह दानवीरता का वह प्रेरक काम कर गई, जो आम तौर पर समान्य लोग 100 साल जीने पर भी नहीं कर पाते। लेकिन  एक युवा सपने की मौत हो जाने की कहानी केवल इतनी भर नहीं है। कहानी का अंत यह है कि राजस्थान के रेतीले धोरों पर फैले आकाश में उड़ते हवाई जहाजों को देख कर पायलट (Pilot) बनने का निश्चय करने वाली 21 साल की नादान और सपनों की दुनिया मे रहने वाली चेष्टा बिश्नोई को अपने सपनों की यह कीमत अपनी जान का दाम देकर चुकानी पड़ेगी, किसी ने नहीं सोचा था।

Cheshta Bishnoi Pilot Prime Time Bharat
Cheshta-Bishnoi-Pilot-Prime-Time-Bharat

Table of Contents

Toggle
  • आसमान छूने की चाहत दिल में ही रह गई
  • किसी में धड़केगा दिल, कोई देखेगा उसकी आंख से
  • जोधपुर में जन्मी और पुणे में विदा हो गई
        • -राकेश दुबे

आसमान छूने की चाहत दिल में ही रह गई

चेष्टा खेतोलाई की रहने वाली थी। जैसलमेर जिले में पोखरण के पास का खेतोलाई गांव, जहां हर सुबह आकाश में बहुत सारे विमान उड़ते दिखते हैं। चेष्टा रही तो जोधपुर में, लेकिन मेहरानगढ़ का प्राचीर को समसनाते हुए हर जोधपुर के आकाश में भी पल उड़ते सेना के विमानों का शोर सुनाई देता है। इन गरजते विमानों की उड़ानों ने ही चेष्टा को भी आकाश में उड़ने की प्रेरणा दी, तो पिता ज्योति प्रकाश ने बेटी के सपनों को उड़ान भरने देने के लिए महाराष्ट्र के बारामती की फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी में एडमिशन करवा दिया। चेष्टा कमर्शियल पायलट बनने की ट्रेनिंग ले रही थी। वह असाधारण प्रतिभा की धनी थी। चेष्टा अपना फर्स्ट स्ट्राइप्स पहनने की तैयारी में ही थी। उसने पायलट लाइसेंस पाने के लिए जरूरी 200 घंटों में से 55 घंटे अपनी मेहनत और लगन से पूरे कर लिए थे। वह सभी लिखित परीक्षाएं पास कर चुकी थीं। चेष्टा का सपना आसमान की ऊंचाइयों को छूना था।

किसी में धड़केगा दिल, कोई देखेगा उसकी आंख से

पुणे में 9 दिसंबर को एक सड़क हादसे में घायल होने के कारण चेष्‍टा बिश्नोई को सिर में गंभीर चोटें आईं थीं, वह ब्रेन डेड हो गई, पुणे में ही 17 दिसंबर को उसकी मृत्यु हुई, तो माता – पिता सुषमा एवं जयप्रकाश बिश्नोई ने अंगदान का साहसिक निर्णय लिया। यह निर्णय न केवल राजस्थान के लिए बल्कि, समूचे देश के लिए एक प्रेरणा बन गया। चेष्‍टा का ह्दय, लीवर, दोनों किडनी और पैनक्रियाज सहित अन्य अंगों को दान कर कई जिंदगियों को बचाने का काम किया। अब चेष्टा किसी के दिल में धड़कन बनकर धड़केगी, किसी की सांसों में रहेगी, किसी की धमनियों में दौड़ेगी, तो किसी की आंख बनकर फिर नए सपने देखेगी। कुछ लोग होते ही ऐसे हैं, जो संसार से जाने के बाद भी, हमारे ही बीच में, दूसरों के भीतर जीते हैं।

470642556 564002403223245 9054235840111482611 n
Cheshta-Bishnoi-Pilot-Prime-Time-Bharat

जोधपुर में जन्मी और पुणे में विदा हो गई

जोधपुर में चेष्टा का परिवार प्रतिष्ठित उम्मेद हेरिटेज सोसायटी में रहता है। पुणे में हादसा 9 दिसंबर को उस वक्त हुआ, जब चेष्टा सहित 4 लोग पुणे के इंदापुर तहसील में बारामती से भिगवान जा रही कार में सवार थे और कार टकरा गई थी। हादसे में दाशु शर्मा, आदित्य कानसे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि चेष्टा बिश्नोई और मंगल सिंह बुरी तरह से घायल हो गए थे। हादसा कतार की ओवर स्पीड के कारण बताया गया। जिसमें चेष्टा के सिर में गंभीर चोटें आई थीं और डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था, फिर 17 दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गई और 18 दिसंबर को पातृक गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। अब इस हादसे में राजस्थान की होनहार बेटी चेष्टा की भी मौत हो गई।

-राकेश दुबे

 

यह भी पढ़ेंः Rising Rajasthan: ‘राइजिंग राजस्थान’ जैसे आयोजनों पर सवाल है अमेरिका से आए 92 साल के बुजुर्ग निवेशक की ये कहानी

 

Cheshta Bishnoi Jodhpur Khetolai Pilot Pune
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email
Prime Time Bharat

Related Posts

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

टॉप ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

सिनेमा से गायब राजमहल और राजा-रानी

October 28, 2023

फिर जनम लेने जयपुर आ जाना इरफान!

October 28, 2023

पाप के पुरुषार्थ का रंगमंच बना सोशल मीडिया !

December 26, 2023
यह भी देखें
देश-प्रदेश
6 Mins Read

Delhi Blast: लाल किले पर धमाके और गुजरात में जहर की साजिश में शामिल चेहरे

By Prime Time BharatNovember 11, 2025

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले (Red Fort) के पास भारी विस्फोट…

Heatwave: हाय हाय गर्मी, राजस्थान में रेत में पक गए पापड़ अंडे, फलोदी दुनिया में सबसे गर्म, हर तरफ हीटवेव

May 26, 2024

Ashwini Vaishnav: मारवाड़ के ‘अपने’ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मारवाड़ियों के सपने

May 27, 2025

Ajmer: ख्वाजा की दरगाह या शिव मंदिर… प्रधानमंत्री भी चादर चढ़ाते हैं, मगर अब विवाद में

November 29, 2024
हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

‘प्राइम टाइम’ की शुरुआत पर कोई बड़ी बात नहीं, मगर यह कहना जरूरी है कि इसके उद्भव के लिए हमें एक बड़ी मजबूरी में सोचना पड़ा। मजबूरी यही कि हमारे हिंदुस्तान में वास्तविक अर्थों में जैसी होनी चाहिए, वैसी पत्रकारिता का मार्ग तेजी से सिकुड़ रहा है।

Contact Us:-
Mobile:- +91-9821226894
Email:- contact@primetimebharat.com

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Pages
  • About us
  • Our Team
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
लेटेस्ट ख़बरें

Rajasthan Congress: …मतलब यह है कि राजस्थान कांग्रेस में खेल अभी बाकी है मेरे दोस्त!

April 23, 2026

Vasundhara Raje: फर्जी चिट्ठी, सियासत का सच और वसुंधरा राजे का नाम

April 22, 2026

Rajendra Singh Rathore: अपनी चमक बचाकर रखने में माहिर राजस्थान के राजेंद्र राठौड़

April 21, 2026
© 2026 Prime Time Bharat | All Rights Reserved |

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.